Wednesday, July 8, 2026
Home Blog Page 4679

क्या करें जब वजाइना में कॉन्डम फंस जाए, जानिए सही तरीका

सेक्स के दौरान कभी-कभी ऐसी सिचुएशंस आ जाती हैं जिनको हैंडल करने में हाथ-पैर फूल जाते हैं। ऐसी ही एक सिचुएशन है वजाइना में कॉन्डम का फंस जाना। यह घटना भले आपके साथ न हुई हो लेकिन कभी भी ऐसा हो सकता है तो जान लें ऐसे में क्या करें…यह सिचुएशन डरावनी लग सकती है लेकिन याद रखें कि इसका हल है।

कॉन्डम हमेशा याद रखें कि कॉन्डम वजाइना में खोएगा नहीं बाहर आ ही जाएगा। उंगलियों से निकालने की कोशिश करें लेकिन ध्यान रखें कि आपके हाथ साफ हों और नाखून कटे हुए हों। उंगली डालकर अंदाज लगाएं कि कॉन्डम कहां है और वहां उंगली से इसे बाहर खिसकाने की कोशिश करें।

उठक-बैठक करें और कुर्सी को पोजिशन बनाकर फंसा हुआ कॉन्डम पुश करने की कोशिश करें।अपना एक पैर कुर्सी पर रखें और नीचे उठक-बैठक की तरह बैठने की कोशिश करें। ऐसे में पुश करें तो कॉन्डम बाहर आने के चांसेज बढ़ जाते हैं।

कमोड पर बैठकर भी ट्राई कर सकती हैं। इस सिचुएशन में आपको भले थोड़ा असहज लगे लेकिन पार्टनर की मदद लेना सबसे अच्छा तरीका है। कॉन्डम निकालने में उनकी मदद लें।

अगर इनमें से कोई तरीका काम न आए तो तुरंत एक्सपर्ट की मदद लें। इस पर भी शर्माने की जरूरत नहीं यह बेहद कॉमन प्रॉब्लम है। इसे जल्द निकलवाना जरूरी है क्योंकि इससे एसटीडी और दूसरे इन्फेक्शंस भी हो सकते हैं।

Nokia 9.1 Pureview में मिलेगी 5G टेक्नोलॉजी और बेहतर कैमरा

नई दिल्ली। एचएमडी ग्लोबल की ओर से बीते दिनों छह कैमरा वाला Nokia 9 Pureview स्मार्टफोन लॉन्च किया गया और अब कंपनी इसके सक्सेसर पर काम कर रही है। अब सामने आया है कि कई अपग्रेड्स के साथ इस साल के अंत तक Nokia 9.1 Pureview लॉन्च किया जा सकता है।

पिछली महीने एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि एचएमडी ग्लोबल 2019 की तीसरी तिमाही में नया डिवाइस लॉन्च करना चाहता है लेकिन अब सामने आया है कि नया डिवाइस इस साल की आखिरी तिमाही की शुरुआत में आ सकता है। खास बात यह है कि डिवाइस 5G टेक्नॉलजी सपॉर्ट के साथ आ सकता है।

Nokia Power User की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की डिवेलपमेंट टीम Nokia 9 Pureview से जुड़ी कुछ कमियों को दूर करने पर काम कर रही हैं, जिनमें स्लो कैमरा भी शामिल है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एचएमडी ‘विडियो और लो-लाइट परफॉर्मेंस में सुधार’ करते हुए बेहतर कैमरा एक्सपीरियंस देने पर काम कर रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ इंप्रूवमेंट्स के बाद कैमरा स्पीड और पिक्चर प्रोसेसिंग तो बेहतर हुई ही है, सॉफ्टवेयर एल्गोरिदम और लाइट की टेक्वनॉलजी भी इससे जुड़ी है। नए डिवाइस में ये कैमरा इंप्रूवमेंट्स भी देखने को मिल सकते हैं।

5G टेक्नॉलजी के साथ कई अपग्रेड
लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि Nokia 9.1 PureView में 5G सपॉर्ट भी देखने को मिल सकता है और ऐसे में साफ है कि कंपनी इस डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट का इस्तेमाल करेगी। पिछले Nokia 9 Pureview को स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था, जो 5G सपॉर्ट नहीं करता। इसके अलावा कस्टमर्स को भी यह प्रोसेसर पसंद नहीं आया था क्योंकि मार्केट डिवाइस 2019 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया गया, जब बाकी फ्लैगशिप लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ आ रहे थे। ऐसे में डिवाइस के परफॉर्मेंस में भी सुधार देखने को मिलेगा।

मिल सकता है पंच-होल कैमरा डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो Nokia 9.1 Pureview में Nokia X71 की तरह पंच होल डिस्प्ले मिल सकता है। लॉन्च टाइम साल के अंत में होने के चलते माना जा रहा है कि एचएमडी ग्लोबल के इस डिवाइस में लेटेस्ट ऐंड्रॉयड क्यू ऑपरेटिंग सिस्टम देखने को मिलेगा। बताते चलें, एचएमडी ग्लोबल ने भारत में इस महीने की शुरुआत में ही Nokia 9 Pureview लॉन्च किया है और इसकी कीमत भारत में 49,999 रुपये रखी गई है। इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में प्रीमियम ग्लास डिजाइन के अलावा स्टॉक ऐंड्रॉयज पाई ओएस और 2K OLED डिस्प्ले भी दिया गया है।

लैंडलाइन नंबर से भी चल सकता है WhatsApp, जानिए कैसे

नई दिल्ली । सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म WhatsApp यूजर्स के बीच कितना मजबूत आधार बना चुका है, इसका इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वर्तमान में इसके दुनियाभर में 1.5 बिलियन यूजर्स हो चुके हैं। WhatsApp यूजर्स में शुरुआत में यूजर्स के लिए टेक्स्ट मैसेज फ्री था, इसके बाद जब वॉइज और वीडियो कॉल की सुविधा भी जोड़ी गई तो इसका इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की संख्या में तेजी से इजाफा आया।

WhatsApp का इस्तेमाल आमतौर पर स्मार्टफोन और स्थाई इंटरनेट कनेक्शन के जरिये किया जाता है। कुछ वक्त पहले ही WhatsApp कुछ वक्त पहले ही जियो और नोकिया फोन में भी अपनी सेवाएं देने लगा है। लेकिन आप लैंडलाइन नंबर से भी व्हाट्सएप चला सकते हैं। अगर कोई ये बात कहे तो आप यकीन नहीं करेंगे, लेकिन ये सच है।

कुछ वक्त पहले WhatsApp ने बिजनेस ऐप लांच किया था। इसके मानम मेसेजिंग सिस्टम को नया आयाम दिया है। ये छोटे उद्यमियों को अपना WhatsApp अकाउंट नंबर मोबाइल कार्ड नंबर के बजाय लैंडलाइन नंबर से भी कनेक्ट करने की सुविधा देता है।
ऐसे कर सकते हैं लैंडलाइन नंबर से WhatsApp कनेक्ट

सबसे पहले रेग्यूलर WhatsApp या बिजनेस ऐप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद अपने मोबाइल फोन, टेबलेट, लैपटॉप या अन्य किसी सपोर्ट डिवाइस पर इसे ओपन करें।
इसके बाद WhatsApp आपको कंट्री कोड और 10 डिजिट मोबाइल नंबर डालने को कहेगा। यहां आप मोबाइल के बजाय लैंडलाइन नंबर भी डाल सकते हैं।

तीसरे चरण में ऐप आपके नंबर को मैसेज के तरीके से या कॉलिंग कर वेरिफाई करेगा। सबसे पहले इंटर किए गए नंबर पर वेरिफिकेशन नंबर भेजा जाएगा। लेकिन अगर आपने अपना लैंडलाइन नंबर डाला है तो आपको कोई मैसेज नहीं मिलेगा। इसके बाद आपको थोड़ी देर रुकना होगा जिससे एसएमएस वेरिफिकेशन फेल हो जाएगा। इसके बाद आप ‘Call Me’ ऑप्शन पर जाएं। ऑप्शन को टैब करने पर वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरी करने के लिए लैंडलाइन नंबर पर एक कॉल आएगा।

चौथे और आखिरी चरण में कॉल आने के बाद आपको एक 6 डिजिट वेरिफिकेशन कोड बताया जाएगा। इस नंबर को ऐप के वेरिफिकेशन कोड की जगह टाइप करना होगा। एक बार वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद प्रोफाइल फोटो, नाम और अन्य जानकारियां भरकर लैंडलाइन नंबर की मदद से WhatsApp चलाया जा सकता है।

ICICI बैंक को 1908 करोड़ का मुनाफा, NPA घटकर 1.77% पर

नई दिल्ली।आईसीआईसीआई बैंक को अप्रैल-जून तिमाही में 1,908 रुपए का मुनाफा (स्टैंडअलोन) हुआ है। पिछले साल की जून तिमाही में 120 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। बैंक की आय 18,574.17 करोड़ रुपए से बढ़कर 21,405.50 करोड़ रुपए हो गई।

नेट इंटरेस्ट इनकम 27% बढ़कर 7,737 करोड़ रुपए हो गई। पिछले साल की जून तिमाही में 6,102 करोड़ रुपए थी। नेट इंटरेस्ट मार्जिन (एनआईएम) में भी इजाफा हुआ है। यह 3.19% से बढ़कर 3.61% हो गया है।ग्रॉस एनपीए घटकर 6.49% रह गया। इससे एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ।

पिछले साल की जून तिमाही में ग्रॉस एनपीए 8.81% था। नेट एनपीए 4.19% से घटकर 1.77% पर आ गया है। एनपीए की प्रोविजनिंग 3,495.73 करोड़ रही। अप्रैल-जून 2018 में 5,971.29 करोड़ रुपए थी।

अन्त्याक्षरी में गूंजे तराने, चिकित्सा शिक्षकों ने भी दी शानदार प्रस्तुति

कोटा। मेडिकल काॅलेज कोटा की छात्रसंघ यूनिट की ओर से काॅलेज ऑडिटोरियम में आयोजित किए जा रहे सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रम ‘सारंग’ में अन्त्याक्षरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। अन्त्याक्षरी प्रतियोगिता में चार टीमों का गठन किया गया था। जिसमें ग्रीन कोटा में भूदेव, प्रद्युम्न, वर्तिका, क्लीन कोटा टीम में गुलशन, मधुर तथा श्वेता ने गीतों की प्रस्तुतियां दीं।

इसके अलावा तीसरी टीम फिट है तो हिट है की ओर से आस्था, कुशाग्र, दिव्या लश्करी ने तथा सेव वाटर गु्रप की ओर से जिज्ञासा, वंशिका और सबा ने एक से बढकर एक गाने गाए। प्रतियोगिता के दौरान गिटार पर वंशिका भटनागर और विशाल नागर ने तथा माउथ ऑर्गन पर मधुर ने वाद्य संगीत की प्रस्तुतियां दीं।

इससे पहले नृत्य और गायन के विजेताओं की भी घोषणा की गई। समूह नुत्य में दिव्या गौतम का समूह प्रथम, अनुष्का जैन ग्रुप द्वितीय तथा अंश ग्रुप तृतीय स्थान पर रहे। वहीं एकल गायन में आस्था और मधुर प्रथम, यथा शर्मा द्वितीय व भूदेव तृतीय रहे। इसी प्रकार युगल गायन में भूदेव व निष्ठा प्रथम, हर्षिता और मधुर द्वितीय तथा यथा व भूदेव तृतीय स्थान पर रहे। समूह गायन में दिव्या गुप्ता के ग्रुप ने प्रथम तथा भूदेव के ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झालावाड़ मेडिकल काॅलेज के डीन डाॅ. आरके आसेरी थे। वहीं विशिष्ठ अतिथि अस्पताल अधीक्षक चन्द्रशेखर सुशील रहे। अध्यक्षता काॅलेज प्राचार्य डाॅ. विजय सरदाना ने की। इस अवसर पर डाॅ. विजय सरदाना, डाॅ. देवेन्द्र यादव, डाॅ. आरपी मीणा, डाॅ. निर्मल शर्मा ने भी शानदार गीतों की प्रस्तुतियां दीं।

नृत्य प्रतियोगिता में आज दिखाएंगे जलवे
छात्रसंघ अध्यक्ष शुभांगी बोहरा ने बताया कि सोमवार को समूह और एकल नृत्य की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त श्रीमती प्रियंका गोस्वामी मुख्य अतिथि होंगी। वहीं जेके लोन अस्पताल के अधीक्षक डाॅ. एचएल मीणा विशिष्ठ अतिथि होंगे। सांस्कृतिक सचिव हरीश धनकड़ तथा उपसचिव रणजीत मौर्या ने बताया कि मंगलवार को बैंड नाईट के कार्यक्रम होंगे। इसके बाद 31 जुलाई को शाम 6 बजे से फैशन शो तथा पारितोषिक वितरण के साथ कार्यक्रम के साथ समापन होगा।

जीवन शैली को संवार दे उसका नाम है संस्कार: आर्यिका सौम्यनन्दिनी

कोटा। परमात्मा ने हमें वह मार्ग दिखाया जिस पर चलते हुए विकृति हमारे भीतर से निकल जाए और सुसंस्कार आत्मसात हो जाए। ‘सं’ का अर्थ है आभूषण और ‘स्कार’ का तात्पर्य है जीवन में चरितार्थ करना। जो हमारी सोच, हमारी जीवन शैली को सजा-संवार दे उसका नाम है संस्कार। जो हमारी चारित्रिक सुंदरता में चार चांद लगा दे उसे कहते हैं संस्कार।

यह बात दिगंबर जैन मन्दिर महावीर नगर विस्तार योजना में चातुर्मास कर रही आर्यिका सौम्यनन्दिनी माताजी ने प्रवचन करते हुए कही। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति का व्यक्तित्व कैसे ऊंचा उठे, यह कला हमें परमात्मा ने दी है। हमें पाप रहित जीवन शैली बताई है, उसका पालन करें।

आर्यिका सौम्यनन्दिनी माताजी ने भीतर और बाहर से एक सरीखा चरित्र अपनाने की सीख देते हुए कहा कि मंदिर, उपाश्रय, प्रवचन सभा में कुछ और, घर में, दोस्तों के साथ, संसार की महफिल में कुछ और, मनुष्य का यह बहुरूपियापन धर्म मार्ग में नहीं चलेगा। दो नावों पर पैर रखकर चलने वाला जीवन में कभी सफल नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि आपका खान-पान सात्विक हो, पहनावा-ओढ़ावा मर्यादित हो, बोली विनम्र हो, निरर्थक शब्द न बोलें। सैर करने जाएं तो ऐसे स्थानों पर जहां संस्कारों की रक्षा होती हो। ऐसी जगह न जाओ जहां संस्कारों का दिवाला निकाला जा रहा हो। दोस्तों से मिलो अवश्य पर केवल औपचारिकता या दिखावे के लिए नहीं, आप उसे जीवन जीने की कला बताओ।

माताजी ने कहा कि अपनी संगत गुणवानों से, सुसंस्कारियों से करें। कमाओ पर आवश्यकता के अनुरूप ही भोगो, अपने बच्चों को स्कूली ज्ञान के साथ धर्म, परिवार की शिक्षा दें। सबको अपना मानो, सबसे प्रेम करो। अहिंसा को अपने जीवन में आत्मसात करो। पानी घी से ज्यादा कीमती है, इसलिए सावधानी से उपयोग करना चाहिए।

अब नामी गिरामी संस्थानों की पढ़ाई भी कराएंगे CSC, खुलेंगे 6000 केंद्र

नई दिल्ली। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने वाले कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) जल्द ही लोगों को देसी-विदेशी संस्थानों से पढ़ाई भी कराएंगे। इसके लिए अगले तीन महीने में देशभर में 6000 सीएससी शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। आपको बता दें कि इस समय देशभर में साढ़े तीन लाख से ज्यादा सीएससी संचालित हो रहे हैं।

सीएससी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश त्यागी ने LEN DEN NEWS को बताया कि इन शिक्षण केंद्र पर सिम्बायोसिस विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय संस्थान (एनआईओए), नेशनल इंस्टीट्यूट आफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (एनआईईएलआईटी), इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) तथा प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान (पीएमजीडीआईएसएचए) के पाठ्यक्रम पेश किए जाएंगे।

इन पाठयक्रमों में हिस्सा लेने वाले छात्रों की परीक्षाएं भी सीएससी केंद्रों पर ही होंगी। त्यागी ने कहा कि शिक्षा सीएससी का आधार है। इन केंद्रों के जरिए हमारे भागीदारों के पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए जाएंगे। हम और पाठ्यक्रमों तथा भागीदारों को जोड़ने का काम जारी रखेंगे।

त्यागी ने कहा कि शिक्षण संस्थानों की कमी की वजह से आज भी हमारे देश में कुल 35 फीसदी छात्र कॉलेज नहीं जा पाते हैं जबकि 65 फीसदी छात्र कॉलेज से अलग दूसरी शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते हैं। हमारा लक्ष्य ऐसे संभावित छात्रों तक पहुंचना है।

सीएससी प्रशिक्षण केंद्र का लक्ष्य ऐसे किसी भी उम्र के महिला-पुरुषों को शिक्षा देना है जो वास्तव में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक देश में 1070 सीएससी प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के अलावा सीएससी प्रशिक्षण केंद्र छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराएंगे। उन्होंने कहा कि पटना के सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार के मॉक टेस्ट और किताबों से सीएससी के छात्रों को तैयारी कराई जाएगी।

गौतम अडानी उत्तर प्रदेश में करेंगे 5,500 करोड़ रुपए का निवेश

नई दिल्ली। अडानी समूह उत्तर प्रदेश में 5,500 करोड़ रुपए के नए निवेश की योजना बना रहा है। समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने यहां दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के मौके पर कहा कि फरवरी, 2018 में लखनऊ में हुए निवेशक सम्मेलन में अडानी समूह ने उत्तर प्रदेश में बिजली पारेषण के क्षेत्र में पांच हजार करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा की थी।

उन्होंने कहा कि दो पारेषण (ट्रांसमिशन) परियोजनाओं पर पहले ही काम शुरू कर दिया है और अगले पांच वर्षों में बिजली ट्रांसमिशन क्षेत्र में हम पांच हजार करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश की योजना बना रहे हैं।

एजेंसी की खबर के मुताबिक, उन्होंने कहा ‘खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में हम प्रदेश में 500 करोड़ रुपए के निवेश की योजना बना रहे हैं। इस निवेश से चावल मिल, आटा मिल, दाल मिल और कच्ची घानी रिफाइनिंग के कारखाने लगाए जाएंगे।’ अडाणी ने कहा ‘हम डाटा सेंटर और रक्षा जैसे नए युग के क्षेत्रों में भी बेहतर काम करेंगे।

उत्तर प्रदेश के आकार, रणनीतिक स्थिति और आबादी को देखते हुए हमें उम्मीद है कि यह राज्य इन दोनों क्षेत्रों में अग्रणी बन सकता है। रक्षा क्षेत्र में हमारी मौजूदगी हमारे लिए व्यक्तिगत रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। हमारा सपना है कि अडाणी ग्रुप उत्तर प्रदेश के रक्षा कॉरिडोर में विश्वस्तरीय विनिर्माण हब का निर्माण करे।’

उन्होंने कहा, अडाणी समूह ने उत्तर प्रदेश में अनाज भंडारण क्षमता को बढ़ाने में मदद के लिए धमौरा और कन्नौज में 15 हजार टन क्षमता वाली इकाइयां बनाई हैं। भारत के अन्तर्देशीय जल-मार्गों की क्षमता में वृद्धि में मदद के लिए अडाणी ने वाराणसी में मल्टी मोडल रिवर टर्मिनल विकसित करने पर काम शुरू कर दिया है।

अडाणी ने कहा कि भारत की कामयाबी की कहानी उत्तर प्रदेश के बगैर अधूरी है। हम उत्तर प्रदेश को तेजी से बदलते राज्य के तौर पर देख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2024 तक भारत को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य तय किया है। इसमें उत्तर प्रदेश की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी।

5 लाख करोड़ डॉलर की इकोनॉमी का रास्ता यूपी से होकर जाएगा: शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-2 कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अमित शाह ने कहा कि, जिस तरह से प्रधानमंत्री बनने का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है, ठीक उसी तरह से 5 ट्रिलियन डॉलर का रास्ता यूपी से होकर जाएगा।

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि यूपी 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाला पहला राज्य बनेगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे।

बतौर मुख्य अतिथि गृहमंत्री अमित शाह ने 65 हजार करोड़ रुपए की 290 औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी सहित कई प्रमुख उद्यमी मौजूद रहे।

250 परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, ‘देश में सबसे सफल इंवेस्टर्स समिट की शुरुआत गुजरात ने की थी, लेकिन आश्चर्य की बात है कि उत्तर प्रदेश में भी इतने कम समय में योगी आदित्यनाथ ने इसे सफल बनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में एक नई शुरूआत हुई है।

इन्वेस्टर्स समिट के बाद महज 5 महीने में ही 62000 करोड़ रुपए का निवेश करवा कर मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश को बड़ी सफलता दिलाई है।’ अमित शाह ने कहा, ‘इस कार्यक्रम से 250 परियोजनाओं का शिलान्यास और 65000 करोड़ रुपए का इंवेस्टमेंट होने जा रहा है। इतने कम समय पर 25 फीसदी से ज्यादा एमओयू को धरातल पर उतारने के लिए मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

उन्होंने कहा कि फरवरी 2018 में जब 4 लाख 68 हजार करोड़ रुपए के निवेश के लगभग 1000 एमओयू हुए थे तब भी मुझे बहुत खुशी हुई थी। आज उत्तर प्रदेश के अंदर विकास की एक नई शुरुआत हुई है, इससे देश के सबसे बड़े प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।’

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में आगे आया भारत
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में विकास की मजबूत नींव डाली। 5 साल में भारत ने 11 वें नंबर से 6वें नंबर पर छलांग लगाई। सिर्फ 5 साल के अंदर हम विश्व बैंक की ‘ईज आफ डूइंग बिजनेस’ तालिका में 142वें स्थान से 77वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं बिजली उत्पादन में हम 99वें स्थान पर थे, लेकिन अब 26वें स्थान पर आ चुके हैं।

इनकम टैक्स भरने वाले 3.8 करोड़ से बढ़कर 6.7 करोड़ हुए हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया का सबसे बड़ा सेल्स टैक्स रिफॉर्म जीएसटी को कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक लागू किया गया।

पांच साल में इंफ्रास्ट्रक्चर में देश में नंबर-1 होगा उत्तर प्रदेश
अमित शाह ने कहा है कि पांच साल में उत्तर प्रदेश इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में पूरे देश में नम्बर-1 होगा। उत्तर प्रदेश में 17 नए मेडिकल कॉलेज में बन रहे हैं, 20 जिलों में डेयरी बनाने की प्रक्रिया चल रही है। पर्यटन में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाने में केंद्र सरकार पूरी मदद कर रही है।

ट्रेनों में होंगे स्मार्ट कोच, अपराधियों के चढ़ते ही सूचना कंट्रोल रूम पहुंचेगी

नई दिल्ली। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और आरामदायक सफर के लिए ट्रेनों में स्मार्ट कोच लगाने जा रहा है। ये कोच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम से लैस होंगे। इसमें सुरक्षा के लिए दो और सुविधाओं के लिए 6 बदलाव किए गए हैं। इसमें लगा एआई सिस्टम संदिग्ध चेहरों को पहचानकर सीधे कंट्रोल रूम को सूचना देगा।

इस सिस्टम में देशभर के अपराधियों की जानकारी और फोटो क्लाउड इंटरनेट के सहारे जोड़े गए हैं। कोच में नाइटविजन के 4 मेगा पिक्सल कैमरे लगे हैं। यह कैमरे कोच में चढ़ने वाले यात्रियों के फोटो को सिस्टम में उपलब्ध अपराधियों के डेटा से मिलान कर अवांछित तत्व के होने पर सीधे आरपीएफ के कंट्रोल रूम को सूचना दे देगा।

यही नहीं, कोच में चढ़ने वाले किसी यात्री के पास कोई हथियार हो, तो इसकी सूचना भी कंट्रोल रूम को मिल जाएगी। इसके अलावा कोच में ऐसे सेंसर सिस्टम लगाए गए हैं, जो यह बता देते हैं कि कोच में पानी खत्म हो गया है, पहिया गर्म हो गया है या फिर कोच में किसी तरह की अन्य खराबी आ गई है। सूचना भी अगले स्टेशन पर सीधे स्टेशन मास्टर के पास पहुंच जाएगी।

इससे समय की बचत होगी और सुविधाओं के लिए यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। उत्तर रेलवे अगले तीन महीनों में 100 ट्रेनों में ऐसे कोच लगा देगा। दिल्ली से आजमगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेन कैफियत एक्सप्रेस में इसका ट्रायल किया जा रहा है।

यह कोच पैसेंजर इंफॉर्मेशन एंड कोच कंप्टयूर यूनिट से लैस है। कोच में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग गूगल क्लाउड्स पर रिकॉर्ड होगी। अधिकारी ट्रेन का लाइव स्टेटस मोबाइल फोन या लैपटॉप पर भी देख सकेंगे।

जानिए और क्या जानकारी मिलेगी

  1. संदिग्ध चेहरे और हावभाव पहचान लिए जाएंगे
  2. कोच में पानी खत्म होने की सूचना मिलेगी
  3. पहिए की खराबी को पहले ही बता देगा
  4. ट्रेन में कैमरों से लाइव स्टेटस पता चलेगा
  5. गूगल क्लाउड पर होगी इसकी रिकॉर्डिंग
  6. अधिकारी इसे मोबाइल पर भी देख सकेंगे
  7. जीपीएस से लोकेशन भी पता चल जाएगी
  8. आपात स्थिति में तुरंत मदद उपलब्ध होगी