नई दिल्ली। GST Collection: अप्रैल में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन 8.7 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड लगभग ₹2.43 लाख करोड़ हो गया। इससे पहले सबसे अधिक कलेक्शन अप्रैल पिछले वर्ष में ₹2.23 लाख करोड़ से अधिक दर्ज किया गया था। सरकार ने शुक्रवार को जीएसटी के आंकड़े जारी किए।
आंकड़ों के अनुसार, घरेलू लेनदेन से ग्रॉस रेवेन्यू 4.3 प्रतिशत बढ़कर ₹1.85 लाख करोड़ से अधिक हो गया, जबकि आयात से जीएसटी कलेक्शन में 25.8 प्रतिशत की बड़ी ग्रोथ दर्ज हुई और यह अप्रैल 2026 में ₹57,580 करोड़ पर पहुंच गया।
अप्रैल के दौरान रिफंड 19.3 प्रतिशत बढ़कर ₹31,793 करोड़ हो गया। रिफंड एडजस्ट के बाद, नेट जीएसटी कलेक्शन 7.3 प्रतिशत बढ़कर लगभग ₹2.11 लाख करोड़ हो गया।

