नई दिल्ली। मोटोरोला ने अपने एज और मोटो जी सीरीज स्मार्टफोन पर शानदार छूट पेश की है। इसके अलावा SBI समेत चुनिंदा बैंक कार्ड पर एक्स्ट्रा छूट और आसान नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दिया जा रहा है।
फ्लिपकार्ट GOAT सेल में मोटोरोला ने अपनी एज और मोटो जी सीरीज के कई मशहूर स्मार्टफोन पर बड़ी छूट का ऐलान किया है। इस सेल में ग्राहकों को सिर्फ कीमत में कटौती ही नहीं, बल्कि बैंक ऑफर, नो कॉस्ट EMI और एक्सचेंज बेनिफिट्स का भी फायदा मिलेगा। सेल आज 3 जुलाई से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो चुकी है। मोटोरोला की इस सेल में बजट से लेकर प्रीमियम खपत तक लगभग हर कैटेगरी के फोन शामिल हैं।
- Motorola Edge 70 fusion
मोटोरोला एज 70 फ्यूजन का 8GB + 128GB वैरिएंट अब 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन पर 1000 रुपये की सीधी छूट और 2000 रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा ग्राहक 12 महीने तक की नो कॉस्ट EMI का भी लाभ उठा सकते हैं। यह फोन 50MP Sony LYTIA 710 कैमरा, motoAI फीचर्स, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 144Hz 1.5K क्वाड-कोर डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी के साथ आता है। - Motorola Edge 70 Pro 5G
मोटोरोला एज 70 प्रो फोन पर 3000 रुपये की बैंक छूट दी जा रही है। डिस्काउंट के बाद फोन को 36,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। मोटोरोला एज 70 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें Sony LYT-710 सेंसर और OIS सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा, 122-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस के साथ 50-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक तीसरा सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए, फ्रंट में ऑटोफोकस के साथ 50-मेगापिक्सेल कैमरा है। - Motorola Edge 70 Pro+
वहीं Edge 70 Pro+ को 3000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के बाद 44,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। दोनों फोन पर 24 महीने तक की नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध है। इसमें 6.8 इंच का सुपर HD+ एक्सट्रीम AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, बेहद पतला बेजल और शानदार ब्राइटनेस के साथ आता है। कैमरों की बात करें तो इसमें क्वाड 50MP प्रो-ग्रेड कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसमें 50MP Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा, 50MP 3.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (50x सुपर जूम प्रो), 50MP अल्ट्रा-वाइड + मैक्रो कैमरा और 50MP ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा शामिल हैं। फोन में 6500mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 90W टर्बोपावर फास्ट कनेक्टिविटी और वायरलेस कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है। - Moto G37 और Moto G37 Power
मोटोरोला की बजट Moto G सीरीज पर भी अच्छी छूट दी गई है। Moto G37 को अब डिस्काउंट के बाद 13,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं Moto G37 Power सिर्फ 15,999 रुपये में उपलब्ध है। - Moto G57 Power और Moto G67 Power
Moto G57 Power की कीमत 20,999 रुपये कर दी गई है। इसमें 7000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Moto G67 Power 21,999 रुपये में उपलब्ध है, जिसमें Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट और लंबी बैटरी लाइफ मिलती है। - Moto G96 5G
अगर आप कर्व्ड डिस्प्ले और बेहतर कैमरा वाला फोन चाहते हैं, तो Moto G96 भी ऑफर में उपलब्ध है। इसकी प्रभावी कीमत 18,999 रुपये रखी गई है। फोन में 144Hz pOLED डिस्प्ले, Sony LYTIA कैमरा और motoAI फीचर्स दिए गए हैं। - Motorola Signature
अगर आप प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Motorola Signature सीरीज पर भी Flipkart GOAT सेल में शानदार ऑफर मिल रहे हैं। इस सीरीज के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है, लेकिन 5,000 की बैंक छूट के बाद खरीद सकते हैं।

