Stock Market: सेंसेक्स 941 अंक उछलकर 77958 पर बंद, निफ्टी 24300 के पार

0
5

नई दिल्ली। Stock Market Closed, may 6, 2026: घरेलू शेयर बाजार में बुधवार के दिन हरे निशान पर कारोबार का समापन हुआ। दिन के सत्र के बाद  सेंसेक्स 940.73 अंक बढ़कर 77,958.52 पर बंद हुआ। निफ्टी 298.15 अंक बढ़कर 24,330.95 पर पहुंच गया।

भारतीय शेयर बाजार में कारोबार के दूसरे हिस्से में तेज उछाल देखा गया, क्योंकि ब्रेंट क्रूड (कच्चे तेल) की कीमतों में गिरावट आई। यह गिरावट उन रिपोर्ट्स के बाद आई, जिनमें संकेत दिया गया कि अमेरिका और ईरान जल्द ही किसी समझौते के करीब पहुंच सकते हैं।

30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 77,424.36 अंक पर खुला। दिन के कारोबार के दौरान इंडेक्स ने 78,022.78 के हाई और 76,773.25 के लो रेंज में ट्रेड किया। अंत में सेंसेक्स 940.73 अंक यानी 1.22% उछलकर 77,958.52 पर बंद हुआ।

इसी तरह, 50 शेयरों वाला निफ्टी-50 24,171.00 अंक पर खुला। दिन के कारोबार के दौरान इंडेक्स ने 24,356.50 के हाई और 23,997.90 के लो रेंज में ट्रेड किया। अंत में निफ्टी-50 298.15 अंक यानी 1.24% चढ़कर 24,330.95 पर बंद हुआ।

किस सेक्टर में दिखी तेजी
निफ्टी50 इंडेक्स में इंटरग्लोब एविएशन, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और श्रीराम फाइनेंस सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाले शेयर रहे। व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप क्रमशः 1.76% और 1.93% की बढ़त के साथ बंद हुए। सेक्टरवार देखें तो निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी बैंक और निफ्टी रियल्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं, निफ्टी एफएमसीजी का प्रदर्शन सबसे खराब रहा।