कोटा। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, निलय में गणाचार्य विराग सागर महाराज की प्रेरणा गणधर मुनि विवर्धन सागर महाराज के सानिध्य में अहिंसा, व्यसन मुक्ति एवं शाकाहार विषयक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के माध्यम से समाज में नैतिक मूल्यों, अहिंसा और शाकाहार की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस उप अधीक्षक अंकित जैन रहे। मुख्य वक्ताओं में ओमप्रकाश पंचोली, डॉ. चंद्रशेखर सुशील, कवि एवं साहित्यकार अतुल कनक तथा काव्य क्लास के संचालक डॉ. मनोज जैन शामिल रहे। वक्ताओं ने अहिंसा, नशामुक्ति, शाकाहार एवं संस्कारयुक्त शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
विवर्धन सागर महाराज एवं मुनि विश्वनायक सागर महाराज ने भी इन विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करते हुए जीवन में अहिंसा, शाकाहार और व्यसन मुक्ति के नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
निलय जैन समाज के प्रचार मंत्री राकेश जैन ने बताया कि संगोष्ठी में लगभग 100 विद्यालयों के शिक्षक एवं समाजबंधु सम्मिलित हुए। आयोजन समिति के सदस्य विनोद जैन, विजय जैन, कैलाश जैन सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

