कोटा। PTET Result 2026 : वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय ने राजस्थान पीटीईटी परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षार्थी ptetvmoukota2026.in पर जाकर नतीजे चेक कर कर सकते हैं। पीटीईटी से 2 वर्षीय बीएड कोर्स में दाखिला मिलेगा।
बीएड प्रवेश परीक्षा 14 जून को आयोजित की गई था। 14 जून को आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 1 लाख 26 हजार 600 अभ्यर्थियों में से 1 लाख 7 हजार 575 परीक्षार्थी शामिल हुए। अब राज्य के 935 बीएड कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
इस वर्ष बीएड पाठ्यक्रमों की कुल 1,07,040 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे तथा नया शैक्षणिक सत्र जुलाई से शुरू होने की संभावना है। हांलाकि इस साल बीएड कालेजों में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों में प्रतिस्पर्धा कम रहेगी।
इस डायरेक्ट लिंक से देखें अपना रिजल्ट
आपको बता दें कि पिछले साल तक पीटीईटी से दो वर्षीय बीएड और 4 वर्षीय इन्टीग्रेटेड बीए बीएड एवं बीएससी बीएड कोर्स में दाखिला मिलता था। लेकिन एनसीटीई की गाइडलाइन के बाद 4 वर्षीय इन्टीग्रेटेड बीए बीएड एवं बीएससी बीएड कोर्स बंद कर दिया गया है और दाखिले रोक दिए गए हैं।
पीटीईटी रिजल्ट ऐसे करें चेक
- ptetvmoukota2026.in पर जाएं।
- पीटीईटी रिजल्ट पर क्लिक करें।
- अपने कोर्स दो वर्षीय बीएड को चुनें।
- अपना रोल नंबर व अन्य डिटेल्स डालें। लॉग इन करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
पीटीईटी परीक्षा के जरिए ही राज्य के सभी गवर्नमेंट एवं प्राइवेट शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड कोर्स करवाया जाता है। पीटीईटी रिजल्ट के बाद ऑनलाइन काउंसलिंग से अभ्यर्थियों को मेरिट के मुताबिक बीएड कॉलेज आवंटित होगा।
आरक्षण पर्सेंटेज
राजस्थान राज्य के बाहर के सभी अभ्यर्थी जनरल कैटेगरी में ही पात्र होंगे।
- एससी- 16 प्रतिशत
- एसटी- 12 प्रतिशत
- ओबीसी- 21 प्रतिशत
- एमबीसी- 5 प्रतिशत
- ईडब्ल्यूएस- 10 प्रतिशत
- महिला- राज्य के नियमानुसार
- दिव्यांग- 5 प्रतिशत (क्षैतिज)
- रक्षा सेवा या पूर्व रक्षा सेवा के आश्रितों के लिए (केवल जल, थल, नभ सेना)- 5 प्रतिशत (क्षैतिज)

