Stock Market: सेंसेक्स 480 अंक बढ़कर 73730 पर और निफ़्टी 22750 के पार

0
11

नई दिल्ली। Stock Market Update 10 AM : शेयर बाजार शुक्रवार को मजबूती के साथ खुला। सेंसेक्स 480 अंकों की बढ़त के साथ 73730 के पास ट्रेड कर रहा है। निफ्टी भी 85 अंकों की मजबूती के साथ 22750 के पार निकल गया है। हालांकि, टीसीएस में 3 फीसद से अधिक की तेजी है। इन्फोसिस में 2.17, एचसीएल टेक में 1.42, रिलायंस में 1.33 प्रतिशत की तेजी है। निफ्टी 56 अंक नीचे 22631 पर आ गया है।

सवा नौ बजे जैसे ही ओपनिंग बेल बजी बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 416 अंकों की तेजी के साथ 73665 पर खुला। एनएसई का निफ्टी भी 54 अंक ऊपर 22742 के लेवल पर खुलने में कामयाब रहा।

सेंसेक्स एवं निफ़्टी के लिए ग्लोबल मार्केट के संकेत

  • एशियाई बाजार: सुबह ज्यादातर इंडेक्स गिरावट के साथ खुले। शंघाई कंपोजिट 1.47 फीसदी, जापान का निक्केई 1.7 फीसदी और कोस्पी 2 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं। क्रूड में उछाल और AI शेयरों में बिकवाली का दबाव अमेरिकी बाजारों पर भी देखने को मिला।
  • नैस्डेक: गुरुवार को नैस्डेक 2.6 फीसदी और S&P 500 1.2 फीसदी गिरकर बंद हुए थे
    एनरिच मनी के CEO पोनमुडी आर अमेरिकी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों और टेक्नोलॉजी शेयरों में बिकवाली के एशियाई बाजारों तक फैलने के कारण भारतीय शेयर बाजारों में सतर्कता बनी रह सकती है। शुरुआती कारोबार में जापान का निक्केई 225 एक फीसदी से अधिक गिर गया है, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी तीन फीसदी से ज्यादा नीचे है, जो क्षेत्रीय बाजारों में बढ़ती जोखिम से बचने की ट्रेंड को दर्शाता है।
  • गिफ्ट-निफ्टी : GIFT निफ्टी वायदा भारतीय शेयर बाजारों में हल्की बढ़त के साथ शुरुआत का संकेत दे रहा है। हालांकि, ग्लोबल बाजारों में कमजोर सेंटीमेंट और बाहरी जोखिमों के बने रहने से इस बढ़त को कायम रखना मुश्किल हो सकता है। निवेशक सतर्क रुख अपना सकते हैं और ट्रेडिंग सेशन के दौरान घरेलू बाजारों की दिशा पर विदेशी बाजारों के इवेंट्स का असर देखने को मिल सकता है।