सोनाक्षी सिन्हा की मुस्लिम से शादी पर सोशल मीडिया में बवाल, शत्रुघ्न सिन्हा नाराज

0
17

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी करने वाली हैं। इस बीच यह खबर आई कि सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा उनकी शादी को लेकर नाराज हैं।

वह किस वजह से नाराज हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, मगर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। यूजर्स दूसरे धर्म के लड़के से शादी करने जा रहीं सोनाक्षी को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि आजकल के बच्चे इन्फॉर्म करते हैं। परमिशन नहीं लेते।

अगर सोनाक्षी अपनी पसंद के लड़के से शादी करेंगी तो वह नाराज क्यों होंगे। इस बीच ये भी खबर आई कि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी अटेंड करेंगे या नहीं। इस पर शत्रुघ्न सिन्हा के करीबी पहलाज निहलानी ने कहा है कि बिल्कुल, क्यों नहीं करेंगे।

शत्रुघ्न अपनी बेटी सोनाक्षी से ज्यादा समय तक नाराज नहीं हो सकते। वह उनकी लाडली हैं। शादी नहीं अटेंड करने का तो कोई सवाल ही नहीं बनता।