Wednesday, July 8, 2026
Home Blog Page 4678

इंदौर अनाज मंडी : चना देसी में 25 रुपये क्विंटल की तेजी

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में सोमवार को चना देसी के भाव में 25 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक संयोगितागंज अनाज मंडी में सोमवार को चार हजार बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन चना (कांटा) 4300 से 4325, चना (देसी) 4200 से 4250, डबल डॉलर 4800 से 5000, मसूर 4150 से 4200, हल्की 3850 से 3900, मूंग 5700 से 5900, हल्की 5100 से 5300, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5300 से 5500, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 5900 से 6000, उड़द 5000 से 5100, हल्की 3800 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 7000 से 7200, तुअर दाल फूल 7400 से 7600, तुअर दाल बोल्ड 7800 से 8000, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400चना दाल 5600 से 5800, आयातित चना दाल 5500 से 5200मसूर दाल 5300 से 5400मूंग दाल 7600 से 7800, मूंग मोगर 8200 से 8400 उड़द दाल 7000 से 7200, उड़द मोगर 7200 से 7400 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज गेहूं हल्का 1870 से 1900, गेहूं 147- 1950 से 2200, गेहूं लोकवन 1950 से 2250, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 2000 से 2100, ज्वार संकर 2150 से 2200, ज्वार देसी 2500 से 2800, मक्का पीली 2150 से 2200, मक्का गजर 2100 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

चांदी 100 रुपये फिसल कर 42 हजार से नीचे, सोना भी सस्ता

नई दिल्ली। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, आज सोमवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। राष्ट्रीय राजधानी में सोने में आज 50 रुपये की गिरावट आई जिससे इसके दाम 35,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए। वहीं, चांदी में आज 100 रुपये की गिरावट देखी गई जिससे इसकी कीमत 41,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

कारोबारियों के अनुसार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली कम होने से भाव में यह मंदी देखी गई। वैश्विक स्तर की बात करें, तो सोना आज 1,419.40 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। उधर चांदी न्यूयॉर्क में गिरावट के साथ 16.44 डॉलर प्रति औंस पर रही।

ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 50 रुपये की गिरावट के साथ 35,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना भी 50 रुपये की गिरावट के साथ 35,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

वहीं, गिन्नी सोने की कीमत आज 27,500 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रही। शुक्रवार को सोने में 40 रुपये की तेजी देखी गई थी जिससे इसके भाव 35,770 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए थे। उधर चांदी में शनिवार को 150 रुपये की गिरावट देखी गई थी, जिससे इसकी कीमत 42,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी।

उधर चांदी की बात करें, तो चांदी के भाव आज सोमवार को 100 रुपये की गिरावट के साथ 41,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 34 रुपये की बढ़त हुई, जिससे इसके भाव 41,186 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए।

उधर चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 1,000 रुपये की गिरावट के साथ 84,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत भी 1,000 रुपये की ही गिरावट के साथ 85,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर आ गई।

कोटा सर्राफा
चांदी 40000 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 34400 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 40120 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 34570 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 40320 रुपये प्रति तोला।

पोर्श मैकेन फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च, कीमत 69.98 लाख से शुरू

0

नई दिल्ली। Porsche Macan का फेसलिफ्ट मॉडल सोमवार को भारत में लॉन्च हो गया। यह कॉम्पैक्ट एसयूवी दो वेरियंट स्टैंडर्ड Macan और Macan S में उपलब्ध है। इनकी कीमत क्रमश: 69.98 लाख और 85.03 लाख रुपये है। पोर्श मैकेन फेसलिफ्ट की इंटरनैशनल मार्केट में लॉन्चिंग के ठीक एक साल बाद इसे भारतीय बाजार में उतारा गया है। नई मैकेन पुराने मॉडल से अट्रैक्टिव और नए फीचर्स से लैस है।

फेसलिफ्ट पोर्श मैकेन को दोबारा डिजाइन करके इसके फ्रंट लुक पहले से चौड़ा और स्लीक बनाया गया है। एसयूवी के फ्रंट में नई ग्रिल, स्पोर्टी लुक वाला एयर डैम, नए डिजाइन की एलईडी हेडलाइट और एलईडी टेललाइट्स दी गई हैं। नई मैकेन 4 नए कलर ऑप्शन में आई है, जिनमें मियामी ब्लू, माम्बा ग्रीन मैटेलिक, डोलोमाइट सिल्वर मैटेलिक और क्रेयॉन कलर शामिल हैं।

इंटीरियर : मैकेन फेसलिफ्ट के कैबिक में नया डैशबोर्ड और पोर्श कनेक्ट सिस्टम के साथ 10.9-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। एसयूवी में 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ऐंड्रॉयड ऑटो, ऐपल कारप्ले और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साउंड सिस्टम के लिए बोस और बर्मिस्टर साउंड सिस्टम का विकल्प है।

पावर : इस शानदार एसयूवी में इंजन के दो विकल्प मौजूद हैं। मैकेन वेरियंट में 2.0-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 247 bhp का पावर और 370 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। मैकेन एस वेरियंट में 3.0-लीटर, V6 इंजन दिया गया है, जो 345 bhp का पावर और 480 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजन 7-स्पीड, ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस हैं।

स्पीड: मैकेन वेरियंट 6.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। स्पोर्ट क्रोनो पैकेज के साथ यह वेरियंट इतनी स्पीड के लिए 6.5 सेकंड का ही समय लेगा। इसकी टॉप स्पीड 225 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं, मैकेन एस वेरियंट 5.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है। स्पोर्ट क्रोनो पैकेज के साथ इतनी रफ्तार के लिए 5.1 सेकंड का ही समय लगेगा। इस वेरियंट की टॉप स्पीड 254 किलोमीटर प्रति घंटा है। पोर्श की इस नई एसयूवी की मार्केट में टक्कर आउडी क्यू5, मर्सेडीज-बेंज जीएलई, बीएमडब्ल्यू एक्स5 और जैगवार एफ-पेस जैसी कारों से होगी।

सप्ताह के पहले दिन पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली। पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में आज सोमवार को कटौती की है। आज 29 जुलाई को पेट्रोल और डीजल की कीमत में बड़ी कटौती देखने को मिली है। आईओसीएल के मुताबिक, सोमवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत पर 15 और डीजल के दाम पर 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। बता दें कि पेट्रोल में कटौती का यह दौर पिछले 5 दिनों से लगातार जारी है। डीजल के दामों में तीन दिन बाद सुधार किया है।

इस कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 72.99 रुपए प्रति लीटर हो गई है। मुंबई में 14 पैसे की कटौती के बाद पेट्रोल 78.61 रुपए, चेन्नई में 16 पैसे कटौती के बाद पेट्रोल 75.80 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं, कोलकाता में 12 पैसे की कटौती के बाद पेट्रोल 75.63 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

डीजल के भाव की बात करें तो सोमवार को दिल्ली में डीजल 66.07 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। मुंबई में 69.25 रुपए, कोलकाता में 68.22 रुपए और चेन्नई में डीजल 69.78 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

बिकवाली से फिर 196 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 11,200 से नीचे

नई दिल्ली। ऑटो और मेटल के साथ मझोली कंपनियों में छाई बिकवाली के कारण घरेलू शेयर बाजार कारोबार सप्ताह के पहले दिन फिर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 196 अंकों की गिरावट के साथ 39,686 अंकों पर बंद हुआ।

यह सेंसेक्स के 17 मई के बाद का सबसे निचला स्तर है। 17 मई को सेंसेक्स 37,930 अंकों पर बंद हुआ था। उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी भी सप्ताह के पहले दिन 95 अंक गिरकर 11,189 अंकों पर बंद हुआ।

ये हैं टॉप गेनर
सेंसेक्स में कंसाई नेरोलेक पेंट्स लिमिटेड 7.43 फीसदी, चेन्नई पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड 7.08 फीसदी, ग्रेनुअल्स इंडिया लिमिटेड 6.79 फीसदी, नवकार कॉरपोरेशन 6.14 फीसदी, सुजलॉन 5.19 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे। निफ्टी में आईसीआईसीआई बैंक 4 फीसदी, इंड्सइंड बैंक 1.02 फीसदी, एचसीएल टेक्नोलॉजी 0.88 फीसदी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 0.72 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.45 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे।

ये हैं टॉप लूजर
सेंसेक्स में वोडाफोन-आइडिया 27.03 फीसदी, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 12.13 फीसदी, लक्ष्मी विलास बैंक 9.99 फीसदी, ग्रॉसिम 9.54 फीसदी, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर 8.61 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे। निफ्टी में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 8.45 फीसदी, ग्रॉसिम 7.66 फीसदी, बजाज ऑटो 5.12 फीसदी, टाटा मोटर्स, 5.10 फीसदी, वीईडीएल 4.66 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे।

SBI ने एफडी पर घटाई ब्याज, एक अगस्त से नई दरें लागू

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने जमा पर मिलने वाले ब्याज को कम कर दिया है। लोन की ब्याज दरों में कमी एवं बैंक में नकदी की अधिकता की वजह से बैंक ने यह फैसला किया है। एसबीआई की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि जमा पर मिलने वाले ब्याज की दरों की 50-75 आधार अंक की कमी की गई है।

लंबे समय के लिए जमा वाली स्कीम में आम ग्राहकों को मिलने वाले ब्याज में 20 आधार अंक की कटौती की गई है। 2 करोड़ और उससे अधिक राशि जमा करने पर भी अब पहले के मुकाबले कम ब्याज मिलेंगे।

ये होगी नई ब्याज दर
एसबीआई के मुताबिक ब्याज दर में कटौती 45 दिन वाले फिक्स्ड डिपोजिट (एफडी) से लेकर 10 साल वाले फिक्स्ड डिपोजिट के लिए की गई है। सात दिन से 45 दिन में मैच्योर होने वाले एफडी की ब्याज दरों में 0.75 फीसदी की कमी की गई है। पहले इन पर 5.75 फीसदी की दर से ब्याज मिलते थे जिसे घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है। 46 से 179 दिनों में मैच्योर होने वाले एफडी की ब्याज दरों में भी कटौती की गई है।

पहले इन पर 6.25 फीसदी की ब्याज दर थी। आगामी एक अगस्त से इन एफडी पर सिर्फ 5.75 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। 180-210 दिनों में मैच्योर होने वाले एफडी के ब्याज में 10 आधार अंक की कटौती की गई है। अब इस पर 6.25 फीसदी का ब्याज मिलेगा। एसबीआई में 211 दिनों से 365 दिनों के बीच के डिपोजिट पर अब 6.25 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। अभी इस पर 6.40 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है।

डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल रोकता है गाय का घी

कोटा। आजकल लोग अपनी सेहत से ज्‍यादा वजन और कोलेस्ट्रॉल को लेकर चिंतित रहते हैं, जिसके कारण लोग घी खाने से बचते हैं। ज्यादातर लोगों को डर रहता है कि घी खाने से कहीं उनका वजन न बढ़ जाए। जबकि गाय के घी के साथ ऐसा बिल्‍कुल नहीं है। गाय का घी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।

यह कोलेस्ट्रॉल और वजन को बढ़ाता नहीं, बल्कि बढ़ने से रोकता है। गाय के घी के अनगिनत फायदे हैं, जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। गाय के घी में ऐंटीवायरल, ऐंटीऑक्सिडेंट, ऐंटीफंगल और जीवाणुरोधी गुणों के साथ सभी आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। गाय के घी में संतृप्त वसा की उच्च मात्रा लगभग 7.9 ग्राम होती है। अन्‍य वसा की बात करें तो गाय का घी कैलरी में तुलनात्मक रूप से ज्‍यादा होते हैं।

मोटे तौर पर देखें तो एक बड़े चम्मच गाय के घी में 112 कैलरी होती है। गाय का घी इंसुलिन प्रतिरोध को नीचे लाने में मदद करता है, वजन की जांच करता है और डायबीटीज रोकने में व्यक्तियों की मदद कर सकता है। इसमें कोई भी हाइड्रोजनीकृत प्राकृतिक तेल नहीं होता है और इस तरह अतिरिक्त और अनावश्यक वसा जमा नहीं होने देता है।चाहे वह वजन बढ़ाना हो या कम करना हो, गाय का घी दोनों में मदद कर सकता है।

वजन कम करने के लिए, यह संयुग्मित लिनोलिक एसिड (सीएलए) प्राप्त करने का एक अच्छा तरीका है जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, इस प्रकार वजन कम करने की रणनीति का समर्थन और पेट की चर्बी दोनों को कम करता है गाय का घी। चाहे वह वजन बढ़ाना हो या कम करना हो, गाय का घी दोनों में मदद कर सकता है।

वजन कम करने के लिए, यह संयुग्मित लिनोलिक एसिड (सीएलए) प्राप्त करने का एक अच्छा तरीका है जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, इस प्रकार वजन कम करने की रणनीति का समर्थन और पेट की चर्बी दोनों को कम करता है गाय का घी।

कलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार
आयुर्वेदाचार्य डॉ. सुधींद्र श्रृंगी कहते हैं, गाय का घी खाने से ब्लड और आंत में मौजूद कोलेस्ट्रॉल कम होता है। ऐसा इसलिए होता है क्‍योंकि गाय के घी में बाइलरी लिपिड श्राव बढ़ जाता है। अगर आप कोलेस्ट्रॉल की समस्‍या से परेशान हैं तो अपने आहार में गाय के घी को शामिल करें। आप रोजाना एक चम्‍मच गाय का देसी घी भोजन के साथ ले सकते हैं।

गाय का घी एंजाइमों के स्राव को पुनर्जीवित करके पाचन शक्ति को बेहतर बनाने में मदद करता है। गाय के घी को अवशोषित करना और चयापचय करना आसान होता है क्योंकि इसमें कम चेन फैटी ऐसिड होता है। कमजोर पाचन वाले लोगों को गाय के घी का सेवन करना चाहिए ताकि उनका शरीर अपने भोजन को बेहतर तरीके से तोड़ सके।

गाय का घी उन दुर्लभ खाद्य पदार्थों में से है जो शरीर की आंतों की क्षमता को कम किए बिना पित्त को संतुलित करने में मदद करते हैं। गाय के घी से कब्ज को ठीक किया जा सकता है।गाय के घी में विटमिन के-2 होता है जो धमनियों में कैल्शियम के जमाव को कम करने में मदद करता है, इस प्रकार धमनियों के कैल्सिफिकेशन से बचाता है। यह हानिकारक रक्त कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके और अच्छे रक्त कोलेस्ट्रॉल स्तर को बढ़ाकर हृदय को अच्छी तरह से काम करने में मदद करता है।

Kia Motors की ‘मेड इन इंडिया’ कार 8 अगस्त को होगी लॉन्च

0

नई दिल्ली। साउथ कोरियन ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी किआ मोटर्स (Kia Motors) भारत में 8 अगस्त को अपनी पहली ‘मेड इन इंडिया’ कार लॉन्च करेगा। कंपनी ने 8 अगस्त के इवेंट में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी को इंवाइट किया है। कंपनी का पहला प्लांट अनंतपुरमू जिले में 536 एकड़ में बना है। कंपनी ने इस प्लांट में 1.1 बिलियन डॉलर का निवेश किया है। प्लांट में हर साल 3 लाख कारों का प्रॉडक्शन किया जाएगा।

कंपनी ने इस साल जनवरी में अपनी कॉन्सेप्ट कार का प्रॉडक्शन शुरू किया था। इस प्लांट में कंपनी स्टेट ऑफ द आर्ट प्रॉडक्शन टेक्नॉलजी का इस्तेमाल करती है। प्लांट में कंपनी 300 से अधिक रोबॉट्स का इस्तेमाल करती है।

22 अगस्त को लॉन्च होगी किआ सेल्टॉस
कंपनी भारत में 22 अगस्त को अपनी Kia Seltos एसयूवी लॉन्च करेगी। इस कार के लिए भारत में बुकिंग शुरू हो चुकी हैं। 16 जुलाई से कंपनी ने इस की बुकिंग्स ओपन की थीं। कार को 25 हजार रुपये देकर बुक किया जा सकता है।

इन खूबियों से लैस है किआ सेल्टॉस
किओ मोटर्स की इस एसयूवी में इंजन के तीन विकल्प मिलेंगे। एक 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल, दूसरा 1.5-लीटर पेट्रोल और तीसरा 1.5-लीटर डीजल इंजन है। सभी इंजन बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप हैं। 1.5-लीटर वाले पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड है। दोनों इंजन में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी उपलब्ध है। 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन मिलेगा।

सेल्टॉस में ऐड्रॉयड ऑटो, ऐपल कारप्ले और नेविगेशन के साथ 10.25 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, रियर सीट वाले पैसेंजर्स के लिए एसी वेंट और 360 डिग्री सराउंड कैमरा, 6-एयरबैग्स, एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, वीइकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट, हिल स्टार्ट असिस्ट, फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर्स और ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसकी कीमत 11 लाख से 18 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है।

बदल जाएगा ब्राउजिंग एक्सपीरियंस, गूगल क्रोम 76 कल होगा रिलीज

नई दिल्ली। Google अपने क्रोम ब्राउजर को नए Chrome 76 से अपग्रेड करने वाला है। गूगल इस अपडेट को 30 जुलाई को रिलीज करेगा। गूगल का कहना है कि इस अपडेट के साथ क्रोम यूजर्स की प्रिवेसी को पहले से बेहतर किया जाएगा। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि incognito mode में भी यूजर्स की ऐक्टिविटी को वेबसाइट्स द्वारा ट्रैक किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को समझते हुए गूगल क्रोम 76 लेकर आया है। आइए जानते हैं इसमें क्या कुछ नया है और कैसे यह वेब ब्राउजिंग को पहले से बेहतर और सुरक्षित बनाएगा।

पहले से ही डिसेबल होगा फ्लैश
गूगल क्रोम अब सभी साइट्स के लिए Adobe Flash को बाइ डिफॉल्ट डिसेबल रखेगा। यूजर्स इसे इनेबल कर सकते हैं, लेकिन फ्लैश का इस्तेमाल वे केवल क्लिक-टू-प्ले मोड में ही कर सकेंगे। इसके साथ ही क्रोम यूजर्स को एक वॉर्निंग नोटिफिकेशन भी दिया जाएगा कि दिसंबर 2020 के बाद से क्रोम फ्लैश प्लेयर को सपॉर्ट नहीं करेगा।

Incognito mode को नहीं किया जा सकेगा ट्रैक
कुछ वेबसाइट्स फाइल सिस्टम एपीआई रिक्वेस्ट भेजकर यूजर्स के इनकॉग्निटो मोड को डिटेक्ट कर लेती थीं जो कि इस मोड के लिए डिसेबल होता था। कुछ वेबसाइट इस ट्रिक की मदद से इनकॉग्निटो मोड में रहने वाले यूजर्स को ब्लॉक कर देती थीं क्योंकि इसके जरिए वेब पर पेवॉल को बाइपास करना आसान होता है। नए अपडेट में गूगल इस खामी को दूर कर रहा है।

ऑटोमैटिक डार्क मोड
क्रोम 76 के आने के बाद वेबसाइट्स ये जान सकेंगी कि यूजर ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम पर डार्क मोड को सिलेक्ट किया है या नहीं। अगर यूजर ने डार्क मोड ऑन रखा होगा तो साइट्स ऑटोमैटिकली यूजर को डार्क थीम के साथ कॉन्टेंट दिखाएंगी।

एस्केप की को हाइजैक नहीं कर सकेंगी वेबसाइट्स
आमतौर पर किसी साइट को विजिट करने पर एस्केप की जरूरत नहीं पड़ती। अगर गलती से कोई यूजर किसी मलीशस वेबसाइट पर पहुंच जाता है, तो उसे उससे बाहर आने के लिए एस्पेकप की की जरूरत होती है। ये मलीशस साइट एस्केप की को डिसेबल कर एक के बाद एक पॉप-नोटिफिकेशन्स से यूजर्स को परेशान करती हैं। ऐसे में एस्केप की की मदद से यूजर साइट को लोड होने से रोक सकते हैं। क्रोम 76 में इसे फिक्स कर दिया गया है और यूजर्स को ऐसी साइट्स से अब परेशानी नहीं होगी।

क्रोम OS पर आसानी से क्लियर होंगे नोटिफिकेशन्स
ज्यादातर यूजर क्रोम ओएस पर नोटिपिक्शन को क्लियर करना पसंद नहीं करते। ऐसा इसलिए है क्योंकि गूगल इसे क्लियर करने का ऑप्शन ‘Clear All’ बटन लिस्ट में एकदम नीचे उपलब्ध कराता है।

यूजर्स को नीचे तक स्क्रॉल करना पसंद नहीं इसलिए वे इसे क्लियर नहीं करते। हालांकि, अब यह बदलने वाला है और नए अपडेट में यूजर्स को क्लियर ऑल बटन ऊपर की तरफ ही उपलब्ध करा दिया जाएगा।

सेंसेक्स-निफ्टी खुलने के कुछ देर बाद ही लाल निशान पर पहुंचे

मुंबई।सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बीएसई का सेंसेक्स 61.14 अंक ऊपर 37,943.93 पर खुला और एनएसई निफ्टी 23.20 पॉइट्स जोड़कर 11307.50 पर खुला। हालांकि जल्द ही बाजार लाल निशान पर पहुंच गया। सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 61 अंक नीचे 37,820 के आसपास कारोबर कर रहा था, जबकि निफ्टी 41 पॉइंट्स नीचे 11,243 पर दिखाई दे रहा था।

सुबह 9 बजकर 45 मिनट के आसपास बॉम्बे स्टॉक एक्सजेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स के जो शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे उनमें आईसीआईसीआई बैंक (3.79 फीसदी), एचसीएल टेक (1.48), टीसीएस (1.32), टेक महिंद्रा (1.17) और इन्फोसिस (0.86 ) सबसे आगे रहे। कंपनियों के प्रदर्शन पर तिमाही नतीजों का असर देखने को मिल रहा है।

वहीं गिरावट वाले शेयरों में सबसे ऊपर ऑटो कंपनियों के शेयर रहे। इनमें बजाज ऑटो (4.30), हीरो मोटोकॉर्प (3.22), मारुति (2.92) और टाटा मोटर्स (1.97) शामिल हैं। इसके अलावा वेदांता (3.38) में भी 3 फीसदी से ज्यादा गिरावट दिखाई दी।

निफ्टी के जो शेयर शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ ट्रेड करते नजर आए, उनमें आईसीआईसीआई बैंक (3.70 फीसदी), एचसीएल टेक (1.55 फीसदी), टीसीएस (1.24 फीसदी), टेक महिंद्रा (1.13 फीसदी) और इन्फोसिस (1.02) प्रमुख रहे।

वहीं, शुरुआती कारोबार में गिरने वाले शेयरों में जो शेयर सबसे आगे रहे उनमें इंडियाबुल्स हाउजिंग फाइनैंस (8.62), बजाज ऑटो (4.35 फीसदी), वेदांता (3.41 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (3.14 फीसदी) और मारुति (3.05 फीसदी) शामिल हैं।

बीते सप्ताह बैंकिंग और ऑटोमोबाइल कंपनियों के बेहतर प्रदर्शन से कारोबारी सत्र के आखिरी दिन शेयर बाजार उछाल के साथ बंद हुआ था, जिसके साथ ही लगातार छह सत्रों की गिरावट पर ब्रेक लग गया था।

शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 51.81 अंकों (0.14%) की तेजी के साथ 37,882.79 पर बंद हुआ था और निफ्टी 32.15 अंकों (0.29%) की मजबूती के साथ 11,284.30 पर बंद हुआ था।