Thursday, July 9, 2026
Home Blog Page 4672

समय से पहले ऋण भुगतान पर शुल्क नहीं ले सकते बैंक, RBI का ऐतिहासिक फैसला

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि बैंक या गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) आम उपभोक्ताओं द्वारा फ्लोटिंग दर पर लिए गए ऋण का समय से पहले भुगतान कर ऋण खाता बंद करने के लिए कोई शुल्क नहीं ले सकतीं।

आरबीआई ने शुक्रवार को दो अलग-अलग अधिसूचना जारी कर बैंकों तथा एनबीएफसी द्वारा इस संदर्भ में वसूले जा रहे शुल्क (फोरक्लोजर चार्ज) पर स्थिति स्पष्ट की है। उसने कहा है कि किसी ‘व्यक्ति’ द्वारा कारोबार से इतर किसी और उद्देश्य के लिए फ्लोटिंग दर पर लिए गए ऋण के लिए बैंक तथा एनबीएफसी समय से पहले भुगतान कर ऋण खाता बंद करने के लिए अतिरिक्त शुल्क नहीं ले सकतीं।

केंद्रीय बैंक की इस अधिसूचना से आवास तथा वाहन ऋण लेने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। कई बार उपभोक्ता पूरा ऋण एक साथ चुकाकर ब्याज बचाना चाहते थे, लेकिन इसके लिए लगने वाला शुल्क इतना अधिक होता था कि अधिकतर उपभोक्ता अपना मन बदल देते थे। साथ ही उच्च शिक्षा तथा निजी ऋण लेने वाले ग्राहकों को भी लाभ होगा।

सात बैंकों पर 11 करोड़ रुपए का जुर्माना
आरबीआई ने सात बैंकों पर अलग-अलग दिशा-निर्देशों और नियमों के उल्लंघन के मामले में कुल 11 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को बताया कि उसने इलाहाबाद बैंक तथा बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर दो-दो करोड़ रुपए, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक तथा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपए और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स पर एक करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।

इन बैंकों के बही-खातों की जाँच के दौरान पाया गया कि इन्होंने चालू खाता खोलने, चालू खातों के परिचालन, बिलों पर डिस्काउंट और पुन: डिस्काउंट, धोखाधड़ी के वर्गीकरण और रिपोर्टिंग, फंड के अंतिम इस्तेमाल की निगरानी तथा बैलेंस शीट की तिथि पर जमा संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया है।

कोटा में आयकर छापा: सुबह होते-होते 90 करोड़ की काली कमाई उजागर

कोटा। कोटा में दो व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर आयकर छापे में शनिवार को सुबह होते-होते 90 करोड़ की काली कमाई उजागर हुई है। जबकि, शुक्रवार रात तक 50 करोड की अघोषित आय उजागर हो चुकी थी। इसके अलावा करीब सवा कराेड़ की नकदी भी मिली है। दाेनाें ग्रुप में कराेड़ाें रुपए की हेरफेर और नकदी में काराेबार करने का खुलासा हुआ है।

इनकम टैक्स विभाग की अन्वेषण शाखा की काेटा के दाे बड़े ग्रुप और उनके पार्टनराें के ठिकानों पर छापेमारी में शुक्रवार रात तक करीब 15 ठिकानों पर ये कार्रवाई चल रही थी। आयकर विभाग ने गुरुवार काे एसपीएस फ्रेंड्स ग्रुप व साधवानी-राेहिड़ा ग्रुप के काेटा, बारां और अकलेरा के 37 ठिकानाें पर छापेमारी की थी।

फ्रेंड्स ग्रुप रियल एस्टेट व ठेकेदारी से जुड़ा हुआ है, जबकि राेहिड़ा ग्रुप का प्लाइवुड, टिंबर व फाइनेंस बिजनेस है। टीमाें ने दाेनाें समूहों के संचालकों बंसीलाल साधवानी, जितेन्द्र साधवानी, अमित राेहिड़ा, राजेश राेहिड़ा, महेश रोहिड़ा, प्रकाश राेहिड़ा, मदन मोहन, शैलेन्द्र गुप्ता और पराशर जैन के आवासों पर भी छापे मारे थे।

अकलेरा में पेपर मिल से 110 किलाे चांदी मिली है। साधवानी-राेहिड़ा ग्रुप के यहां करीब 65 कराेड़ का हेरफेर मिला है। इसमें कच्ची पर्ची पर माल बेचना, हाॅस्टल संबंधी दस्तावेज, उनकी आय , कई प्रकार के खर्च के फर्जी बिल आदि मिले हैं। फ्रेंड्स ग्रुप पर 15 कराेड़ की अघाेषित आय का पता चला है।

इसी ग्रुप के एक मेंबर की कंपनी डायनामिक इंजीनियरिंग से 25 कराेड़ के बाेगस बिल मिले हैं। इनके पास फर्जी खर्चे के बिल सहित अहम दस्तावेज के अलावा कई प्लाॅट और मकान के दस्तावेज मिले हैं। साधवानी ग्रुप की संपत्ति का आंकलन चल रहा है।

एससी-एसटी से भी जमीन खरीदने के दस्तावेज मिले: आयकर विभाग काे एसपीएस ग्रुप के पास के कुछ जमीनाें के दस्तावेज मिले हैं, जाे एससी-एसटी की हैं। यह बेनामी संपत्ति है और इसके आधार पर इन पर बेनामी संपत्ति कानून के तहत कार्रवाई हाे सकती है।

गुप्त लाॅकर में रखेे हुए थे दस्तावेज: वहीं कुछ घराें में गुप्त अलमारियां भी मिली हैं। कई मकान और जमीनों के दस्तावेज मिले हैं। 15 लाॅकर भी खाेले गए हैं। इनमें भी संपत्तियाें के दस्तावेज मिले हैं। ज्वैलरी की कीमत का आंकलन किया जा रहा है। कार्रवाई शनिवार रात तक पूरी हाेगी।

कोटा में सबसे महंगा पेट्रोल, दाम 75.98 रुपये प्रति लीटर

कोटा। तेल विपणन कंपनियों के लगातार दाम करने के बावजूद भी कोटा में पेट्रोल सबसे महंगा है। शनिवार 3 अगस्त को पेट्रोल के दाम 7 पैसे प्रति लीटर घटाए हैं। इसके बाद भी कीमत 75.98 रुपये प्रति लीटर है। मंगलवार से ही डीजल के दाम स्थिर हैं। इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल 7-8 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हुआ है। वहीं चारों महानगरों में डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

आज पेट्रोल 7 पैसे सस्ता होकर दिल्ली में 72.62 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल 78.27 रुपए, 75.30 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 8 पैसे की कमी के साथ 75.44 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। कोटा में पेट्रोल 7 पैसे सस्ता होकर 75.98 रुपये प्रति लीटर रहा, जबकि डीजल के दाम 70.64 रुपये प्रति लीटर पर बना रहा।

डीजल के भाव की बात करें तो चारों महानगरों (दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई) में डीजल के दाम के दाम में स्थिरता बनी हुई है। चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 66 रुपए, 68.19 रुपए और 69.17 रुपए और 69.71 रुपए प्रति लीटर हैं।

एसबीआई को जून तिमाही में 2312 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में स्टेंडअलोन शुद्ध मुनाफा 2312.02 करोड़ रुपए रहा है। एसबीआई की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कहा गया है कि इस अवधि में आय बढ़ने और बैड लोन घटने के कारण उसका मुनाफा बढ़ा है। पिछले साल समान अवधि में एसबीआई को 4,875 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था।

बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि अप्रैल-जून 2019 तिमाही में उसकी आय कुल 70,653.23 करोड़ रुपए रही है। पिछले साल समान अवधि में बैंक की कुल आय 65,492.67 करोड़ रुपए रही थी। पहली तिमाही में बैंक का ग्रोस नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स (एनपीए) घटकर 7.53 फीसदी पर आ गया है। पिछले साल समान अवधि में यह 10.69 फीसदी थी। इसी प्रकार से 30 जून 2019 को समाप्त हुई तिमाही में एनपीए पिछले साल के समान अवधि के 5.29 फीसदी के मुकाबले घटकर 3.07 फीसदी पर आ गया है।

शेयरों में आई गिरावट
तिमाही नतीजे जारी होने के बाद दोपहर करीब 2 बजे बैंक के शेयरों में सेंसेक्स में 0.71 फीसदी की उछाल देखा गया। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही यह उछाल खत्म हो गया और बैंक के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में आ गए। दोपहर 2.53 बजे सेंसेक्स में एसबीआई के शेयर 2.05 फीसदी की गिरावट के साथ 310.70 प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे। वहीं निफ्टी में 2.21 फीसदी की गिरावट के साथ 310.15 रुपए प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे।

RBI के अधिशेष कोष को हड़पना चाहती है सरकार : सुब्बाराव

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर डी. सुब्बाराव ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय बैंक के अधिशेष भंडार को हड़पने की कोशिशों से सरकार की हताशा का पता चलता है। उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि केंद्रीय बैंक के अधिशेष भंडार का मूल्य तय करते हुए सजग रहने की जरूरत है।

हालांकि, विदेशी बाजारों में सरकारी बॉन्ड जारी कर धन जुटाने के मामले में सुब्बाराव ने कहा कि यदि ‘बाजार की गहराई मापने के लिए सरकारी बॉन्ड जारी किया जाता है तो उन्हें दिक्कत नहीं है, लेकिन विदेशी मुद्रा बाजार से नियमित रूप से धन जुटाने को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने सीएफए सोसायटी इंडिया के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।

‘RBI का बैलेंस शीट हड़पना ठीक नहीं’
सुब्बाराव ने कहा, ‘यदि दुनिया में कहीं भी एक सरकार उसके केंद्रीय बैंक की बैलेंस शीट को हड़पना चाहती है तो यह ठीक बात नहीं है। इससे पता चलता है कि सरकार इस खजाने को लेकर काफी व्यग्र है।’ सुब्बाराव ने केंद्रीय बैंक के अधिशेष भंडार में हिस्सा लेने के सरकार के प्रयासों पर अपने विरोध का बचाव करते हुए कहा कि रिजर्व बैंक के जोखिम अन्य केंद्रीय बैंकों से अलग हैं। उसके लिए पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय परंपराओं और नियमों का अनुसरण करना पूरी तरह से फायदेमंद नहीं होगा।

रिजर्व पर रिपोर्ट अंतिम चरण में
सुब्बाराव की टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब कहा जा रहा है कि बिमल जालान समिति अपनी रिपोर्ट तैयार करने के अंतिम चरण में है। समिति रिजर्व बैंक की पर्याप्त पूंजी की पहचान करने तथा अतिरिक्त राशि सरकार को हस्तांतरित करने के तौर तरीके के बारे में रिपोर्ट तैयार कर रही है। रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल के इस्तीफे के लिए केन्द्रीय बैंक के अधिशेष भंडार को लेकर सरकार और रिजर्व बैंक के बीच के खींचतान को मुख्य कारणों में से एक माना गया है।

संकट के समय काम आता है रिजर्व’
पूर्व गवर्नर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय निवेशक सरकार और केंद्रीय बैंक दोनों के बैलेंस शीट पर गौर करते हैं। संकट के समय में ऋण देने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष भी इसी तरीके को अपनाती है। उन्होंने कहा, ‘मैं कहना चाहता हूं कि हमें बेहद सावधान रहना चाहिए तथा अधिशेष भंडार के हस्तांतरण के बारे में जो निर्णय लिया जाएगा उसपर विचार विमर्श होना चाहिए।’

करीब 9 हजार अरब रुपये का रिजर्व
कई विश्लेषकों ने रिजर्व बैंक के पास करीब नौ हजार अरब रुपये अधिशेष भंडार होने का अनुमान जताया है। यह मुख्य पूंजी का करीब 27 प्रतिशत है। विश्लेषकों का कहना है कि जालान समिति तीन साल की अवधि में डेढ़ से तीन हजार अरब डॉलर भुगतान करने का सुझाव दे सकती है। सुब्बाराव ने आरबीआई की स्वायतता बनाए रखने की वकालत करते हुए कहा कि इसका दायरा सरकार को प्रभावित करने वाले तात्कालिक चुनावी दृष्टिकोण से परे बेहद विस्तृत है।

विदेश में बॉन्ड बेचने का किया समर्थन
उन्होंने अपने से पहले के गवर्नर वाई. वी. रेड्डी तथा ठीक उसके बाद के गवर्नर रघुराम राजन से इतर रुख अपनाते हुए कहा कि विदेश में बॉन्ड जारी कर बाजार की गहराई को परखना सरकार के लिए ठीक हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘मैं कहना चाहूंगा कि एक बार के कदम के हिसाब से, बस गहराई परखने के लिये, यह ठीक है।’ हालांकि उन्होंने विदेशी मुद्रा में जारी होने वाले सरकारी बॉन्ड के लिए दीर्घकालिक अवधि को लेकर अपनी आपत्तियां भी स्पष्ट कीं।

YouTube प्रीमियम पर अब 1080p के वीडियो कर सकेंगे डाउनलोड

नई दिल्ली। गूगल के मालिकाना हक वाले विडियो शेयरिंग प्लैटफॉर्म YouTube Premium ने सब्सक्राइबर्स के लिए 1080 पिक्सल रेजॉलूशन के विडियो ऑफलाइन देखने के लिए डाउनलोड करने की सुविधा जारी की है। अब तक इस प्लैटफार्म पर केवल 720P रेजॉलूशन में ही विडियो डाउनलोड किए जा सकते थे।

द वर्ज की रिपोर्ट में कहा गया कि YouTube के iOS और ऐंड्रॉयड ऐप्स को अपग्रेडेड रेजॉलूशन के लिए सपॉर्ट धीरे-धीरे जारी किया जा रहा है और गूगल ने पुष्टि की है कि वह सभी प्रीमियम यूजर्स के लिए नए अपडेट को जल्द ही जारी करेगी।

अभी तक यह साफ नहीं है कि क्या यूट्यूब ने यह फीचर गैर-प्रीमियम यूजर्स के लिए भी जारी करने की योजना बनाई है। यूट्यूब प्रीमियम सभी प्रीमियम सेवाओं की तरह ही एक्सक्लूसिव फीचर्स और सुधारों की रेंज के साथ केवल सर्विस के लिए भुगतान करने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध होता है। इस सेवा के तहत यूट्यूब म्यूजिक प्रीमियम और गूगल प्ले म्यूजिक सर्विस के तहत ऐड-फ्री म्यूजिक स्ट्रीमिंग की सुविधा दी जाती है।

सेमसंग गैलक्सी A90 5G सपॉर्ट के साथ लॉन्च होगा, जानिए कीमत

नई दिल्ली। साउथ कोरिया की कंपनी Samsung फ्लैगशिप के अलावा 5G कनेक्टिविटी वाला फोन लाने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो सैमसंग 5G-इनेबल्ड गैलेक्सी A सीरीज स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसका नाम Galaxy A90 5G होगा। लीक हुई जानकारी के मुताबिक, यह डिवाइस SM-A908B मॉडल नंबर के साथ आएगा, जिसमें 6.7 इंच का सुपर ऐमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा।

गैलेक्सी A90 कंपनी का फ्लैगशिप फोन तो नहीं होगा, लेकिन इसमें फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन्स दिए जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसे क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ लॉन्च करेगी। बात की जाए कीमत की तो भारत में सैमसंग गैलेक्सी A90 की कीमत मौजूदा A80 से ज्यादा रखी जाएगी। बता दें कि A80 की कीमत 47,990 रुपये है।

Galaxy A90 5G को पहले ही वाई-फाई सर्टिफिकेशन मिल चुका है। सर्टिफिकेशन के मुताबिक, यह डिवाइस ऐंड्रॉयड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ आएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस फोन के बारे में कोई आधिकारिया घोषणा नहीं की है। सैमसंग सितंबर तक इस फोन से पर्दा उठा सकती है।

बता दें कि सैमसंग ने फरवरी में अपना पहला 5G स्मार्टफोन गैलेक्सी S10 5G लॉन्च किया था। कंपनी का दावा है कि यह फोन 4जी के मुकाबले 20 फीसदी ज्यादा तेज है। फोन क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस है। बता दें कि ऐसा नहीं है कि सभी क्वॉलकम स्नैपड्रैन 855 प्रोसेसर वाले फोन 5जी सपॉर्ट करते हैं। 5जी सपॉर्ट के लिए फोन में X50 मॉडम के साथ-साथ स्नैपड्रैगन 855 प्लैटफॉर्म पर दूसरे सपॉर्टिंग चिप की भी जरूरत होती है।

इस बीच हाल ही में सैमसंग ने भारत में अपना नया फोन Galaxy A80 लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि 48 मेगापिक्सल रोटेटिंग ट्रिपल कैमरे के साथ आने वाला यह दुनिया का पहला फोन है। भारत में इसकी कीमत 47,990 रुपये रखी गई है। फोन में स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट, ऐंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड वन यूआई, 8 जीबी रैम जैसी कई खूबियां दी गई हैं।

जानिए लॉन्चिंग से पहले जियो गीगा फाइबर के प्लान

नई दिल्ली। जियो गीगाफाइबर की लॉन्चिंग 12 अगस्त को होने वाली जियो की वार्षिक बैठक में की जाएगी । पिछले साल ही से ही देश के कई शहरों मे जियो गीगाफाइबर की बीटा टेस्टिंग हो रही है। तो अब सवाल यह है कि जियो गीगाफाइबर के बारे में अभी तक हम क्या जानते हैं और लॉन्चिंग को लेकर क्या-क्या संभावनाएं हैं। आइए जानते हैं।

आपको बता दें कि जियो गीगाफाइबर के तहत फिलहाल कुछ चुनिंदा ग्राहकों को केवल ब्रॉडबैंड सेवा मिल रही है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जियो गीगाफाइबर के साथ आपको वॉयस कॉलिंग और IPTV भी मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जियो गीगाफाइबर के तहत स्मार्टहोम के लिए भी कनेक्टिविटी मिलेगी। आइए जानते हैं जियो गीगाफाइबर की प्लान और उनकी कीमतों के बारे में…

ऑनलाइन लीक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ट्रिपल प्ले प्लान लॉन्च कर सकती है। लीक स्क्रीनशॉट के मुताबिक जियो के इस ट्रिपल प्लान के तहत ग्राहकों को फ्री में 100 जीबी डाटा मिलेगा और इसकी वैधता 28 दिनों की है। वैसे डाटा की स्पीड 100 की बात तो प्लान में नहीं लिखी गई है लेकिन उम्मीद के मुताबिक इसकी स्पीड 100एमबीपीएस होगी।

एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है सिर्फ 600 रुपये में रिलायंस जियो अपने जियो गीगाफाइबर के तहत अनलिमिटेड सेवाएं देगी। 600 रुपये की मासिक शुल्क पर ग्राहकों को ब्रॉडबैंड, लैंडलाइन और टीवी की कॉम्बो सर्विस मिलेगी। अभी हाल ही में BankAm-Merrill Lynch की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जियो गीगाफाइबर के तीन प्लान लॉन्च होंगे।

पहले प्लान में सिर्फ 100 एमबीपीएस की स्पीड से कनेक्टिविटी मिलेगी, जबकि दूसरे प्लान में इंटरनेट के साथ-साथ IPTV का भी एक्सेस मिलेगा और तीसरे प्लान में इंटरनेट, IPTV और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) की भी सेवा मिलेगा।

प्लान की शुरुआती कीमत 500 रुपये होगी और अधिकतम कीमत 1,000 रुपये होगी। गौरतलब है कि टेस्टिंग के दौरान ग्राहकों को 100 एमबीपीएस की स्पीड से डाटा दिया जा रहा है और सिक्योरिटी के तौर पर 4,500 रुपये लिए जा रहे हैं, हालांकि बाद में कनेक्शन कटवाने पर ये पैसे वापस हो जाएंगे।

Realme का नया फोन 64 MP के चार कैमरों के साथ 8 अगस्त को होगा लॉन्च

नई दिल्ली। जहां एक तरफ रेडमी ने 64 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ फोन लॉन्च करने की हिंट दी है वहीं Realme ने दांव मारते हुए पहले ही इसे लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इसमें भी खास बात यह है कि Realme का यह 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन 4 कैमरों के साथ आएगा।

Realme 8 अगस्त को ही इस फोन को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी के सीईओ, माधव सेठ ने ट्वीट कर इस फोन के लॉन्च की आधिकारिक तारिख जारी कर दी है।उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि कंपनी भारत में दुनिया का पहला 64 मेगापिक्सल के क्वाड कैमरे वाला फोन लॉन्च करने जा रही है। तैयार हो जाईए इस इवेंट के लिए।

बता दें कि कंपनी ने पिछले दिनों की कंफर्म किया था कि वो 64 मेगापिक्सल के कैमरे वाला फोन लाने की तैयारी में है। भारतीय और चीनी बाजार में रेडमी को कड़ी टक्कर देने में लगी रियल मी के इस फोन में Samsung के 64 मेगापिक्सल ISOCELL GW1 सेंसर लगा होगा।

64 मेगापिक्सल के सेंसर से यूज़र 6912×9216 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली तस्वीरें खींच पाएंगे। यह सेंसर 1/1.72 इंच सेंसर और 1.6माइक्रॉन पिक्सल साइज़ के साथ आएगा। कैमरे के अलावा इस फोन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

बता दें कि चीनी स्मार्टफोन कंपनी रेडमी भी 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि, यह कब तक लॉन्च होगा इसकी जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इससे पहले रियल मी ने इस मामले में बाजी मार ली है।

कोटा में आयकर छापे में 50 करोड़ से ज्यादा की अघोषित आय उजागर

कोटा। आयकर विभाग की इंवेस्टीगेशन विंग की कोटा के दो व्यापारिक समूह के यहां छापेमारी और सर्च की कार्रवाई शुक्रवार शाम को पूरी हो गई है। आयकर अधिकारी दोनों समूह के यहां से लेन-देने से संबंधित दस्तावेज जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया है। दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है। अब तक की जांच में 50 करोड़ से अधिक की अघोषित आय मिली है।

यह आंकड़ा बढऩे की संभावना है। देर रात तक कार्रवाई का खुलासा किए जाने की संभावना है। आयकर विभाग की इंवेस्टीगेशन विंग उदयपुर के संयुक्त निदेशक एम. रघुवीर व उप निदेशक अजीतेश कुमार कार्रवाई को अंतिम रूप देने में जुटे हुए है।

टीम ने गुरुवार सुबह कोटा के दो नामी व्यापारिक व बिल्डर्स समूह के यहां छापेमारी तथा सर्वे की कार्रवाई शुरू की। दोनों समूह के साझेदारों के 35 प्रतिष्ठानों पर देर रात तक कार्रवाई जारी थी। जिसमें कोटा में 33 तथा बारां एवं अकलेरा में एक-एक प्रतिष्ठान पर कार्रवाई की गई।

अब तक की कार्रवाई में दोनों ही समूह के यहां करोड़ों के लेन-देन से संबंधित पर्चियां मिली है, जांच के दौरान पाया कि जो लेन-देन नकदी में किया जाता था, उसका बहीखातों में इन्द्राज नहीं करते थे। भारी मात्रा में नकदी और ज्वलैरी भी मिली है।

गलत घर की दीवार फांद कर घुस गए आयकर अधिकारी
आयकर विभाग की गुरुवार को शहर में हुई रेड में बड़ी चूक सामने आई है। इस चूक के कारण एक बार तो विभाग के आला अधिकारी भी सकते में आ गए, लेकिन बिना मौका गंवाए तत्काल एक्शन मोड पर आ गए और जिस कारोबारी का नाम रेड में आया था, उसके यहां जाकर कार्रवाई शुरू की। इससे पहले आयकर विभाग की टीम गलत घर में चली गई थी।