जुलाई में लॉन्च होने वाली निसान की 7-सीटर कार की झलक टीजर में देखिए

0
11

नई दिल्ली। निसान जल्द ही भारत में अपनी X-Trail SUV लॉन्च करने जा रही है। इसका एक नया टीजर सामने आया है, जिससे कार के डिजाइन की एक झलक दिखाई देती है। इस नए टीजर में कार का फ्रंट दिखाया गया है, जिसमें ऊपर की तरफ स्लीक LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स के साथ एक स्प्लिट हेडलैंप सेटअप है।

ग्रिल को एक एडवांस ब्लैकआउट ट्रीटमेंट दिया गया है, जिसमें क्रोम सराउंड है। अलॉय व्हील डिजाइन बताता है कि यह X-Trail का Tenka या Tenka+ वैरिएंट हो सकता है। न्यू 4th जेनरेशन की X-Trail काफी बड़ी है, जिसकी लंबाई लगभग 4.7 मीटर, चौड़ाई 2 मीटर से अधिक और ऊंचाई 1.7 मीटर है। इसमें 2.7 मीटर से ज्यादा का व्हीलबेस और 205mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है।

इसमें एक बड़ा इंटीरियर मिलता है। दुनिया भर में X-Trail 5-सीटर और 7-सीटर दोनों कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगी, जो बड़ी फैमिली वालों के लिए भी उपयुक्त रहेगी। ग्लोबली लॉन्च होने वाली X-Trail पेट्रोल और हाइब्रिड दोनों पावरट्रेन प्रदान करती है। हालांकि, भारत-स्पेक मॉडल में केवल 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। यह इंजन 201 bhp और 305 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

निसान X-Trail को फुली (CBU) यूनिट के रूप में आयात करेगी। भारत में हाइब्रिड वैरिएंट उपलब्ध होने की संभावना नहीं है। ट्रांसमिशन की बात करें तो इसमें CVT गियरबॉक्स गियरबॉक्स देखने को मिलेगा। X-Trail ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) ऑप्शन के साथ आ सकती है।

टू-व्हील-ड्राइव (2WD) वैरिएंट की उपलब्धता की पुष्टि नहीं हुई है। निसान X-Trail 8 साल के बाद भारत में वापसी कर रही है। यह लोकप्रिय SUV पहली बार 2005 में भारत में लॉन्च हुई थी। भारतीय बाजार में अपनी चौथे जेनरेशन में एंट्री करने जा रही है।

निसान ने पहले 2022 में X-Trail के न्यू वैरिएंट का प्रदर्शन किया था, जिस मॉडल को फिर से पेश किया जा सकता। X-Trail के लॉन्च के लिए मीडिया इंविटेशन भेजे जा चुके हैं। इसे 17 जुलाई के बाद कभी भी लॉन्च किया जा सकता है। यह लॉन्च लगभग दो साल बाद हो रहा है, जब निसान ने पहली बार X-Trail को Juke और Qashqai जैसे अन्य मॉडलों के साथ प्रदर्शित किया था।