नई दिल्ली। OnePlus के प्रीमियम टैबलेट OnePlus Pad 2 पर बड़ा डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। कंपनी इस टैबलेट पर सीधे 11,000 रुपए तक की बचत का मौका दे रही है।
वहीं बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस जैसे कई फायदे उठाकर आपको तगड़ा डिस्काउंट मिल जाएगा। OnePlus Pad 2 अपनी बड़ी 3K डिस्प्ले, फ्लैगशिप Snapdragon प्रोसेसर, दमदार बैटरी और प्रीमियम डिजाइन की वजह से पहले ही काफी चर्चा में रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि Prime Day Sale में OnePlus Pad 2 को आप कितने रुपए में खरीद पाएंगे।
OnePlus Pad 2 पर डिस्काउंट
सबसे पहले आपको बता दें कि OnePlus Pad 2 के 12GB RAM + 256GB मॉडल को 42,999 रुपए में लॉन्च किया गया था। Amazon Prime Day Sale के दौरान OnePlus Pad 2 को 11,000 रुपए की सीधी छूट के बाद इसे 31,999 रुपए में बेचा जा रहा है।
इस पैड को Amazon Pay ICICI Bank credit card से खरीदने पर 5% का कैशबैक है। यदि आपके पास पुराना टैबलेट है, तो एक्सचेंज ऑफर के जरिए 15000 रुपए तक की एक्स्ट्रा छूट मिल जाएगी।
OnePlus Pad 2 की विशेषता
- OnePlus Pad 2 में 12.1 इंच की बड़ी 3K (3000×2120 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। डिस्प्ले 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है। इसके अलावा स्क्रीन स्प्लिट, फ्लोटिंग विंडो, फाइल ड्रैग-एंड-ड्रॉप और दूसरे OnePlus डिवाइस के साथ आसान कनेक्टिविटी जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं।
- टैबलेट में Qualcomm का फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसके साथ Adreno 750 GPU मिलता है, जिससे हाई-ग्राफिक्स गेमिंग, 4K वीडियो एडिटिंग और हैवी मल्टीटास्किंग बिना किसी रुकावट के हो जाती है। OnePlus Pad 2 को 8GB और 12GB LPDDR5X RAM के साथ 128GB और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है।
- OnePlus Pad 2 में 9510mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक चल सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 67W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे कम समय में बैटरी दोबारा चार्ज हो जाती है।
- फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए OnePlus Pad 2 में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो डॉक्यूमेंट स्कैनिंग और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। वहीं, सामने 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जिससे वीडियो कॉलिंग, ऑनलाइन मीटिंग और वर्चुअल क्लास का अनुभव बेहतर होता है।
- ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए टैबलेट में 6 स्पीकर का सेटअप दिया गया है, जो Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आता है। इससे मूवी, वेब सीरीज और गेमिंग के दौरान चारों तरफ से आवाज सुनाई देती है और साउंड काफी क्लियर व दमदार मिलता है।

