Stock Market: मुनाफावसूली से सेंसेक्स 417 अंक गिरकर 76200 के नीचे बंद

0
5

नई दिल्ली। Stock Market Closed : भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को सुबह मजबूत खुले। लेकिन मुनाफावसूली के चलते बेंचमार्क अंत में लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स 417 अंक टूटकर 76,152 पर बंद हुआ, जो कारोबार सेशन के दौरान 76,924 का हाई भी छुआ।

इसी तरह निफ्टी भी 41 अंकों की कमजोरी के साथ 23,873 पर बंद हुआ। इंडेक्स ने सेशन में 24,025 का बनाया था। बाजार में सबसे ज्यादा बिकवाली IT, FMCG सेक्टर के शेयरों में हुई।

टॉप गेनर एंड टॉप लूजर
निफ्टी में टाइटन का शेयर करीब 2 फीसदी गिरकर टॉप लूजर है। सिप्ला, आयशर मोटर्स, टेक महिंद्रा समेत नेस्ले इंडिया के शेयरों में 1-1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। जबकि अडानी पोर्ट्स का शेयर 1.8 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर है। एक्सिस बैंक, ICICI बैंक के शेयरों में भी 1-1 फीसदी की मजबूती है।

क्यों टूट रहा बाजार
शुरुआती तेजी के बाद बाजार पर मुनाफावसूली हावी हो गई। नतीजतन, बाजार में ऊपरी स्तरों से बिकवाली देखने को मिल रही है। इससे पहले बुधवार को लगातार तीसरे दिन कमजोरी दर्ज की गई थी। महंगा कच्चा तेल और ग्लोबल बॉन्ड मार्केट में मची हलचल भी बाजार पर दबाव बनाने का काम कर रहे।

ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज IPO की दमदार लिस्टिंग
आज NSE और BSE पर ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज की दमदार लिस्टिंग हुई। एनएसई पर शेयर 82 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 110 रुपये पर लिस्ट हुआ। यानी करीब 34 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई। बीएसई पर शेयरों की लिस्टिंग 109 रुपये पर हुई। यानी 32.93 प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई है।निवेशकों से आईपीओ को भी तगड़ा रिस्पांस मिला था, जो अंतिम दिन 118.12 गुना भरकर बंद हुआ था। कंपनी ने 700 करोड़ रुपये जुटाने के लिए इश्यू लॉन्च किया था, जिसमें 500 करोड़ रुपये की रकम फ्रेश इश्यू और 200 करोड़ रुपये OFS के जरिए जुटाई गई।