Friday, April 10, 2026
Home Blog Page 4643

राजस्थान समेत कई राज्यों में यलो अलर्ट जारी, अगले 48 घंटे में और बढ़ेगी गर्मी

नई दिल्ली।आधा भारत इस वक्त गर्म हवाओं की चपेट में है और फिलहाल भीषण गर्मी का प्रकोप अभी एक-दो दिन और जारी रहेगा। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी यूपी और राजस्थान में यलो अलर्ट जारी कर दिया है। दक्षिण और पश्चिम राज्यों तेलंगाना, महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी गर्मी की वजह से लोगों का हाल-बेहाल है।

भीषण गर्मी के चलते तेलंगाना में पिछले 22 दिनों में 17 मौतें हो चुकी हैं। गुरुवार का दिन देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 8 साल में सबसे गर्म बताया गया। पालम वेधशाला ने 46.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। पालम वेधशाला ने मई 2013 में दिल्ली का तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के महेश पालवत ने ट्वीट करके बताया कि दिल्ली के पालम में 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मई महीने में 2013 के बाद दर्ज किया गया यह अधिकतम तापमान है। अभी तक मई महीने में 26 मई 1998 को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।’ सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले 48 घंटे बेहद गर्म
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन तापमान 45 से 46 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। अगले 48 घंटे में लू का प्रकोप और अधिक बढ़ जाएगा। इसकी वजह से दोपहर के समय लोगों को बाहर न निकलने का सुझाव भी दिया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, जब मैदानी इलाकों में पारा 40 पार और पहाड़ी इलाकों में 30 डिग्री पार पहुंच जाता है तो लू और गर्मी को लेकर चेतावनी जारी की जाती है।

मौसम विभाग के मुताबिक अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों तक राज्य के कई क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा सीमांचल क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं।

राजस्थान और यूपी में गर्मी का प्रकोप
राजस्थान में भी भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के कारण जनजीवन बेहाल है। चूरू में अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश में भी आसमान से आग बरस रही है। गुरुवार को हमीरपुर जिले में 48 डिग्री तापमान रहा। वहीं मथुरा में 49 डिग्री और प्रयागराज में 25 साल का रेकॉर्ड तोड़ते हुए पारा 48.6 डिग्री पहुंच गया। लखनऊ में गुरुवार को पारा 44 डिग्री सेल्सियस रहा।

उत्तर भारत में राजस्थान और सिंध (पाकिस्तान) के रेगिस्तानों से उठने वाली गर्म हवाओं के चलते तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। साथ ही, पूरे साल में इस समय इस क्षेत्र में वैसे भी सबसे अधिक गर्मी पड़ती है। बिल्कुल साफ आसमान के चलते धरती पर सोलर रेडिएशन हो रहा है जो प्रत्यक्ष रूप से तापमान बढ़ाने का काम कर रहा है।

पहली महिला वित्त मंत्री बनीं निर्मला सीतारमण, अमित शाह गृह मंत्री

नई दिल्ली। निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री होंगी। अमित शाह को गृह मंत्री बनाया गया है। आज शाम पांच बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पहली कैबिनेट बैठक होने जा रही है। वित्त मंत्री बनने के दावेदार पीयूष गोयल को रेलवे एवं वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। वित्त मंत्रालय को लेकर शाह के नाम की चर्चा जोरों पर थी। लेकिन उन्हें गृह मंत्रालय दिया गया। पूर्व सरकार में गृह मंत्री राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री बनाया गया है।

नितिन गडकरी को पूर्व की तरह सड़क परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही उन्हें एमएसएमई मंत्रालय की भी जिम्मेदारी दी गई है। मंत्रिमंडल की पहली बैठक साउथ ब्लॉक स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में होगी।

प्रधानमंत्री मोदी एवं उनकी 57 सदस्यीय मंत्रिपरिषद ने गुरुवार शाम राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित एक भव्य समारोह में शपथ ग्रहण ली। नये मंत्रिमंडल में दस कैबिनेट मंत्रियों के स्थान पर नये चेहरों को लाया गया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह को और पूर्व विदेश सचिव एस. जयशंकर को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। अभी तक मंत्रियों के विभागों का ऐलान नहीं किया गया है। उम्मीद है कि शाम को मंत्रिमंडल की बैठक के पहले विभागों की घोषणा हो जाएगी।

नरेंद्र मोदी सरकार 2.0 : जानिए किसे मिला, कौन सा मंत्रालय

0

नई दिल्ली।पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों के विभागों की घोषणा कर दी है। पिछली सरकार में गृह मंत्री रहे राजनाथ सिंह को इस बार रक्षा मंत्री बनाया गया है जबकि पहली बार केंद्र सरकार में शामिल अमित शाह को देश का नया गृह मंत्री बनाया गया है। नितिन गडकरी को एक बार फिर सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। निर्मला सीतारमण अगली वित्त मंत्री होगी जबकि पूर्व विदेश सचिव एस. जयशंकर को देश का नया विदेश मंत्री बनाया गया है। आइए जानते हैं मोदी सरकार 2.0 में किसे मिला कौन सा मंत्रालय….

कैबिनेट मंत्रियों का विभाग

नामपार्टीमंत्रालय
राजनाथ सिंहबीजेपीरक्षा मंत्री
अमित शाहबीजेपीगृह मंत्री
नितिन गडकरीबीजेपीसड़क परिवहन
डी वी सदानंद गौड़ाबीजेपीरसायन एवं उर्वरक
निर्मला सीतारमणबीजेपीवित्त
राम विलास पासवानएलजेपीउपभोक्ता एवं खाद्य
नरेंद्र सिंह तोमरबीजेपीकृषि एवं ग्रामीण विकास
रवि शंकर प्रसादबीजेपीकानून एवं संचार
हरसिमरत कौर बादलशिरोमणि अकाली दल (SAD)खाद्य प्रसंस्करण
थावरचंद गहलोतबीजेपीसामाजिक न्याय
डॉ. एस. जयशंकरपूर्व राजनयिकविदेश मंत्री
रमेश पोखरियाल निशंकबीजेपीमानव संसाधन विकास
अर्जुन मुंडाबीजेपीआदिवासी मामले
स्मृति इरानीबीजेपीमहिला, बाल विकास एवं कपड़ा
डॉ. हर्षवर्धनबीजेपीस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विज्ञान
प्रकाश जावड़ेकरबीजेपीपर्यावरण, सूचना एवं प्रसारण
पीयूष गोयलबीजेपीरेलवे, वाणिज्य और उद्योग
धर्मेंद्र प्रधानबीजेपीपेट्रोलियम, स्टील, नैचुरल गैस
मुख्तार अब्बास नकवीबीजेपीअल्पसंख्यक मामले
प्रहलाद जोशीबीजेपीसंसदीय कार्य, कोयला
डॉ. महेंद्र नाथ पांडेबीजेपीस्किल डिवेलपमेंट
अरविंद सावंतशिवसेना
गिरिराज सिंहबीजेपी
गजेंद्र सिंह शेखावतबीजेपी

मारुति सुजुकी की Ertiga Tour M लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां

0

नई दिल्ली। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) को अर्टिगा (Ertiga) से काफी सक्सेस मिली है। अच्छी डिमांड के चलते कंपनी ने कंपनी ने इस मॉडल का सेकेंड जनरेशन नवंबर 2018 में लॉन्च किया था। इससे पहले का मॉडल 9 साल से ज्यादा तक मार्केट में मौजूद रहा। सेकेंड जनरेशन अर्टिगा को भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

MPV सेगमेंट में सबसे पॉप्युलर
इस MPV में पहले 1.4 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जाता था। अब नई अर्टिगा में 1.5 लीटर SHVS इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा। मारुति की इस MPV को शुरू से ही काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिलता रहा है। मार्च 2019 में इस मॉडल की 9000 यूनिट्स बिकीं। MPV सेगमेंट में यह सबसे सफल मॉडल है। तेजी से बढ़ते टैक्सी मार्केट को भुनाने के लिए कंपनी ने अर्टिगा का नया वर्जन लॉन्च किया है।

अर्टिगा का नया वर्जन
गाड़ीवाड़ी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक अर्टिगा के इस नए वर्जन को मारुति सुजुकी टूर एम (Maruti Suzuki Tour M) नाम दिया गया है। इसकी कीमत 7.99 लाख रुपये है।

सेफ्टी फीचर्स
यह नया मॉडल V ट्रिम पर आधारित है। जिसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, रिवर्स पार्किंग सेंसर, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, स्पीड लिमिटिंग फंक्शन, ब्लूटूथ के साथ स्टीरियो और स्टियरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल दिए गए हैं। इसके अलावा इस वर्जन में इलेक्ट्रिकल अजस्टेबल ORVM, रियर एसी वेंट्स और ड्यूल टोन इंटीरियर दिए गए हैं।

इंजन
इस वर्जन में 1.5 लीटर फोर सिलिंडर SHVS इंजन दिया गया है जिसका मैक्सिमम पावर आउटपुट 104.7 PS और 138Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस वर्जन में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। अर्टिगा का यह नया वर्जन कैब एग्रिगेटर्स को आकर्षित कर सकता है। Maruti Suzuki Tour M में काफी सेफ्टी फीचर्स और पावरट्रेन मौजूद है। कंपनी का दावा है कि अर्टिगा का यह वर्जन 18.18 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।

48 MP कैमरे वाला Moto Z4 लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

नई दिल्ली।स्मार्टफोन कंपनी मोटोरोला ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Moto Z4 लॉन्च कर दिया है और फिलहाल इसे अमेरिका और कनाडा में ही लॉन्च किया गया है। कंपनी बहुत जल्द इसे भारत में भी लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन को 48 मेगापिक्सल कैमरा के सा लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के के साथ आता है और स्मार्टफोन कैमरा में मोटोरोला की क्वॉड पिक्सल टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया गया है, जो कि एक बड़ा पिक्सल क्रिएट करने के लिए चार पिक्सल का मर्ज कर देती है।

कीमत : कंपनी ने Moto Z4 की कीमत 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट के लिए 499 डॉलर (करीब 35,000 रुपये) रखी है। इसमें मोटो 360 कैमरा मॉड भी शामिल है। लिस्टिंग के मुताबिक, Moto Z4 का ऐमजॉन एक्सक्लूसिव वेरियंट म्यूजिक, शॉपिंग जैसे ऐमजॉन के प्री-लोडेड ऐप्स के साथ आएगा।

Moto Z4 के स्पेसिफिकेशंस: मोटो जेड4 में 6.4 इंच का फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले 1080×2340 रेजॉलूशन के साथ दिया गया है। 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले इस डिस्प्ले के अलावा डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम दी गई है।

कैमरा की बात करें तो मोटो जेड4 में केवल एक रियर कैमरा सेंसर दिया गया है, जो 48 मेगापिक्सल का है। f/1.7 अपर्चर वाले रियर कैमरा में ऑटोफोकस और बाकी फटॉग्रफी फीचर्स दिए गए हैं। सेल्फी के लिए डिवाइस में f/2.0 अपर्चर के साथ 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। डिवाइस में 128 जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे जरूरत पड़ने पर 2 टेराबाइट तक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के अलावा 4G Volte, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी और वाई-फाई 802.11 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। मोटो जेड4 में ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 7.35mm मोटाई वाले इस स्मार्टफोन में 3,600mAh की बैटरी दी गई है और यह 15W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।

217 करोड़ की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं महिला मंत्री हरसिमरत कौर

नई दिल्ली। मोदी सरकार में हरसिमरत कौर बादल को दोबारा मंत्री बनाया गया है। हरसिमरत कौर मोदी मंत्रिमंडल की अमीर महिला सांसद हैं। साल 2019 के हलफनामे के मुताबिक हरसिमरत कौर की कुल संपत्ति 217 करोड़ रुपए की है। हरसिमरत कौर ने पंजाब की बठिंडा लोकसभा सीट से जीत की हैट्रिक लगाई है। वो साल 2009 से बठिंडा संसदीय क्षेत्र से वो लगातार सांसद है। हरसिमरत मोदी सरकार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री भी रह चुकी हैं।

संपत्ति : हरसिमरत कौर की संपत्ति की बात करें, तो उनके अकाउंट में 41 लाख रुपए जमा हैं, जबकि 60 लाख रुपए के बांड, डिबेंचर और कंपनियों के शेयर हैं। हालांकि उन पर पर्सनल लोन भी 25 लाख करोड़ रुपए का है। हरसिमरत कौर के नाम 2 लाख रुपए कीमत के ट्रैक्टर हैं। इसके अलावा हरसिमरत के पास 7 करोड़ की ज्वैलरी है।

हरसिमरत कौर के नाम पर सिरसा, गंगानगर राजस्थान समेत कुल 6 जगह 49 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी हैं। इसके अलावा 18 करोड़ रुपए की नॉन एग्रीकल्चर प्रॉपर्टी है। कॉमर्शियल बिल्डिंग 9 करोड़ रुपए की है, जबकि रेजिडेंशियल बिल्डिंग 39 करोड़ रुपए की है।

निजी और राजनीतिक जीवन
हरसिमरत कौर का 25 जुलाई 1966 को दिल्ली के एक सिख परिवार में जन्म हुआ। वो गुड़गांव ट्राइडेंट होटल में निजी ज्वैलरी कारोबार चलाती है साथ ही फैशन डिजाइनर भी हैं। उन्होंने दिल्ली के लारेटो कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की। साथ ही मैट्रिक्यूलेट और ड्रेस डिजाइन में डिप्लोमा भी किया है।

हरसिमरत की राजनीति की शुरुआत साल 2009 में हुई। साल 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल ने हरसिमरत को बठिंडा से कांग्रेस के उम्मीदवार राहींदर सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा। इस चुनावी जंग में हरसिमरत को फतह हासिल हुई और उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को 120960 वोटों से मात दी थी।

शुक्रवार को घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज की कीमत

नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में कमी के चलते इसका असर भारतीय तेल बाजार में भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को भारत की तेल कंपनी इंडियन ऑयल कोर्पोरेशन ने पेट्रोल की कीमतों में 7 पैसे की कमी की। वहीं डीजल की कीमतों में 12 से 13 पैसे की कमी की गई।

राजधानी दिल्ली में 7 पैसे की कमी के बाद पेट्रोल 71.73 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में 7 पैसे की कमी के बाद पेट्रोल 73.79 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में 7 पैसे की कमी के बाद पेट्रोल 77.34 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं चेन्नई में 7 पैसे की कमी के साथ पेट्रोल 74.46 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

राजधानी दिल्ली में 12 पैसे की कमी के बाद डीजल 66.51 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता मे 12 पैसे की कमी के साथ डीजल 68.27 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में 13 पैसे की कमी क चलते डीजल 69.59 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं चेन्नई में 12 पैसे की कमी के बाद डीजल 70.31 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

कच्चे तेल की कीमतों में कमी
शुक्रवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.07 फीसदी की गिरावट के साथ 56.02 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। वहीं ब्रेंट क्रूड 1.01 फीसदी की गिरावट के साथ 64.63 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर देखा गया।

तेजी के साथ खुले बाजार, सेंसेक्स 40,000 के पार

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी की ओर से एक बार भी पीएम पद की शपथ ग्रहण के बाद शुक्रवार को देश के शेयर बाजार मजबूती के साथ खुले। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह के सत्र में 184 अंकों की बढ़त के साथ 40,016.50 पर खुला। जबकि निफ्टी 45 अंकों की बढ़त के साथ 11,991.50 पर खुला।

ये हैं टॉप गेनर्स
बीएसई में बर्जर पेंट्स 12 फीसदी, यूको बैंक 0.55 फीसदी, केएनआर कंस्ट्रक्शंस 8.85 फीसदी, कोल इंडिया 7.40 फीसदी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम 8.90 फीसदी। वहीं एनएसई में एनटीपीसी 3.32 फीसदी, येसबैंक 2.34 फीसदी, बजाज फाइनेंस 2.28 फीसदी, भारत पेट्रोलियम 2.10 फीसदी. भारती एयरटेल 2.05 फीसदी के साथ टॉप गेनर रहे।

ये हैं टॉप लूजर्स
बीएसई में मनपसंद बिवरेजिस 5.70 फीसदी, नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड 10.55 फीसदी, पीसी ज्वैलर्स 4.45 फीसदी, ईआईएच लिमिटेड 9.85 फीसदी, जैन इरिगेशन सिस्टम 2.25 फीसदी। वहीं एनएसई में सनफार्मा 2.57 फीसदी, आयशर मोटर्स 2.22 फीसदी, ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज 2.13 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.03 फीसदी, तेल और प्राकृतिक गैस निगम 1.34 फीसदी के साथ टॉप लूजर्स रहे।

ईरानी डिमांड से खुश किसान इस बार बढ़ाएंगे बासमती का रकबा

चंडीगढ़। किसान इस खरीफ सीजन में बासमती धान की खेती 20 प्रतिशत तक बढ़ा सकते हैं। पिछले सीजन में इस फसल से किसानों को अच्छा मुनाफा मिला है। इसके अलावा, बासमती चावल का कैरीओवर स्टॉक कम है और ईरान से डिमांड भी बढ़ गई है। इस स्थिति में बासमती का रोपाई का क्षेत्रफल बढ़ाना किसानों को फायदे का सौदा लग रहा है। हरियाणा एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया, ‘बहुत से किसान सामान्य धान के मुकाबले बासमती की ओर शिफ्ट कर सकते हैं क्योंकि पिछले सीजन में उन्हें अच्छा मुनाफा हुआ था।’

उत्तरी राज्यों में नर्सरी में सामान्य धान की रोपाई शुरू हो गई है, जबकि बासमती की आने वाले हफ्तों में होगी। पंजाब में बासमती का रकबा 20-25 प्रतिशत तक बढ़ सकता है क्योंकि पिछले सीजन में इससे किसानों की कमाई में 15-20 प्रतिशत का इजाफा हुआ था। ऑल इंडिया राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट विजय सेठिया का कहना है, ‘पिछले साल बासमती की इंटरनैशनल डिमांड सामान्य के मुकाबले काफी अच्छी थी। इस वजह से कैरीओवर स्टॉक भी काफी कम बचा हुआ है। हमें लगता है कि आने वाले महीनों में भी बासमती चावल के मार्केट में मजबूती बनी रहेगी।’

भारत के बासमती एक्सपोर्ट मार्केट में प्रीमियम वेरायटी का हिस्सा तकरीबन 85 प्रतिशत है। 2018-19 में खासतौर पर ईरान से डिमांड बढ़ने की वजह से यह 10 प्रतिशत बढ़ गया था। अमेरिका और ईरान के आपसी तनाव के चलते ईरानी मार्केट में किसी और देश का सेंध लगा पाना काफी मुश्किल है। हालांकि, निर्यातक अगले सीजन में भुगतान को लेकर चिंतित हैं। एग्रीकल्चरल एंड प्रोसेस्ड फूड प्रॉडक्ट्स एक्सपोर्ट डिवेलपमेंट अथॉरिटी (एपीईडीए) के एक अधिकारी ने बताया, ‘अंतरराष्ट्रीय तनाव के चलते ईरान को बासमती निर्यात का रास्ता खोज लिया गया है। अब आमतौर पर कोई दिक्कत होने पर शिपमेंट संयुक्त अरब अमीरात से होकर जाता है।’

भारत से निर्यात होने वाले कुल बासमती का एक चौथाई हिस्सा ईरान खरीदता है, लेकिन 2018-19 में ट्रेड वॉल्यूम लगातार बढ़ा है। इसे अच्छा संकेत माना जा रहा है। ईरान ने 2018-19 में 14 लाख टन बासमती खरीदा था जबकि आमतौर इसकी डिमांड 10 लाख टन रहती है। 2018-19 में भारत का कुल बासमती निर्यात 44.15 लाख टन रहा, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में 40.56 लाख टन एक्सपोर्ट हुआ था।

व्यापारियों का कहना है कि भारत और ईरान के बीच मौजूदा ट्रेड बैलेंस बासमती के पक्ष में है और भुगतान पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा। हालांकि, अगर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता है तो निर्यातकों की दिक्कतें भी बढ़ जाएंगी। ऑल इंडिया राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर विनोद कुमार कौल ने कहा, ‘अगले कुछ महीनों तक ईरान के साथ चावल व्यापार में भुगतान में कोई दिक्कत नहीं दिखाई दे रही है, लेकिन नई फसल आने तक हालात बिगड़ सकते हैं।’

Oppo Reno Z 8GB रैम और 48 MP कैमरे के साथ लॉन्च

नई दिल्ली।चीन की स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो ने अपनी रेनो सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने गुरुवार को चीन में Oppo Reno Z से पर्दा उठाया, जिसे 4 कलर- पर्पल, जेट ब्लैक, वाइट और कोरल ऑरेंज कलर में पेश किया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 2499 युआन (करीब 25,200 रुपये) रखी है और इसकी सेल 6 जून से शुरू होगी।

Oppo Reno Z के स्पेसिफिकेशन्स
ओप्पो रेनो Z स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है जिसका रेजॉलूशन 2340×1080 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। वॉटरड्रॉप नॉच के साथ आने वाले इस नए फोन में पतले बेजल के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

ओप्पो रेनो Z में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो P90 12nm प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने इसके दो वेरियंट 6GB + 256GB और 8GB + 128GB पेश किए हैं। माइक्रोएसडी कार्ड सपॉर्ट के साथ आने वाले इस फोन में 4035mAh की बैटरी है जो VOOC 3.0 फ्लैश चार्ज टेक्नॉलजी सपॉर्ट करती है।

बात की जाए कैमरे की तो Oppo Reno Z में कंपनी ने ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेकंडरी डेप्थ सेंसर लगा है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, यूएसबी-सी और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।