कोटा। UPI for Her 2.0:राजस्थान ग्रामीण बैंक, एनपीसीआई भीम और वुमेन्स वर्ल्ड बैंकिंग ने ग्रामीण महिलाओं को डिजिटल भुगतान से जोड़ने के लिए साझेदारी की है। इसके तहत एक वर्ष में भीम पेमेंट्स ऐप के माध्यम से तीन लाख महिलाओं तक पहुँचने का लक्ष्य रखा गया है।
उदयपुर में शुरू हुई यह पहल ‘यूपीआई फॉर हर 2.0 कार्यक्रम का हिस्सा है। इसके तहत महिलाओं को डिजिटल भुगतान के प्रति जागरूक करने, उनका आत्मविश्वास बढ़ाने और नियमित यूपीआई इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। शुभारंभ कार्यक्रम में 100 से अधिक ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया और डिजिटल भुगतान के अपने अनुभव साझा किए।
एनपीसीआई भीम की सीईओ ललिथा नटराज, राजस्थान ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष मुकेश भारतीय और वुमेन्स वल्र्ड बैंकिंग की दक्षिण एशिया प्रमुख कल्पना अजयन् ने कहा कि स्थानीय बैंकों पर भरोसे, सामुदायिक सहयोग और उचित मार्गदर्शन से महिलाओं की डिजिटल वित्तीय सेवाओं तक पहुँच बढ़ाई जा सकती है। इस पहल से ग्रामीण महिलाओं की डिजिटल अर्थव्यवस्था में भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है।

