कोटा विश्वविद्यालय में पेयजल परियोजना लोकार्पण का कार्यक्रम स्थगित

0
6

कोटा। कोटा विश्वविद्यालय परिसर में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निर्मित ओएचएसआर (ओवरहेड सर्विस रिजर्वायर), सीडब्ल्यूआर (क्लियर वाटर रिजर्वायर) एवं पंप हाउस के लोकार्पण हेतु 9 जुलाई को प्रस्तावित कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।

उक्त लोकार्पण कार्यक्रम में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग के माननीय मंत्री कन्हैयालाल चौधारी, स्कूल शिक्षा, संस्कृत शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग के माननीय मंत्री मदन दिलावर, कोटा दक्षिण के माननीय विधायक संदीप शर्मा तथा कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. बी.पी. सारस्वत की उपस्थिति प्रस्तावित थी।