Infinix का नया गेमिंग फोन जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स

0
4

नई दिल्ली। Infinix GT 50 Pro 5G: Infinix कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि फोन गेमिंग एक्सेसरीज के साथ आएगा। इसके बॉक्स में GT NX कंट्रोलर, GT NX स्टेशन और GT मैगचार्ज कूलर 2.0 मिलेगा। कंट्रोलर की मदद से यूजर्स रेगुलर हैंडहेल्ड गेमिंग और दो-प्लेयर वाले गेम्स के बीच आसानी से स्विच कर सकेंगे।

जो लोग बड़ी स्क्रीन पर गेम खेलना पसंद करते हैं, वे GT NX स्टेशन की मदद से फोन को किसी कम्पैटिबल TV या मॉनिटर से जोड़ सकेंगे। यह 4K रेजोल्यूशन और 60 हर्ट्ज तक के आउटपुट को सपोर्ट करेगा, बशर्ते कि जुड़ा हुआ डिस्प्ले भी इसे सपोर्ट करता हो। इसके अलावा, GT मैगचार्ज कूलर 2.0, 15W वायरलेस चार्जिंग के साथ 12W थर्मोइलेक्ट्रिक कूलिंग को जोड़ेगा। यह मैग्नेटिकली फोन से जुड़ेगा।

इंफिनिक्स जीटी 50 प्रो में 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले होगा, जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज तक है। बताया जा रहा है कि यह स्क्रीन 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 2800 हर्ट्ज तक की टच रिपोर्टिंग और गेम मोड में 330 हर्ट्ज तक की टच सैंपलिंग देगी।

प्रोसेसर
इंफिनिक्स जीटी 50 प्रो में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 अल्टीमेट चिपसेट दिया जाएगा। इसमें LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज शामिल होगा। कंपनी का दावा है कि यह फोन Free Fire Max और Call of Duty: Mobile जैसे सपोर्टेड गेम्स में 144fps तक का परफॉरमेंस देगा।

कूलिंग सिस्टम
हीट मैनेजमेंट के लिए, इनफिनिक्स GT 50 प्रो में इनफिनिक्स का ‘हाइड्रोफ्लो लिक्विड कूलिंग सिस्टम’ दिया जाएगा। इस सेटअप में 7700sqmm का 3D वेपर चैंबर, माइक्रो-पंप, दो पीजोइलेक्ट्रिक सिरेमिक प्लेट्स और प्रति मिनट 6.5ml तक लिक्विड सर्कुलेशन शामिल होगा। इस फोन में ‘एक्सप्लिसिट व्यूपोर्ट डिज़ाइन’ है, जिसमें पिछले पैनल से कूलिंग चैनल दिखाई देते हैं।

बैटरी
इंफिनिक्स जीटी 50 प्रो में 6500mAh की बैटरी होगी, जो 45W वायर्ड चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।