बीना यार्ड रिमॉडलिंग से कोटा–बीना मेमू ट्रेनों के संचालन में बदलाव की अवधि बढ़ी

0
18

कोटा। बीना यार्ड रिमॉडलिंग के बाद लाइन एवं प्लेटफॉर्म की सीमित उपलब्धता के कारण कोटा–बीना के बीच संचालित मेमू ट्रेनों के परिचालन में किए गए अस्थायी बदलाव को आगे बढ़ाया गया है।

यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि यात्री यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व संबंधित ट्रेन की अद्यतन स्थिति एनटीईएस अथवा रेल मदद 139 के माध्यम से अवश्य जांच लें।

प्रभावित ट्रेनों का विवरण

  • गाड़ी संख्या 11603 कोटा–बीना मेमू 26 एवं 27 अक्टूबर 2026 को बीना के स्थान पर महादेवखेड़ी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। इस दौरान यह ट्रेन महादेवखेड़ी–बीना के बीच संचालित नहीं होगी।
  • गाड़ी संख्या 61634 बीना–कोटा मेमू 26 एवं 27 अक्टूबर 2026 को बीना के स्थान पर महादेवखेड़ी स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।
  • गाड़ी संख्या 61633 कोटा–बीना मेमू 26 एवं 27 अक्टूबर 2026 को बीना के स्थान पर मुंगावली स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। इस दौरान यह ट्रेन मुंगावली–बीना के बीच संचालित नहीं होगी।
  • गाड़ी संख्या 11604 बीना–कोटा मेमू 27 अक्टूबर 2026 को बीना के स्थान पर मुंगावली स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।