Wednesday, July 8, 2026
Home Blog Page 4680

टाटा मोटर्स 2020 तक तीन नए मॉडल्स करेगी लॉन्च

0

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स ने टियागो, नेक्सॉन और हेक्सा के साथ अपनी डिजाइन फिलॉसफी में काफी बदलाव किये हैं। जो कंपनी के लिए काफी अहम रहा। इसके बाद कंपनी ने नई डिजाइन के साथ टाटा हैरियर लॉन्च की जो कि काफी पॉप्युलर हुई। अब कंपनी 2020 तक तीन नए मॉडल्स लाने की तैयारी कर रही है।

इनमें सबसे खास कार अल्ट्रॉज प्रीमियम हैचबैक हो सकती है। यह कार 2019 जेनेवा मोटर शो में पेश की गई थी। इसके अलावा कंपनी H2X यानी हॉर्नबिल (Hornbill) सबकॉम्पैक्ट SUV भी लॉन्च करेगी। यह कार 2020 की आखिरी तिमाही में लॉन्च की जा सकती है। कंपनी H7X यानी बजार्ड (Buzzard) भी लॉन्च करेगी।

हालांकि टाटा मोटर्स को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 3,679.66 करोड़ रुपये का घाटा हुआ जोकि पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले दोगुना है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 1,902.37 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा कि घरेलू ऑटो उद्योग में भारी मंदी छाई हुई है। यही नहीं वैश्विक स्तर पर भी ऑटो उद्योग में सुस्ती लग रही है। टाटा मोटर्स की अनुषंगी और ब्रिटेन की सबसे बड़ी ऑटोमोटिव विनिर्माता कंपनी जगुआर लैंड रोवर ने बताया कि ज्यादातर क्षेत्रों में उद्योग के वॉल्यूम में कमी आई है।

टाटा मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर गुंटर बुश्चेक ने कहा, ‘कमजोर कंज्यूमर सेंटीमेंट, कैश की कमी और एक्सेल लोड के असर के कारण ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री खासतौर पर मीडियम, हेवी ड्यूटी कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री पर असर पड़ा है।’ टाटा मोटर्स का एकल यानी स्टैंडअलोन रेवेन्यू 19.9 पर्सेंट घटकर 13,352 करोड़ रुपये और स्टैंडअलोन लॉस 97 करोड़ रुपये रहा। बुश्चेक का कहना था कि बजट की घोषणाओं से और आगामी फेस्टिव सीजन में बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है।

भावी डॉक्टर्स ने फ़िल्मी गीतों और नृत्य के साथ दी रंगारंग प्रस्तुति

कोटा। मेडिकल काॅलेज कोटा की छात्रसंघ यूनिट की ओर से सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रम ‘सारंग’ काॅलेज ऑडिटोरियम में शनिवार से प्रारंभ हुआ। इस दौरान छात्र छात्राओं द्वारा फ़िल्मी गीतों और नृत्य के विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इसके बाद भावी चिकित्सकों की ओर से नृत्य और गायन की एक से बढकर प्रस्तुतियां दी गईं। भूदेव ने ‘‘बदन पे सितारे लपेटे हुए…आस्था और रिषभ ने सच कह रहा है दीवाना, यथा ने मैं चली मैं चली…’’ गीतों पर नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं।

प्रज्ञा, नेहा और प्रियंका के द्वारा ग्रुप डांस प्रस्तुत किया गया। हर्षिता ने ‘‘क्या हुआ तेरा वादा…’ गाने की प्रस्तुति दी। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि एपीआई के नेशनल प्रेसीडेंट डाॅ. केके पारीक थे। वहीं विशिष्ठ अतिथि एमबीएस अस्पताल के अधीक्षक डाॅ. नवीन सक्सेना थे। अध्यक्षता काॅलेज प्राचार्य डाॅ. विजय सरदाना ने की।

31 जुलाई तक चलेंगे रंगारंग कार्यक्रम
छात्रसंघ अध्यक्ष शुभांगी बोहरा ने बताया कि रविवार को रेजीडेंट डाॅक्टर्स तथा टीचर्स के बीच शाम 6 बजे से वाद्य यंत्रों पर अन्त्याक्षरी कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। जिसके मुख्य अतिथि झालावाड़ मेडिकल काॅलेज के डीन डाॅ. आरके आसेरी होंगे।

वहीं विशिष्ठ अतिथि अधीक्षक चन्द्रशेखर सुशील होंगे। सांस्कृतिक सचिव हरीश धनकड़ तथा उपसचिव रणजीत मौर्या ने बताया कि सोमवार को डांस, मंगलवार को बैंड नाईट कार्यक्रम होंगे। इसके बाद 31 जुलाई को शाम 6 बजे से फैशन शो तथा पारितोषिक वितरण के साथ कार्यक्रम समापन होगा।

सुमित मेहता का जूनियर रिसर्च फैलोशिप में चयन

कोटा। कृषि अनुसंधान के क्षैत्र में इण्डियन कौंसिल ऑफ़ एग्रीकल्चर रिसर्च ‘आईसीएआर’ की ओर से रिसर्च के लिए आयोजित पात्रता परीक्षा में सुमित मेहता को आल इण्डिया में चौथी रैंक प्राप्त हुई है। सुमित ने नागपुर महाराष्ट्र से डेयरी टेक्नोलॉजी में स्नातक किया है।

जूनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए आयोजित पात्रता परीक्षा में सुमित को देशभर में जनरल कैटेगरी में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। सुमित के पिता भवानीशंकर मेहता बारां में अकाउंटेंट हैं। भवानीशंकर मेहता ने बताया कि सुमित को पिछले वर्ष भी 40वीं रैंक मिली थी। इसके बाद से वह मेहनत कर रहा था।

सुमित की इच्छा नेशनल डेयरी रिसर्च इन्स्टीट्यूट करनाल में प्रवेश लेने की है। अब सुमित डेयरी को लेकर रिसर्च के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन भी कर सकेगा। एग्रीकल्चर की पढाई को लेकर आल इण्डिया में एक्जाम कंडक्ट करने वाली बॉडी आल इण्डिया एन्ट्रेंस एक्जामिनेशनल ‘एआईईईए’ की ओर से परीक्षा आयोजित की गई थी।

प्रवेशोत्सव के दौरान JCI कोटा स्टार ने बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

कोटा। नए प्रवेश लेने वाले जरूरतमन्द छात्र छात्राओं के अभिभावकों को न पुस्तक, कॉपी खरीदने पड़ी, न स्कूल बैग, बोटल और न ही शाला गणवेश, यह सब कुछ जेसीआई कोटा स्टार ने उपलब्ध करा दिया। कार्यक्रम निदेशक पीयूष जैन व मीनू जैन ने बताया कि प्रवेशोत्सव के दौरान विद्यार्थियों के चेहरे खिले हुए नजर आए।

अध्यक्ष सौरभ जैन ने बताया कि राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रंगबाड़ी में आयोजित 75 छात्र छात्राओं को स्कूल ड्रेस, बेग, कॉपी, बॉटल, पेन पेंसिल, शूज वितरण की गई। कार्यक्रम में अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अजीत लुहाड़िया थे। उन्होंने बच्चों को अच्छी पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि पढ़ाई करो, फीस कॉपी किताबों की चिन्ता छोड़ो।

उन्होंने इस नेक काम के लिये जेसीआई कोटा स्टार की प्रशंसा की। पूर्व अध्यक्ष संजय गोयल ने बताया कि जेसीआई कोटा स्टार द्वारा यह विद्यालय गोद ले रखा है। यहां पर समय समय पर विद्यार्थियों की आवश्यकता को पूरा किया जाता है तथा पिछले वर्ष अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को पीयूष जैन ने रुपये देकर सम्मानित किया।

अंत मे शाला प्रधान महेंद्र गौतम ने धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सचिव तनुज खण्डेलवाल, चेयरपर्सन श्वेता जैन, पूर्व अध्यक्ष संजय गोयल, आशीष जैन, आशुतोष जैन, जम्बू जैन, दीपक जैन, रवि गर्ग, विशाल रस्तोगी, विनोद जैन, विनय जैन ,दीपेन्द्र सिंह हाड़ा उपस्थित थे।

अनीति-अन्याय से हासिल किया धन टिकता नहीं:आर्यिका सौम्यनन्दिनी

कोटा। दिगंबर जैन मन्दिर महावीर नगर विस्तार योजना में चातुर्मास कर रही आर्यिका सौम्यनन्दिनी माताजी ने अपने प्रवचन में कहा कि अनीति-अन्याय का धन बारह साल से ज्यादा नहीं टिकता है। अन्याय का धन चोरी, बीमारी और ब्याज में चला जाता है।

समवशरण शब्द को उल्लेखित करते हुए उन्होंने कहा कि जहां सभी को समान रूप से शरण मिले उसे समवशरण कहते हैं। भगवान महावीर की मैत्री, अहिंसा, करुणा, अनेकांतवाद व त्यागवाद पर इंसान चले तो वह बंटा हुआ नहीं, बल्कि एक विशाल कारवां के साथ चलता दिखाई देगा।

बिना मालिक की आज्ञा से कोई वस्तु लेना चोरी है। उन्होंनेे कहा कि चिता व्यक्ति को एक बार जलाती है, परंतु चिंता बार-बार जलाती है। व्यक्ति की निराशावादी सोच, उसका भय, छोटी-छोटी बातों पर माथापच्ची करना सब चिंता के कारण हैं। चिंताएं बीमारी को जन्म देती हैं।
इससे पहले अंजलि लूंग्या ने मंगलाचरण किया।

कोटा मंडी में बारिश के कारण जिंसों की आवक घटी, चना तेज

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में शनिवार को बारिश के कारण कृषि जिंसों की आवक घटकर 10000 बोरी की रही।लहसुन की आवक 3000 की कट्टे की रही। लिवाली निकलने से चना 50 रुपये प्रति क्विंटल तेज रहा।

गेहूं लस्टर 1800 से 1915 गेहूं मिल क्वालिटी 1775 से 1921 एवरेज 1850 से 1950 लोकवान 1850 से 1950 पीडी 1850 से 2000 गेहूं टुकडी 1900 से 2021 मक्का 1900 से 2100 जौ 1500 से 1750 ज्वार 1500 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 2600पूसा 1 2500 से 2601 पूसा 4 (1121) 3000 से 3200 धान लाजवाब (1509) 2800 से 3005 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 3200 से 3600 सरसों 3400 से 3601अलसी 4000 से 4501 तिल्ली 7000 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 4000 से 4200 कलौजी 8500 से 10000 धनिया बादामी 5400 से 5700 ईगल 6000 से 6101 रंगदार 6000 से 6500रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन 2000 से 7600 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

मूंग 5100 से 5700 उड़द 2000 से 4300 चना 3600 से 4101चना कांटिया 3900 चना काबुली 3500से 4300 चना पेप्सी 3800 से 400 चना मौसमी 3000 से 4100 मसूर 3800 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

Jio का डिजिटल असिस्टेंट: अब रिचार्ज करने में होगी आसानी

नई दिल्ली। Reliance Jio ने अपने यूजर्स के लिए एक नया डिजिटल असिस्टेंट पेश किया है, जिसका नाम Jio Saarthi रखा गया है। माई जियो ऐप में इंटीग्रेटेड इस डिजिटल असिस्टेंट के जरिए यूजर्स को अब रिचार्ज करने में आसानी होगी। इस असिस्टेंट के जरिए कंपनी का मकसद ऑनलाइन रिचार्ज को बढ़ावा देना है।

इसे खास तौर पर उन लोगों के लिए लॉन्च किया गया है जो अभी भी दुकानों पर जाकर रिचार्ज करवाते हैं। नया डिजिटल असिस्टेंट यूजर्स को गाइड करेगा, जिससे वे आसानी से ऑनलाइन रिचार्ज कर सकें। तो चलिए जानते हैं कैसे रिचार्ज करने में यूजर्स की मदद करेगा सारथी डिजिटल असिस्टेंट…

जियो सारथी असिस्टेंट के जरिए यूजर्स को स्टेप-बाई-स्टेप रिचार्ज करने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। यह असिस्टेंट यूजर्स को बताएगा कि उन्हें कहां और कैसे अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड की जानकारी दर्ज करनी है। यूजर्स के लिए शुरुआत में इसे हिंदी और अंग्रेजी भाषा में पेश किया गया है। जल्द ही कंपनी इसे 12 क्षेत्रीय भाषाओं के साथ सपॉर्ट के साथ भी लॉन्च करेगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नया असिस्टेंट आईओएस और ऐंड्रॉयड पर 27 जुलाई यानी आज से ही उपलब्ध होगा। इसके लिए यूजर्स को माई जियो ऐप के लेटेस्ट वर्जन को इंस्टॉल करना होगा। सारथी डिजिटल असिस्टेंट का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले रिचार्ज बटन पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद यह आइकन उन्हें नजर आने लगेगा।

वॉइस बेस्ड दिशा-निर्देश पाने के लिए जियो यूजर्स को सबसे पहले इस फ्लोटिंग असिस्टेंट पर टैप करना होगा, जिसके बाद उन्हें रिचार्ज और भुगतान के बारे में गाइड किया जाएगा। ऐसे में जो यूजर्स डिजिटल पेमेंट की प्रक्रिया को मुश्किल समझकर ऑनलाइन रिचार्ज करने से हिचकिचाते हैं, उनके लिए यह मददगार साबित होगा।

इंदौर किराना बाजार: खोपरा गोला के भाव लुढ़के

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में शनिवार को खोपरा गोला के भाव में दो रुपये प्रति किलोग्राम की कमी हुई। कारोबारियों के अनुसार सियागंज किराना बाजार में शनिवार को छह गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर-गोला शक्कर 3300 से 3340 रुपये प्रति क्विंटल। शक्कर एम (मोटी) 3350 से 3380 रुपये प्रति क्विंटल। खोपरा गोला 166 से 186 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2100 से 3400 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 130 से 132, निजामाबाद 90 से 100, पिसी 140 से 155 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 6000 से 7600, पैकिंग में 8000 से 8300 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा गेहूं आटा 1200 से 1220, मैदा 1230 से 1240, रवा 1250 से 1260, चना बेसन 3000 से 3025 तथा बटला बेसन 2650 से 2675 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर अनाज मंडी: चना कांटा महंगा एवं उड़द लुढ़का

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में शनिवार को चना कांटा 25 रुपये प्रति क्विंटल महंगा बिका। उड़द के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुई।

दलहन चना (कांटा) 4300 से 4325, चना (देसी) 4200 से 4225, डबल डॉलर 4800 से 5000, मसूर 4150 से 4200, हल्की 3850 से 3900, मूंग 5700 से 5900, हल्की 5100 से 5300, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5300 से 5500, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 5900 से 6000, उड़द 5000 से 5100, हल्की 3800 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 7000 से 7200, तुअर दाल फूल 7400 से 7600, तुअर दाल बोल्ड 7800 से 8000, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400 चना दाल 5600 से 5800, आयातित चना दाल 5500 से 5200 मसूर दाल 5300 से 5400 मूंग दाल 7600 से 7800, मूंग मोगर 8200 से 8400 उड़द दाल 7000 से 7200, उड़द मोगर 7200 से 7400 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज गेहूं हल्का 1870 से 1900, गेहूं 147- 1950 से 2200, गेहूं लोकवन 1950 से 2250, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 2000 से 2100, ज्वार संकर 2150 से 2200, ज्वार देसी 2500 से 2800, मक्का पीली 2150 से 2200, मक्का गजर 2100 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर बाजार: पाम तेल और कपास्या तेल के भाव में तेजी

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में शनिवार को सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में तीन रुपये प्रति 10 किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई। पाम तेल और कपास्या तेल में भी तीन-तीन रुपये प्रति 10 किलोग्राम की भाव वृद्धि हुई।

तिलहन सरसों 3500 से 3550 रायडा 3400 से 3450 सोयाबीन 3500 से 3550 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल इंदौर 1140 से 1160, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 745 से 748, सोयाबीन साल्वेंट 715 से 720, पाम तेल 630 से 633 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 2050, देवास 2050, उज्जैन 2050, खंडवा 2030, बुरहानपुर 2030, अकोला 3200 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 760 से 765, महाराष्ट्र 755 से 760, तथा गुजरात 765 से 770 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।