Honor 700 series फोन 200MP कैमरा और 9000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च

0
10

नई दिल्ली। Honor अपने परफॉर्मेंस फोकस्ड और बड़ी बैटरी वाले फोन्स के लिए पॉपुलर है। अब ब्रांड अपनी लाइनअप में Honor 700 series फोन जोड़ने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में सामने आई एक लीक रिपोर्ट में बताया गया था कि इसमें पीछे की तरफ 1.72-इंच की छोटी की स्क्रीन मिलेगी।

अब, पॉपुलर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने अपकमिंग ऑनर 700 सीरीज के बारे में और जानकारी शेयर की है। टिप्स्टर का कहना है कि इस सीरीज का इंटरनल कोडनेम “फ्लोरा” है, और यह नई जानकारी एक इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप से मिली है। ऑनर इन फोन्स को नवंबर में लॉन्च करने की योजना बना रहा है, हालांकि इस शेड्यूल में अभी भी बदलाव हो सकता है। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर..

स्पेसिफिकेशन्स
टिप्स्टर के अनुसार, इस प्रोटोटाइप में 6.57 इंच का 1.5K डिस्प्ले है। ऑनर ने इसके चारों तरफ बेजेल्स को बहुत ही पतला रखा है, इसलिए स्क्रीन के साइज के हिसाब से यह फोन काफी कॉम्पैक्ट हो सकता है। सबसे बड़ा बदलाव फोन के पिछले हिस्से में है। टिप्स्टर ने फिर दोहराया है कि फोन में 1.72 इंच की इन-बिल्ट रियर स्क्रीन है।

200 मेगापिक्सेल मेन कैमरा
खबरों के अनुसार, इसके कैमरा सेटअप में पीछे की तरफ तीन कैमरे हैं, जिनमें 200 मेगापिक्सेल का मेन सेंसर शामिल है। टिप्स्टर ने सेंसर का नाम नहीं बताया है, इसलिए इसके साइज और अन्य जानकारियों के बारे में अभी पता नहीं है। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि बेहतर जूम के लिए Honor 700 Pro में 50 मेगापिक्सेल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।

9000mAh की बड़ी बैटरी
कहा जा रहा है कि इसमें लगभग 9,000mAh की बैटरी होगी। यह भी कहा जा रहा है कि ऑनर 700 सीरीज के चार कलर्स – कूल व्हाइट, स्काई ब्लू, एज्योर और पिंक मिस्ट में उपलब्ध होने की उम्मीद है। हालांकि, यह अभी फाइनल डिटेल नहीं है, हो सकता है कंपनी इसमें कुछ बदलाव कर दे।