मुंबई। धमाल 4′ के रिलीज होने में दो हफ्ते से भी कम समय बचा है और इसका प्रमोशन जोर-शोर से चल रहा है। इसका ट्रेलर लॉन्च 12 जून को मुंबई के बाहरी इलाके में मौजूद मशहूर एम्यूजमेंट पार्क, ‘इमैजिका’ में हुआ था।
अब हम आपके लिए ‘धमाल 4’ का एक और नया गाना लेकर आए हैं जो रविवार को ही रिलीज हुआ है और फैंस को ये खूब पसंद भी आ रहा है।शनिवार, 27 जून को रितेश देशमुख और अंजलि आनंद मुंबई के एक मॉल में ‘धमाल 4’ के गाने ‘साड़ी’ को बड़े शानदार तरीके से लॉन्च करने आए। दोनों कलाकारों ने मिलकर इस गाने पर लाइव परफॉर्मेंस दी और स्टेज पर धूम मचा दी।
‘धमाल 4’ का नया गाना है ‘गुलाबी साड़ी’, जिसे संजू ने गाया है जिन्होंने अपना ही ओरिजिनल वर्जन भी गाया था। उन्होंने इस गाने में भी मस्ती का तड़का लगाया है। गाने में अंजलि आनंद और रितेश देशमुख डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। संजीदा शेख और अरशद वारसी भी इसमें हैं। अजय देवगन के सीन्स भी गाने में दिखाए गए हैं।
‘साड़ी’ मशहूर मराठी गाने ‘गुलाबी साड़ी’ का एक जोशीला, रीक्रिएटेड हिंदी वर्जन है, जिसे संजू राठौड़ ने गाया, कंपोज और लिखा है। इस गाने को भी उन्होंने ही आवाज दी है और वो वीडियो में दिखे भी हैं।
इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी ‘धमाल 4’ में इस फ़्रैंचाइजी की कास्ट – अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी की वापसी हो रही है। इस कॉमेडी सीरीज में ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन जैसे नए चेहरे भी शामिल हैं।
‘धमाल 4’ को गुलशन कुमार और टी-सीरीज ने देवगन फिल्म्स के साथ मिलकर पेश किया है और यह टी-सीरीज फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज का प्रोडक्शन है।
इसे इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है और अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

