Audi की नई कार भारत में 16 अक्टूबर को पावरफुल इंजन के साथ होगी लॉन्च

0
8

नई दिल्ली। Audi India भारत में अपनी नई जेनरेशन Q3 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इसे 16 अक्टूबर को भारत में लॉन्च करेगी। इंडिया-स्पेक मॉडल को अगस्त 2026 में ही अनवील किया जा चुका है और यह भारत आने वाली ऑडी की न्यू जेनरेशन कारों में पहली है।

नई Q3 मौजूदा सेकेंड जेनरेशन मॉडल की जगह लेगी, जो करीब चार साल से सेल हो रही है। एसयूवी की लोकल एसेंब्ली भारत में ही की जाएगी और इसकी बुकिंग्स भी इसी महीने शुरू हो चुकी हैं। नई ऑडी Q3 में कंपनी पावरफुल इंजन देने वाली है। आइए डीटेस में जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में

टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन
नई ऑडी Q3 में इस बार सिर्फ 2.0-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने अभी इंडिया-स्पेक मॉडल के पावर फिगर्स को ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह करीब 204 hp की पावर और 320 Nm का टॉर्क ऑफर करेगी। इंजन के साथ 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स दिया जाएगा। खास बात यह है कि पावर चारों व्हील्स तक ऑडी के Quattro AWD System के जरिए पहुंचेगी। माना जा रहा है कि Quattro AWD को Q3 रेंज में स्टैंडर्ड फिटमेंट के तौर पर ऑफर किया जाएगा।

दमदार डिजाइन
नई Q3 का एक्सटीरियर मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा अग्रेसिव और दमदार नजर आता है। इसमें ट्रेडिशनल हेडलैंप सेटअप की जगह स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन दिया गया है। इसमें कॉन्फिगर किए जा सकने वाले DRLs भी दिए गए हैं। साइड प्रोफाइल में बॉडी-कलर्ड क्लैडिंग, क्रोम बेल्टलाइन, 18-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स और साइड विंडो से लेकर रियर विंडस्क्रीन तक ब्लैक ट्रिम दिया गया है। पीछे स्प्लिट डिजाइन टेल-लैंप, इल्यूमिनेटेड ऑडी लोगो और स्पॉइलर SUV को प्रीमियम लुक देते हैं।

हाई-टेक केबिन
केबिन में भी काफी बदलाव किए गए हैं। नई Q3 में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और इन्फोटेनमेंट के लिए ड्यूल-स्क्रीन सेटअप दिया गया है। इसके अलावा 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और स्टीयरिंग कॉलम माउंटेड गियर लीवरमिलता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें Sonos साउंड सिस्टम, पैनोरमिक समरूफ, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे।

कीमत
नई जनरेशन होने की वजह से ऑडी Q3 की कीमत मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा रहने की उम्मीद है। अभी Q3 की कीमत 43.67 लाख रुपये से 53 लाख रुपये (Ex-Showroom) के बीच है। नई Q3 की शुरुआती कीमत करीब 55 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत करीब 60 लाख रुपये तक जाने की उम्मीद है। भारत में इसकी टक्कर BMW X1, Mercedes-Benz GLA और Mini Countryman C जैसी लग्जरी SUVs से होगा।