Gold Price: MCX पर सोने-चांदी के भाव में तेजी लौटी, जानिए आज की कीमतें

0
9

नई दिल्ली। Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में सोमवार को तेजी देखने को मिल रही है। MCX पर सोने का वायदा भाव 0.21% बढ़कर 1,42,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी का वायदा भाव करीब 0.37% की तेजी के साथ 1,97,303 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। ये भाव आज सोमवार सुबह करीब 9:13 बजे के हैं।

इंटरनेशन मार्केट की बात करें तो वहां सोने की कीमतें 4000 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गई हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 0.6% गिरकर 3,998.49 डॉलर प्रति औंस पर आ गया था। मिड जुलाई के बाद पहली बार सोने की कीमत 4,000 डॉलर के स्तर से नीचे फिसली। वहीं, दिसंबर डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में 1.3% की गिरावट आई और यह 4,007.90 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

इस गिरावट के पीछे महंगी ऊर्जा और अमेरिका में ब्याज दरें ऊंची बने रहने की आशंका प्रमुख वजह रही। ऊर्जा की कीमतें बढ़ने से महंगाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक से पहले ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोर हुई है।