Thursday, July 9, 2026
Home Blog Page 4673

कोटा मंडी : मिलर्स की ग्राहकी से गेहूं 25 रुपये प्रति क्विंटल तेज

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में शुक्रवार को आवक की कमी और मिलर्स की ग्राहकी से गेहूं 25 रुपये प्रति क्विंटल तेज रहा। लहसुन 400 रुपये प्रति क्विंटल तेज। बारिश के कारण मंडी में आवक घटकर 8000 बोरी की रही। लहसुन की आवक 2500 की कट्टे की रही।

गेहूं लस्टर 1850 से 1941गेहूं मिल क्वालिटी 1775 से 1961एवरेज 1850 से 2000 लोकवान 1850 से 2000 पी डी 1850 से 2000 गेहूं टुकडी 1900 से 2061 मक्का 1900 से 2100 जौ 1500 से 1750 ज्वार 1500 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 2600पूसा 1 2500 से 2601 पूसा 4 (1121) 3000 से 3200 धान लाजवाब ( 1509 ) 2800 से 3005 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 3200 से 3575 सरसों 3400 से 3601अलसी 4000 से 4501 तिल्ली 7000 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 4000 से 4200 कलौजी 8500 से 10000धनिया बादामी 5400 से5600 ईगल 5800 से 6001 रंगदार 6000 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन 2000 से 8200 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंग 5100 से 5600 उड़द 2000 से 4300 चना 3600 से 4050 चना कांटिया 3900 चना काबुली 3500से 4300 चना पेप्सी 3800 से 4000 चना मौसमी 3000 से 4100 मसूर 3800 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर बाजार : कमजोर मांग से कपास्या तेल में नरमी

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में शुक्रवार को मूंगफली तेल, सोयाबीन रिफाइंड में ग्राहकी कमजोर रही। कपास्या तेल के भाव में तीन रुपये प्रति 10 किलोग्राम की कमी हुई।

तिलहन:सरसों 3500 से 3550रायडा 3400 से 3450सोयाबीन 3450 से 3500 रुपये प्रति क्विंटल। तेल:मूंगफली तेल इंदौर 1110 से 1130, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 736 से 738, सोयाबीन साल्वेंट 700 से 705, पाम तेल 625 से 630 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार:कपास्या खली इंदौर 2100, देवास 2100, उज्जैन 2100, खंडवा 2080, बुरहानपुर 2080, अकोला 3350 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल: कपास्या तेल इंदौर 750 से 755, महाराष्ट्र 745 से 750, तथा गुजरात 755 से 760 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

इंदौर मंडी : कमजोर ग्राहकी से मूंग एवं तुअर में गिरावट, दालें सस्ती

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में शुक्रवार को कमजोर ग्राहकी से मूंग 100 रुपये और तुअर (अरहर) के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुई। आज चना दाल 50 रुपये, तुअर दाल 100 रुपये, मूंग दाल 100 रुपये, मूंग मोगर 100 एवं उड़द मोगर 200 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी।

दलहन:चना (कांटा) 4250 से 4275, चना (देसी) 4100 से 4150, डबल डॉलर 4800 से 5200, मसूर 4125 से 4150, हल्की 3750 से 3800, मूंग 5600 से 5700, हल्की 5000 से 5200, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5000 से 5200, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 5800 से 5850, उड़द 5000 से 5100, हल्की 3800 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल:तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6900 से 7100, तुअर दाल फूल 7300 से 7500, तुअर दाल बोल्ड 7700 से 7900, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400चना दाल 5550 से 5750, आयातित चना दाल 5500 से 5200मसूर दाल 5300 से 5400मूंग दाल 7500 से 7700, मूंग मोगर 8100 से 8300 उड़द दाल 7000 से 7200, उड़द मोगर 7000 से 7200 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज:गेहूं हल्का 1870 से 1900, गेहूं 147- 1950 से 2200, गेहूं लोकवन 1950 से 2250, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 2000 से 2100, ज्वार संकर 2150 से 2200, ज्वार देसी 2500 से 2800, मक्का पीली 2150 से 2200, मक्का गजर 2100 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल:बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर किराना: चना बेसन में गिरावट, रवा- मैदा महंगा

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में शुक्रवार को चना बेसन के भाव में 50 रुपये प्रति 50 किलोग्राम की कमी दर्ज की गई। रवा 20 रुपये और मैदा 25 रुपये प्रति 50 किलोग्राम महंगा बिका। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में शुक्रवार को छह गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर-गोला:शक्कर 3330 से 3360 रुपये प्रति क्विंटल।शक्कर एम (मोटी) 3380 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 168 से 183 रुपये प्रति किलोग्राम।खोपरा बूरा 2100 से 3400 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी:हल्दी खड़ी सांगली 130 से 132, निजामाबाद 90 से 100, पिसी 140 से 155 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना:साबूदाना 6000 से 7600, पैकिंग में 8000 से 8300 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा:गेहूं आटा 1200 से 1210, मैदा 1260 से 1270, रवा 1270 से 1280, चना बेसन 2950 से 2975 तथा बटला बेसन 2750 से 2775 रुपये प्रति क्विंटल।

लिवाली से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 99 अंक उछल कर, 37,118 पर बंद

नई दिल्ली। पीएमओ और वित्त मंत्रालय के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) पर लगाए गए सरचार्ज पर पुनर्विचार करने की खबरों से निवेशकों में बने सकारात्मक माहौल की बदौलत घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। लिवाली के दम पर बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 99 अंकों की तेजी के साथ 37,118 अंकों पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 17 अंकों की तेजी के साथ 10,997 अंकों पर बंद हुआ। सेंसेक्स में ऑटो, आईटी, टेक और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर के शेयरों में तेजी का माहौल रहा।

ये हैं टॉप गेनर
सेंसेक्स में जेपी एसोसिएट्स 9.95 फीसदी, द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड 7.33 फीसदी, रिलायंस पावर 6.82 फीसदी, एचसीसी 6.79 फीसदी, सेंट्रम 6.44 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे। निफ्टी में भारती एयरटेल 6.99 फीसदी, एशियन पेंट्स 2.88 फीसदी, आयशर मोटर्स 2.53 फीसदी, बजाज ऑटो 2.48 फीसदी, मारुति सुजुकी 2.47 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे।

ये हैं टॉप लूजर
सेंसेक्स में केयर रेटिंग 19.97 फीसदी, जेके टायर 13.95 फीसदी, कैफे कॉफी डे 9.96 फीसदी, मैग्मा 9.83 फीसदी, जमना ऑटो इंडस्ट्रीज लिमिटेड 7.09 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे। निफ्टी में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 8.61 फीसदी, टाटा स्टील 2.99 फीसदी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 2.90 फीसदी, कोल इंडिया 2.74 फीसदी, विप्रो 2.46 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे।

आसानी से भर सकेंगे रिटर्न, आयकर विभाग ने लॉन्च किया ‘ई-फाइलिंग लाइट’

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने करदाताओं की सुविधा के लिए ई-फाइलिंग के जरिये रिटर्न दायर करने के लिए गुरुवार को एक नई सरल सुविधा शुरू की है। इस सुविधा को ‘ई-फाइलिंग लाइट’का नाम दिया गया है। यह नई सुविधा विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://www.incometaxindiaefiling.gov.in पर चालू कर दी गई है।

विभाग ने सार्वजनिक परामर्श में कहा, आयकर विभाग करदाताओं द्वारा आयकर रिटर्न भरने को ध्यान में रखते हुए ई-फाइलिंग पोर्टल का सुविधाजनक संस्करण ‘ई-फाइलिंग लाइट’ शुरू कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘इसका इस्तेमाल होम पेज पर ‘ई-फाइलिंग लाइट’ बटन दबाकर किया जा सकता है। सभी सेवाओं के साथ उपलब्ध मौजूदा ई-फाइलिंग पोर्टल को ‘पोर्टल लॉगइन’ बटन दबाकर इस्तेमाल किया जा सकता है।’

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, करदाता जब एक बार अपने पेज पर लॉग इन करेंगे, उन्हें सिर्फ वही लिंक मिलेंगे जो ऑनलाइन आयकर रिटर्न और 26एएस भरने के लिए आवश्यक हैं। करदाता पहले से भरे गए रिटर्न या एक्स एमएल फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं तथा पहले से भरे गए रिटर्न को देख सकते हैं।

दुनिया की पहली हाइपरलूप ट्रेन पुणे-मुंबई के बीच चलेगी, 35 मिनट में तय करेगी दूरी

नई दिल्ली। मुंबई और पुणे के बीच यात्रा 35 मिनटों में पूरा करने के सपने के साकार करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने वर्जिन हाइपरलूप वन-डीपी वर्ल्ड कंसोर्टियम को पुणे-मुंबई हाइपरलूप परियोजना के ऑरिजिनल प्रोजेक्ट प्रॉपनेंट (ओपीपी) के रूप में मंजूरी दे दी है। इस परियोजना से 36 अरब डॉलर के रोजगार पैदा होंगे। आपको बता दें कि मुंबई और पुणे के बीच की सड़क मार्ग के दूरी करीब 150 किलोमीटर है।

वर्जिन हाइपरलूप वन के मुताबिक, राज्य सरकार दुनिया में हाइपरलूप प्रौद्योगिकी के पहले समर्थकों में से एक है। कंपनी दुनिया की पहली हाइपरलूप परियोजना लगाएगी। डीपी वर्ल्ड (डीपीडब्ल्यू) एक वैश्विक ट्रेड दिग्गज है और देश की प्रमुख पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स ऑपरेटर है। यह परियोजना के पहले चरण में 50 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र दुनिया में पहले हाइपरलूप ट्रांसपोर्टेशन प्रणाली की स्थापना करेगा और वैश्विक हाइपरलूप आपूर्ति श्रृंखला पुणे से शुरू होगी। महाराष्ट्र और भारत हाइपरलूप इंफ्रास्ट्रकर की स्थापना के अगुवा है और हमारे लोगों के लिए यह गर्व का क्षण है।

भारत को मिलेगी मजबूती: सीईओ
हाइपरलूप परियोजना से सेंट्रल पुणे से मुंबई की दूरी घटकर 35 मिनट की हो जाएगी, जो वर्तमान में 3.5 घंटों की है। वर्जिन हाइपरलूप वन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जे वाल्डर ने कहा कि इतिहास रचा जा रहा है। दुनिया के पहले हाइपरलूप ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम के मेजबानी की होड़ लगी है और यह घोषणा भारत को मजबूती से आगे बढ़ाती है।

GDP रैंकिंग में भारत को नुकसान, ब्रिटेन-फ्रांस से पिछड़कर सातवें स्थान पर

नई दिल्ली। 2024 तक भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) बनाने की दिशा में काम कर रही केंद्र की मोदी सरकार को बड़ा झटका लगा है। विश्व बैंक की ओर से वित्त वर्ष 2018 के लिए जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत वैश्विक रैंकिंग में फिसलकर सातवें स्थान पर आ गया है। 2017 में भारत ने फ्रांस को पछाड़कर पांचवां स्थान पाया था।

विश्व बैंक की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2018 में भारत की जीडीपी 2.7 ट्रिलियन डॉलर दर्ज की गई है। विश्व बैंक की सूची में 2018 में 20.5 ट्रिलियन डॉलर के साथ अमेरिका टॉप पर है। अमेरिका के बाद 13.6 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ चीन दूसरे स्थान पर है। 2.8 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ ब्रिटेन और फ्रांस लिस्ट में पांचवें और छठे स्थान पर है। हालांकि, 2017 के मुकाबले 2018 में भारत की जीडीपी में 0.05 ट्रिलियन डॉलर की बढ़त दर्ज की गई है।

2017 में ब्रिटेन-फ्रांस को पछाड़ा था
भारत ने वित्त वर्ष 2017 में 2.65 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ ब्रिटेन और फ्रांस को पछाड़कर पांचवां स्थान पाया था। उस समय ब्रिटेन की जीडीपी 2.64 ट्रिलियन डॉलर और फ्रांस की जीडीपी 2.5 ट्रिलियन डॉलर दर्ज की गई थी। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि धीमी ग्रोथ और रुपए के उतार-चढ़ाव के कारण भारत फिसलकर सातवें स्थान पर पहुंच गया है।

क्रिसिल ने घटाया भारत का जीडीपी ग्रोथ रेट
रिसर्च फर्म क्रिसिल ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए भारत के जीडीपी ग्रोथ रेट का अनुमान घटा दिया है। क्रिसिल ने जीडीपी ग्रोथ रेट के अनुमान में 20 बेसिस प्वाइंट की कमी करते हुए इसे 6.9 फीसदी कर दिया है। जीडीपी ग्रोथ रेट का अनुमान कम करने के पीछे क्रिसिल ने वैश्विक ग्रोथ में मंदी और मॉनसून की कमजोरी को जिम्मेदार ठहराया है। आपको बता दें कि जून में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए आर्थिक ग्रोथ को 7.2 फीसदी से घटाकर 7 फीसदी कर दिया था।

पेट्रोल आज 11 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ, डीजल स्थिर

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार 2 अगस्त को पेट्रोल के दाम 11 पैसे प्रति लीटर घटाए हैं वहीं डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल 11 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हुआ है। वहीं चारों महानगरों में डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

आज पेट्रोल 11 पैसे सस्ता होकर दिल्ली में 72.69 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल 8 पैसे में प्रति लीटर गिरावट के साथ 78.34 रुपए, 75.52 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता में पेट्रोल 7 पैसे की कमी के साथ 75.37 रुपए लीटर मिल रहा है।

डीजल के भाव की बात करें तो चारों महानगरों (दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई) में डीजल के दाम के दाम में स्थिरता बनी हुई है। चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 66 रुपए, 68.19 रुपए और 69.17 रुपए और 69.71 रुपए प्रति लीटर हैं।

लाल निशान पर खुले बाजार, सेंसेक्स 281 अंक गिरकर 36 हजार से नीचे

नई दिल्ली। अमेरिका की ओर से एक बार फिर चीनी सामान पर 10 फीसदी टैरिफ शुल्क लगाने के ऐलान के बाद एशियाई और अमेरिकी बाजारों में छाई बिकवाली के कारण भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 224 अंकों की गिरावट के साथ 36794 अंकों पर खुला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 55 अंकों की गिरावट के साथ 10,924 अंकों पर खुला। सुबह 9.27 बजे 281 अंकों की गिरावट के साथ 36,737 अंकों पर और निफ्टी 93 अंकों की गिरावट के साथ 10,886 अंकों पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में टेलीकॉम और टेक सेक्टर को छोड़कर अन्य सभी सेक्टर दबाव में कारोबार कर रहे हैं।

इन शेयरों में तेजी का माहौल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में केआरबीएल, एचसीसी, आईएफसीआई, सियांट लिमिटेड, भारती एयरटेल के शेयरों में तेजी का माहौल है। निफ्टी में मारुति सुजुकी, विप्रो, भारती इंफ्राटेल, पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी का माहौल है।

इन शेयरों में मंदी का माहौल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स जेक टायर, कैफे कॉफी डे, केयर रेटिंग, मैग्मा, चोला मंडलम के शेयरों में मंदी का माहौल है। निफ्टी में वीईडीएल, जेएसडब्ल्यू स्टील, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाटा मोटर्स, हिंडाल्को के शेयरों में मंदी का माहौल है।