मुंबई। Jio IPO Allotment Date: रिलायंस जियो के आईपीओ को निवेशकों की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर तक खुला हुआ था। इस आईपीओ का साइज 30213 करोड़ रुपये का है। आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है।
इस आईपीओ पर दांव लगाने वाले निवेशकों को अब शेयरों के अलॉटमेंट का इंतजार है। बता दें, जिन निवेशकों ने जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ पर आवेदन किया है वो बीएसई, एनएसई और केफिन टेक्नोलॉजी के ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए अपना अलॉटमेंट देख सकते हैं।
इस मेनबोर्ड सेगमेंट के आईपीओ पर दांव लगाने वाले निवेशकों को शेयर का अलॉटमेंट 26 अक्टूबर को किया जाएगा। वहीं, इन्वेस्टर्स के डीमैट अकाउंट में शेयर 27 अक्टूबर को दिखेंगे। वहीं, जिन निवेशकों को शेयर अलॉट नहीं हुए होंगे उनके रिफंड का प्रोसेस भी तुरंत शुरू हो जाएगा। बीएसई और एनएसई में जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ की लिस्टिंग 28 अक्टूबर को 10 बजे होगी।
जियो के आईपीओ की ताबड़तोड़ खरीदारी
यह आईपीओ शुक्रवार को बंद हुआ था। आईपीओ के 19.75 करोड़ शेयरों के बदले 421.87 करोड़ शेयरों की बोलियां मिली हैं। यह आईपीओ ओवरआल 22.19 गुना सब्सक्राइब किया गया है। सबसे अधिक डिमांड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स कैटगरी में देखने को मिली है। क्यूआईबी सेक्शन में आईपीओ को 70.55 गुना सब्सक्राइब किया गया। नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स कैटगरी में आरक्षित शेयर के बदले 14 गुना सब्सक्रिप्शन मिली है।
रिटेल कैटगरी में जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को 2.72 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं, कर्मचारियों के कोटा में आईपीओ 2.93 गुना सब्सक्राइब किया गया। शेयरहोल्डर्स कैटगरी में इस आईपीओ को 7.60 गुना सब्सक्राइब किया गया है।
जियो के आईपीओ की जीएमपी कितना
आज शनिवार को जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ का जीएमपी 250 रुपये है। जोकि आईपीओ की 1369 रुपये के लिस्टिंग का संकेत दे रहा है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 1119 रुपये है।
दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ बना
मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ आवेदन के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ बन गया। इसमें पहली बार किसी आईपीओ को एक करोड़ से ज्यादा आवेदन मिले। 30,213 करोड़ रुपये का यह इश्यू 23 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हुआ। सफल कैपिटल और इन्वेस्टोयार्ड के आंकड़ों के मुताबिक, आईपीओ में कुल 4.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बोलियां लगीं और इसे 1.25 करोड़ से अधिक आवेदन मिले। इसके साथ ही जियो आईपीओ ने आवेदन और निवेशकों की मांग से जुड़े कुल 12 रेकॉर्ड बनाए।

