देश के सबसे बड़े इश्यू का अलॉटमेंट आज; शेयर मिलेंगे या नहीं, ऐसे चेक करें स्टेटस

0
24

मुंबई। Jio Platforms IPO: रिलायंस जियो के आईपीओ में अगर आपने भी पैसा लगाया है तो आज पता चल सकता है कि आपको इसके शेयर मिलेंगे या नहीं। 30,213 करोड़ रुपये के देश के इस सबसे बड़े आईपीओ का अलॉटमेंट आज फाइनल होने की उम्मीद है। निवेशक रजिस्ट्रार की वेबसाइट या NSE और BSE के जरिए पता कर सकते हैं कि उन्हें शेयर मिले हैं या नहीं। इसकी लिस्टिंग 28 अक्टूबर को हो सकती है।

इस आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। इश्यू कुल 22.19 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं ग्रे मार्केट में जियो के शेयर धमाल मचाए हुए हैं। ये करीब 22% प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। इससे शेयरों की लिस्टिंग पर संभावित मुनाफे का संकेत मिल रहा है। हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) अनौपचारिक होता है और इससे लिस्टिंग पर होने वाले वास्तविक मुनाफे की गारंटी नहीं मिलती।

किस कैटेगरी में कितनी लगी बोली?
यह आईपीओ 21 अक्टूबर को खुला और 23 अक्टूबर 2026 को बंद हुआ था। यह कुल 22.19 गुना सब्सक्राइब हुआ था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में संस्थागत निवेशकों ने सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। इस कैटेगरी में यह 70.55 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटेगरी में 14 गुना और रिटेल निवेशकों की ओर से 2.72 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

एक लॉट पर कितने रुपये का फायदा?
जियो प्लेटफॉर्म्स IPO में एक लॉट में 12 शेयर हैं। ग्रे मार्केट प्रीमियम के आधार पर संभावित मुनाफे का गणित इस प्रकार है…

  • IPO का अपर प्राइस बैंड: ₹1,119 प्रति शेयर
  • ग्रे मार्केट में भाव: ₹1,366 प्रति शेयर
  • प्रति शेयर GMP: ₹247
  • एक लॉट में शेयर: 12
  • एक लॉट की IPO कीमत: ₹13,428
  • अनुमानित लिस्टिंग वैल्यू: ₹16,392
  • एक लॉट पर संभावित फायदा: ₹2,964

ऐसे चेक करें आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस

  • KFin Technologies की वेबसाइट से KFin Technologies की वेबसाइट ipostatus.kfintech.com पर जाएं।
  • ड्रॉपडाउन में Jio Platforms चुनें।
  • अपना PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP/Client ID दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करके अलॉटमेंट स्टेटस देखें।

NSE की वेबसाइट से

  • NSE की IPO स्टेटस वेबसाइट nseindia.com खोलें।
  • Equity का विकल्प चुनें।
  • लिस्ट में Jio Platforms चुनें।
  • एप्लिकेशन नंबर और PAN दर्ज करके स्टेटस चेक करें।

BSE की वेबसाइट से

  • BSE की IPO अलॉटमेंट वेबसाइट bseindia.com पर जाएं।
  • इश्यू टाइप में Equity चुनें।
  • ड्रॉपडाउन में Jio Platforms चुनें।
  • अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
  • कैप्चा भरकर Search पर क्लिक करें।

जियो आईपीओ का क्या है जीएमपी?
ग्रे मार्केट में जियो आईपीओ धमाल मचाए हुए है। अपर प्राइस बैंड 1119 रुपये के मुकाबले इसका जीएमपी 247 रुपये है। यानी इसमें अभी 22.07% की तेजी है। अगर लिस्टिंग पर इसकी यही तेजी रहती है तो यह 1366 रुपये पर लिस्ट हो सकता है। ऐसे में लिस्टिंग पर निवेशकों को जियो आईपीओ बंपर मुनाफा दे जाएगा।