ICAI CA Inter Result: नील राजेश शाह और चंदक ने किया टॉप, देखें टॉपर लिस्ट

0
17

नई दिल्ली। CA Inter Sep 26 Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 सीए इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपने स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबासइट www.icai.org से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके आलावा टॉपर्स के नाम भी सामने आ गए हैं। पहले स्थान पर दो छात्रों ने संयुक्त रूप से टॉप किया है।

मुंबई के नील राजेश शाह और नाशिक की चंदक साक्षी ने सीए इंटर सितंबर रिजल्ट में ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक हासिल की है। दोनों ने 83.67 प्रतिशत के साथ टॉप किया है। इसके बाद 82 प्रतिशत के साथ चैन्नई की श्रुति वी दूसरे स्थान पर रही हैं। सूरत के प्रेम अग्रवाल 81.67 नंबर के साथ तीसरे नंबर पर रहे।

ऐसे चेक करें रिजल्ट
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने 22 अक्टूबर को ऑफिशियली सीए इंटर सितंबर का परिणाम घोषित किया कर दिया है। जिन भी कैंडिडेट्स ने यह एग्जाम दिया है, वो अपने रोल नंबर के जरिए स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप नीचे बताए स्टेप्स भी फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट www.icai.org पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर आपको CA Inter September Result 2026 Link नजर आएगा।
  • इसपर क्लिक करते ही आपके सामने रिजल्ट डैशबोर्ड खुल जाएगा।
  • इसमें अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की डिटेल भरें।
  • इसके बाद बगल में दिख रहा कैप्चा कोड भी स्क्रीन पर हूबहू इसी तरह से फिल करें जैसा लिखा है।
  • सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर परिणाम आ जाएगा।

ICAI CA इंटर टॉपर्स के मार्क्स कितने आए?
परिणाम घोषित होने के बाद सीए टॉपर्स की डिटेल्स भी आ चुकी है। नाम, रोल नंबर, पास प्रतिशत के साथ सबकुछ आप नीचे टेबल से देख सकते हैं।

ऑल इंडिया रैंकनामजगहरोल नंबरमार्क्सप्रतिशत
1नील राजेश शाहमुंबई1410650283.67 प्रतिशत
1चंदक साक्षीनाशिक20822150283.67 प्रतिशत
2श्रुति वीचैन्नई13142349292.00 प्रतिशत
3प्रेम अग्रवालसूरत23355449081.67 प्रतिशत

सीए इंटर सितंबर परीक्षा 2026 में ग्रुप-1 एग्जाम देने वाले 100301 अभ्यर्थियों में से 23210 अभ्यर्थियों ने इसे पास कर लिया है। वहीं ग्रुप 2 में 68400 में 12938 कैंडिडेट्स क्वालिफाई हो गए। इसी तरह ग्रुप 1 का पास प्रतिशथ 23.14 और ग्रुप -2 का पास प्रतिशत 18.92 रहा। इसके आलावा जिन कैंडिडेट्स ने दोनों ग्रुप के एग्जाम दिए उनकी संखाया 38339 रही, जिसमें से 5066 अभ्यर्थी पास हो गए ।

डायरेक्ट लिंक से चेक करें रिजल्ट