अमरनाथ यात्रा के लिए एयरटेल ने किया मोबाइल नेटवर्क मजबूत

0
26

कोटा। Airtel network for Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा मार्ग में बेहतर संचार सुविधा सुनिश्चित करने के लिए एयरटेल ने अपने मोबाइल नेटवर्क का विस्तार किया है। कंपनी ने बालटाल में अपनी मौजूदा उपस्थिति के अलावा चंदनवाड़ी, पिस्सू टॉप और बेताब घाटी में नई साइट्स तैनात कर पहलगाम मार्ग पर भी कवरेज स्थापित किया है।

इससे पवित्र अमरनाथ गुफा तक जाने वाले मार्ग पर तीर्थयात्रियों, सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासकीय तंत्र को विश्वसनीय वॉयस व डेटा कनेक्टिविटी मिल सकेगी। एयरटेल ने यह तैनाती संबंधित सरकारी प्राधिकरणों और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय में की है, ताकि यात्रा के दौरान संचार अवसंरचना मजबूत रहे और आपातकालीन परिस्थितियों में तेजी से प्रतिक्रिया संभव हो।

एयरटेल की तरफ से जारी प्रेस नोट में कहा है कि विस्तारित नेटवर्क से लाखों तीर्थयात्रियों के लिए डिजिटल सेवाओं तक पहुंच में भी सुधार होगा। कंपनी के जम्मू-कश्मीर सीओओ विक्रम आरएस ने बताया कि चुनौतीपूर्ण भौगोलिक हालात के बावजूद एयरटेल लोगों, समुदायों और आवश्यक सेवाओं को बिना रुकावट जोड़े रखने के लिए पूरी तरह तैयार है।

पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों पर नेटवर्क के विस्तार से जम्मू-कश्मीर में कंपनी के निरंतर निवेश और इस वार्षिक तीर्थयात्रा के दौरान भरोसेमंद कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है।