रियलमी के 2 स्मार्टफोन को मिला एंड्रायड 10 पर बेस्ड Realme UI अपडेट

0
3340

नई दिल्ली। रियलमी के दो स्मार्टफोन्स को नया अपडेट मिला है। रियलमी के ये फोन Realme 3 और Realme 3i हैं। रियलमी के इन दोनों स्मार्टफोन को भारत में ऐंड्रॉयड 10 बेस्ड Realme UI अपडेट मिला है। नए Realme UI अपडेट से इन स्मार्टफोन्स में नया इंटरफेस आया है।

साथ ही, यह ऑप्टिमाइज्ड स्मार्ट साइडबार के साथ आया है, जिसमें असिस्टिव बॉल ऑपसिटी और फुलस्क्रीन ऐप पर हाइड असिस्टिव बॉल जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा, थ्री फिंगर स्क्रीनशॉट जेस्चर फीचर को ऑप्टिमाइज किया गया है। इसके अलावा, नया अपडेट लैंडस्केप मोड में जेस्टर्स के लिए सपॉर्ट के साथ नैविगेशन जेस्टर 3.0 देता है।

कुछ दिन में सारे यूजर्स तक पहुंच जाएगा नया अपडेट
इसके अलावा, नए अपडेट से नया फोकस मोड, नए चार्जिंग एनिमेशन के साथ इन स्मार्टफोन का ओवरऑल परफॉर्मेंस बेहतर हुआ है। रियलमी ने करीब हफ्ते भर पहले इन दोनों फोन के लिए अपना बीटा प्रोग्राम ओपन किया था और अब इनमें ऐंड्रॉयड 10 बेस्ड Realme UI अपडेट आ गया है।

कंपनी ने फोरम्स के जरिए Realme 3 और Realme 3i फोन के लिए ऐंड्रॉयड 10 बेस्ड Realme UI अपडेट की घोषणा की है। दोनों फोन के लिए वर्जन नंबर RMX1821EX_11.C.09 है। रियलमी ने बताया है कि नए अपडेट को बैचेज में रोलआउट किया गया है, ऐसे में यह कुछ दिन में सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा। यूजर्स सेटिंग्स में जाकर नए अपडेट को मैन्युअली चेक कर सकते हैं।

यूजर्स का एक्सपीरियंस होगा बेहतर
Realme 3 और Realme 3i दोनों ही स्मार्टफोन में अपडेट्स आइडेंटिकल चेंजलॉग्स के साथ आए हैं। अपडेट से नया रियल डिजाइन इंटरेफस आया है। कंपनी का दावा है कि यह ज्यादा अट्रैक्टिव और इफीशिएंट होगा। ‘असिस्टिव बॉल ऑपसिटी’ और फुलस्क्रीन ऐप पर ‘हाइड असिस्टिव बॉल’ जैसे नए फीचर्स को शामिल करने के लिए स्मार्ट साइडबार को ऑप्टिमाइज किया गया है। साथ ही, स्मार्ट साइडबार ज्यादा ऐप्स के लिए फ्लोटिंग विंडो फीचर लाया है।

इसके अलावा, जब आप स्मार्ट साइडबार से फ्लोटिंग विंडो में कोई ऐप ओपन करेंगे तो उसके लिए बबल एनिमेशन को ऐड किया गया है। इसके अलावा, अपडेट से इन फोन में ऑप्टिमाइज्ड 3-फिंगर स्क्रीनशॉट जेस्चर और नैविगेशन जेस्चर्स 3.0 आया है। नया फोकस मोड यूजर्स के लिए काफी काम का होगा। साथ ही, आसान वन-हैंड ऑपरेशन के लिए क्विक सेटिंग्स को ऑप्टिमाइज्ड किया गया है।