नई दिल्ली। Stock Market Closed : घरेलू शेयर बाजार आज शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखने को मिली है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज शुक्रवार को 0.17 प्रतिशत या फिर 125.56 अंक की गिरावट के साथ 73123.83 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.39 प्रतिशत या फिर 87.65 अंक की गिरावट के साथ 22600 अंक पर बंद हुआ है।
सेंसेक्स में आज गिरावट के बीच इटरनल के शेयर 3.97 प्रतिशत की उछाल के साथ बंद हुआ है। वहीं, एल एंड टी, रिलायंस, टीसीएस के शेयरों का दाम भी 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ है। दूसरी तरफ टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स, ट्रेंट के शेयरों का दाम आज घट गया। टेक महिंद्रा, बीईएल, इंडिगो के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली है।इसके साथ ही लगातार दो हफ्तों की वीकली बढ़त पर ब्रेक लग गया। बाजार में सबसे ज्यादा बिकवाली मेटल, रियल्टी, कंज्युमर ड्यूरेबल समेत फाइनेंशिल्स शेयरों में देखने को मिली।
ब्रॉडर मार्केट में भी तेज बिकवाली रही। मिडकैप इंडेक्स 2.2 फीसदी गिरकर बंद हुआ। स्मॉलकैप शेयरों में ज्यादा कमजोरी रही। निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 3 फीसदी गिरा। वॉलिटैलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 6.3 फीसदी उछलकर 16.76 पर बंद हुआ।
वेंचुरा के हेड ऑफ रिसर्च विनीत बोलिंजकर ने कहा कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें भारतीय शेयर बाजार के लिए सबसे बड़ी चिंता बनी हुई हैं। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड मई की शुरुआत के बाद के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है।
रुपये में हाल के निचले स्तरों से सुधार जरूर आया है, लेकिन यह अब भी कमजोर बना हुआ है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली और रुपये को संभालने के लिए RBI की कोशिशों का भी बाजार के सेंटीमेंट पर दबाव पड़ रहा है।

