RailMadad: रेल मदद पर यात्री शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए बनाया ‘वार रूम’

0
15

कोटा। RailMadad, A Grievance Redressal Mechanism: यात्रियों की शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय कोटा में एक ‘वार रूम’ की स्थापना की गई है। इस वार रूम का उद्देश्य यात्रियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और उन्हें बेहतर सेवाएं प्रदान करना है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि इस कंट्रोल रूम में कम्प्यूटर, इंटरकॉम, टेलीफोन, मोबाइल और बड़े स्क्रीन के साथ 24×7 की शिफ्टों में पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी तैनात किए गए हैं। जब भी रेल मदद पोर्टल (RailMadad, A Grievance Redressal Mechanism) पर कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो सम्बंधित कर्मचारी द्वारा अविलम्ब कार्यवाही की जाती है।

इस दौरान यात्री से संपर्क कर उसकी समस्या को समझ कर सम्बंधित स्टेशन को सूचित कर उसका त्वरित समाधान करवाया जाता है। मंडल द्वारा वार रूम के संचालन से मेडिकल सहायता, कोच में पानी, सफाई, बिजली आदि से संबंधित शिकायतों और सुरक्षा-संरक्षा आदि की समस्याओं का अति शीघ्र निवारण किया जा रहा है।

वार रूम की विशेषताएं

  1. शिकायतों का त्वरित समाधान: शिकायत दर्ज होने पर त्वरित निवारण किया जाता है।
  2. यात्री फीडबैक: समाधान के बाद यात्री से फीडबैक लिया जाता है ताकि सेवा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार किया जा सके।
  3. उच्च तकनीक: वार रूम में उच्च तकनीक के उपकरण जैसे कि बड़े स्क्रीन, इंटरकॉम, कंप्यूटर आदि का उपयोग किया गया है।
  4. निरंतर निगरानी: 24×7 निगरानी और शिफ्टों में कार्यरत कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

अपनी शिकायत के लिए इस लिंक पर क्लिक करें