मोशन ने लॉन्च किया एमटीएसई, देशभर के विद्यार्थी ऑनलाइन दे सकेंगे टेस्ट
कोटा। मोशन एजुकेशन ने देशभर के विद्यार्थियों के लिए मोशन टैलेंट सर्च एग्जाम (एमटीएसई)-2026 लॉन्च कर दिया है। कोटा स्थित मोशन के द्रोणा-2 कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन सुरेंद्र विजय, डायरेक्टर सुशीला विजय और डॉ. स्वाति विजय ने एमटीएसई-2026 के पोस्टर का विमोचन किया।
इस मौके पर मोशन एजुकेशन के फाउंडर एवं एजुकेटर नितिन विजय ने बताया कि एमटीएसई देश के सबसे बड़े टैलेंट सर्च एग्जाम्स में से एक है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने के साथ उनकी शैक्षणिक क्षमता का आकलन करना और उन्हें बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष एमटीएसई के माध्यम से करीब 200 करोड़ रुपये मूल्य की स्कॉलरशिप और 2.50 करोड़ रुपये के कैश रिवॉर्ड दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रतिभागियों को मोमेंटो और ई-सर्टिफिकेट भी प्रदान किए जाएंगे। इस पहल से देशभर के 90 हजार से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
नितिन विजय ने बताया कि एमटीएसई-2026 में कक्षा 8वीं से 10वीं तक के सभी विद्यार्थी तथा कक्षा 11वीं और 12वीं (साइंस) के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिसे विद्यार्थी अपने घर से ही दे सकेंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी और प्रश्न विद्यार्थियों की पिछली कक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे।
एमटीएसई-2026 की परीक्षा जुलाई में 12 और 26 जुलाई तथा अगस्त में 9, 23 और 30 अगस्त को आयोजित होगी। प्रत्येक परीक्षा से दो दिन पहले तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा। परीक्षा परिणाम नवंबर में घोषित किए जाएंगे।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी बेहद आसान रखी गई है। इच्छुक विद्यार्थियों को सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके बाद आवश्यक जानकारी भरने पर उन्हें लॉगिन क्रेडेंशियल्स उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनकी सहायता से वे निर्धारित तिथि पर घर बैठे ऑनलाइन परीक्षा दे सकेंगे।

