11 राज्यों से 50 से अधिक ट्रैवल एजेंट करेंगे कोटा-बूंदी का भ्रमण

0
3

क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों की विरासत संस्कृति एवं आतिथ्य सत्कार का लेंगे अनुभव

कोटा। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान की प्रदेश बैठक जयपुर के शाहपुरा होटल में आयोजित की गई। बैठक में होटल फेडरेशन आफ राजस्थान के संरक्षक सुरेंद्र सिंह शाहपुरा अध्यक्ष हुसैन खान सचिव रणविजय सिंह कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी महारानी रत्ना कुमारी अधिराज सिंह अमित सहित कई पदाधिकारीयों ने भाग लिया ।

इस अवसर पर कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने बताया कि बैठक में फेम टूर के तहत देश के करीब 15 राज्यों के आने वाले 50 से अधिक ट्रेवल एजेंटों ने उदयपुर चित्तौड़ भ्रमण के साथ-साथ कोटा बूंदी भ्रमण भी शामिल कर लिया है। यह सभी ट्रैवल एजेंट 6 और 7 अगस्त को उदयपुर चित्तौड़ होते हुए कोटा बूंदी का भ्रमण करेंगे। यहां के पर्यटन स्थलों यहां की विरासत संस्कृति और आतिथ्य सत्कार का अनुभव लेंगे। इनका आतिथ्य सत्कार होटल फेडरेशन आफ राजस्थान का उदयपुर डिवीजन द्वारा किया जाएगा।

माहेश्वरी ने बताया कि होटल फेडरेशन आफ राजस्थान कोटा डिवीजन के प्रयासों से यह सभी ट्रेवल एजेन्ट 6 व 7 अगस्त को कोटा बूंदी भ्रमण पर आ रहे हैं, जिसमे फेडरेशन द्वारा संपूर्ण आतिथ्य सत्कार, ठहराना भोजन पर्यटन स्थलों के भ्रमण की व्यवस्था होटल फेडरेशन आफ राजस्थान कोटा डिवीजन द्वारा की जाएगी।

इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए होटल फेडरेशन आफ राजस्थान के संरक्षक सुरेंद्र सिंह शाहपुरा, अध्यक्ष हुसैन खान, सचिव रणविजय सिंह ने बताया कि होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान का प्रांतीय अधिवेशन 11 जुलाई को बीकानेर में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के सभी संभागों से 500 से अधिक पदाधिकारी भाग लेगे। अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं राज्य की उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी शामिल होंगी।

कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने बताया कि इस अधिवेशन के दोरान कोटा हाड़ोती ट्रेवल मार्ट 2 के आयोजन की विस्तृत कार्य योजना एवं हाड़ोती को राज्य के अन्य सभी संभागों से जोड़े जाने के लिए हाड़ोती का पक्ष रखा जाएगा। माहेश्वरी ने बताया कि कोटा हाड़ोती ट्रेवल मार्ट 1 के सफल आयोजन और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर हाड़ोती ने राज्य के पर्यटन दृष्टिकोण से अपनी पहचान बनाई है।

इसके बाद से लगातार निरंतर हाड़ोती में पर्यटकों का आगमन हो रहा है। इसे निरंतर गतिशीलता प्रदान करने के लिए कोटा हाड़ोती ट्रेवल मार्ट 2 का आयोजन अति आवश्यक है। उन्होंने सुझाव दिया कि फेम टूर में भी हाड़ोती को शामिल किया जाए, जिससे हाड़ोती के पर्यटन स्थलों के प्रचार प्रसार और प्रमोशन की गति बनी रहेगी। अबकी बार हम हाड़ोती को डेस्टिनेशन मैरिज एवं अंतर्राष्ट्रीय ट्रेवल एजेंट के साथ-साथ लोकल ट्रैवल एजेंट को भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में आमंत्रित करना चाहते हैं, जिससे डेस्टिनेशन मैरिज और अंतरराष्ट्रीय पर्यटक भी कोटा में आ सके।

होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के संरक्षक सुरेंद्र सिंह शाहपुरा, अध्यक्ष हुसैन खान एवं सचिव रणविजय सिंह ने कहा कि इस वर्ष जयपुर और जोधपुर में 17 से 22 सितम्बर तक राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट का आयोजन किया जा रहा है जिसे राज्य सरकार द्वारा मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि 7 से 10 जनवरी 2027 को प्रस्तावित कोटा हाड़ोती ट्रेवल मार्ट 2 का प्रस्ताव भी हमारे द्वारा राज्य सरकार को दे दिया गया है।

बीकानेर में आयोजित होने वाले अधिवेशन में राज्य की मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के समक्ष कोटा में ट्रेवल मार्ट के प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए वे कोटा डिवीजन का पक्ष रखेंगे, उन्होंने विश्वास जताया कि प्रथम ट्रैवल मार्ट की अपार सफलता को देखते हुए इस वर्ष भी राज्य सरकार कोटा में ट्रेवल मार्ट 2 के आयोजन की अनुमति प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में हाड़ोती के पर्यटन विकास को लेकर राज्य में आने वाले पर्यटकों को सभी संभागों से जोड़े जाने का प्रयास किया जा रहा है। ओर हाड़ोती राज्य के पर्यटन में धीरे धीरे अपना स्थान प्रमुखता से बनाता जा रहा है। लेकिन इसमे निरंतरता और गतिशीलता बनी रहना अत्यंत आवश्यक है। जिसके लिए उन्होंने होटल फेडरेशन राजस्थान कोटा डिवीजन द्वारा निरंतर किया जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हाड़ोती के पर्यटन स्थलो का और अधिक प्रचार प्रसार प्रमोशन करने के लिए देश-विदेश में होने वाले ट्रेवल मार्टों में भी हाड़ोती के पांडाल लगाने की आवश्यकता है।

बैठक में होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी द्वारा राज्य के पर्यटन को गतिशीलता प्रदान करने एवं हाड़ोती के पर्यटन विकास के लिए निरंतर सकारात्मक सहयोग देने के लिए होटल फेडरेशन आफ राजस्थान के संरक्षक सुरेंद्र सिंह शाहपुरा अध्यक्ष हुसैन खान सचिव रणविजय सिंह अधिराज सिंह एवं महारानी रत्ना कुमारी जी का हार्दिक अभिनंदन किया। माहेश्वरी ने बताया कि 11 जुलाई को बीकानेर में होने वाले अधिवेशन में कोटा डिवीजन की टीम भी भाग लेने के लिए 10 जुलाई को बीकानेर जा रही है।