Friday, April 10, 2026
Home Blog Page 4644

कोटा सरस डेयरी में करोड़ों रुपये का घोटाला, पूर्व विधायक के भाई फंसे

कोटा। जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ (कोटा सरस डेयरी) के अध्यक्ष श्रीलाल गुंजल डेयरी में किए गए करोड़ों रुपए के घोटालों में फंस गए हैं। सहकारिता विभाग ने घोटालों की परतें खोलने के लिए जांच शुरू कर दी है। डेयरी अध्यक्ष श्रीलाल भाजपा के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के बड़े भाई हैं। विधायक गुंजल ने अपने राजनीतिक रसूखात के चलते अफसरों पर दबाव बनाकर पूर्ववर्ती भाजपा शासन में घोटालों पर पर्दा डलवा दिया था।

सरकार बदलने के बाद अब ठण्डे बस्ते में दबी घोटालों की फाइलों की धूल हट गई है, लेकिन पूर्व विधायक के डर से डेयरी के अधिकारी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और जांच अधिकारी रिकॉर्ड नहीं दे रहे हैं। भाजपा शासन में ही एसीबी के महानिरीक्षक ने परिवाद दर्ज कर मामले की विभागीय जांच के लिए राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड को पत्र भेज दिया था।

फेडरेशन ने 10 सितम्बर 2018 को कोटा के सहकारिता विभाग के अतिरिक्त रजिस्ट्रार को पत्र भेजकर सहायक रजिस्ट्रार राजेश मीणा को जांच अधिकारी लगाकर 15 दिन में जांच कर रिपोर्ट भेजने को कहा था, लेकिन प्रभाव के चलते जांच को अधिकारियों ने दबा दिया था। फेडरेशन ने 17 बिन्दुओं पर जांच के आदेश दिए थे। इसमें वित्तीय गबन समेत डेयरी को नुकसान पहुंचाने, दूध में घालमेल करने तथा डेयरी की सम्पत्ति का निजी उपयोग करने की शिकायत है। जांच अधिकारी ने डेयरी प्रबंधन को हाल में पत्र भेजकर जांच के लिए पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

भतीजा ही लैब प्रभारी!
एसीबी में दी शिकायत के अनुसार, अध्यक्ष गुंजल ने भतीजे रूपचंद गुर्जर को लैब इंचार्ज के रूप में डेयरी में लगा रखा है और दूध के सेम्पल में हेराफेरी करवाकर चहेती सोसायटी के दूध की मात्रा व गुणवत्ता की उच्च स्तरीय रिपोर्ट बनाई जाती है। साथ ही कम तोल, माप को पूरा करने के लिए राजकीय अवकाश के दिन में डेयरी से सिटी सप्लाई के लिए बनाए गए दूध निर्धारित मात्रा से कम मात्रा में पैकिंग की जाती है। छाछ पैकिंग में भी घालमेल किया जाता है।

सहकारी समितियां कोटा के सहायक रजिस्ट्रार एवं जांच अधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि डेयरी के एमडी को जांच से संबंधित पूरा रेकॉर्ड उपलब्ध कराने को कहा है, लेकिन वह रेकॉर्ड नहीं दे रहे हैं। कुछ दिनों पहले अधूरा रेकॉर्ड दिया है, इस कारण जांच पूरी नहीं हो पा रही है।

मोदी सरकार 2.0 कैबिनेट: जानिए कौन-कौन बने मंत्री

0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरी बार देश की बागडोर संभाल ली है। राष्ट्रपति भवन में गुरुवार शाम आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम मोदी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पीएम के बाद पिछली सरकार में गृह मंत्री रहे लखनऊ से बीजेपी के सांसद राजनाथ सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

ऐसे में साफ है कि मोदी सरकार 2.0 में उनका कद दूसरे नंबर का ही रहेगा। सरकार में तीसरे नंबर पर अमित शाह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। आपको बता दें कि पीएम के साथ कुल 24 कैबिनेट मंत्रियों, 9 राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) और 24 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली है।

मोदी सरकार की कैबिनेट
केंद्रीय मंत्री

नामपार्टीमंत्रालय
राजनाथ सिंहबीजेपी
अमित शाहबीजेपी
नितिन गडकरीबीजेपी
डी वी सदानंद गौड़ाबीजेपी
निर्मला सीतारमणबीजेपी
राम विलास पासवानएलजेपी
नरेंद्र सिंह तोमरबीजेपी
रवि शंकर प्रसादबीजेपी
हरसिमरत कौर बादलशिरोमणि अकाली दल (SAD)
थावरचंद गहलोतबीजेपी
डॉ. एस. जयशंकरपूर्व राजनयिक
रमेश पोखरियाल निशंकबीजेपी
अर्जुन मुंडाबीजेपी
स्मृति इरानीबीजेपी
डॉ. हर्षवर्धनबीजेपी
प्रकाश जावड़ेकरबीजेपी
पीयूष गोयलबीजेपी
धर्मेंद्र प्रधानबीजेपी
मुख्तार अब्बास नकवीबीजेपी
प्रहलाद जोशीबीजेपी
डॉ. महेंद्र नाथ पांडेबीजेपी
अरविंद सावंतशिवसेना
गिरिराज सिंहबीजेपी
गजेंद्र सिंह शेखावतबीजेपी

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

नामपार्टीमंत्रालय
संतोष कुमार गंगवारबीजेपी
राव इंद्रजीत सिंहबीजेपी
श्रीपाद नाइकबीजेपी
डॉ. जितेंद्र सिंहबीजेपी
किरण रिजिजूबीजेपी
प्रहलाद सिंह पटेलबीजेपी
आर के सिंहबीजेपी
हरदीप सिंह पुरीबीजेपी
मनसुख लाल मंडावियाबीजेपी

राज्य मंत्री

नामपार्टीमंत्रालय
फग्गन सिंह कुलस्तेबीजेपी
अश्विनी कुमार चौबेबीजेपी
अर्जुन राम मेघवालबीजेपी
जनरल वीके सिंहबीजेपी
कृष्णपाल गुर्जरबीजेपी
रावसाहेब दानवेबीजेपी
जी किशन रेड्डीबीजेपी
पुरुषोत्तम रुपालाबीजेपी
रामदास अठावलेआरपीआई
साध्वी निरंजन ज्योतिबीजेपी
बाबुल सुप्रियोबीजेपी
संजीव बालियानबीजेपी
संजय धोत्रेबीजेपी
अनुराग ठाकुरबीजेपी
सुरेश अंगड़ीबीजेपी
नित्यानंद रायबीजेपी
रतन लाल कटारियाबीजेपी
वी मुरलीधरनबीजेपी
रेणुका सिंह सरुताबीजेपी
सोम प्रकाशबीजेपी
रामेश्वर तेलीबीजेपी
प्रताप सारंगीबीजेपी
कैलाश चौधरीबीजेपी
देबोश्री चौधरीबीजेपी

इंटेलीब्रेन प्रोग्राम में अब बच्चे सीखेंगे फायर फाइटिंग स्किल्स

कोटा। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट मेडिकल व इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए श्रेष्ठ शिक्षण देने के साथ-साथ सामाजिक सरोकार व जागरूकता के लिए भी प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से एलन पीएनसीएफ डिवीजन के अंतर्गत इंटेलीब्रेन प्रोग्राम संचालित किया जा रहा है, जिसके जरिए छोटे बच्चों में प्रायोगिक शिक्षण के जरिए संस्कार, व्यवहार और जागरूकता का संचार किया जा रहा है।

एलन इंटेली ब्रेन प्रोग्राम हेड चांदनी बंसल ने बताया कि अब इंटेलीब्रेन के इंटेली स्कूल ऑफ लाइफ स्किल्स के तहत 8 से 15 वर्ष तक के बच्चों को फायर फाइटिंग स्किल्स सिखाए जाएंगे। इसके लिए एक विशेष प्रोग्राम तैयार किया गया है, जिसमें बच्चों को प्रायोगिक तरीके से फायर फाइटिंग उपकरणों का इस्तेमाल करना, आपातकालीन चिह्नों को समझना, आग से दूर रहना, आग लगने पर वहां से बचकर निकालना, आग लगने पर कहां, किसे सूचित करना है, प्रारंभिक प्रयासों के बारे में बताया जाएगा।

इन सब बातों को लेकर एक निःशुल्क फायर सेफ्टी वर्कशॉप भी 4 जून को आरकेपुरम स्थित डीडीपीएस स्कूल में आयोजित की जाएगी। रजिस्ट्रेशन के लिए तलवंडी स्थित एलन समन्वयक कैम्पस में आवेदन किया जा सकता है।

बंसल ने बताया कि इंटेलीब्रेन 4 से 11 साल तक के बच्चों के लिए अत्याधुनिक प्रोग्राम है जिसमें सालभर में 20 से 50 बार बुलाकर एचकेजी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों को किताबी पढ़ाई को एक्सपेरिमेंट और एक्सपीरियंस के तरीके से पढ़ाते है जिससे कि बच्चों का मानसिक स्तर, भाषा, कॉन्फिडेंस और पढ़ाई के प्रति लगाव डवलप होता है।

पीएनसीएफ प्रभारी अमित गुप्ता ने बताया कि साइंटिफिक रिसर्च के अनुसार यदि 4 से 11 साल के बच्चों को कोई भी चीज एक्सपेरिमेंट और एक्सपीरियंस के तरीके से सिखा दी जाए तो वह ना केवल उनको आजीवन याद रहती है बल्कि वह उन्हें असल जीवन में भी लागू कर पाते हैं।

इसी उद्देश्य से शुरू किए गए एलन इंटेलीब्रेन प्रोग्राम के इंटेली स्कूल ऑफ लाइफ स्किल्स में सुरक्षा जागरूकता में यह नया फीचर जोड़ा गया है। इस वर्कशॉप में बच्चों को संयम और समझदारी के साथ उस परिस्थिति से बाहर आना, अलग अलग आपातकालीन चिन्हों का महत्व, विपरीत परिस्थितियों में मोबाइल और हमारे पास मौजूद सामान को इमरजेंसी टूल्स की तरह इस्तेमाल करना सिखाएंगे।

इंदौर किराना: खोपरा गोला एवं बूरा में गिरावट

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में बृहस्पतिवार को खोपरा गोला 10 रुपये प्रति किलोग्राम और खोपरा बूरा के भाव में 250 रुपये प्रति 15 किलोग्राम की कमी हुई। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में गुरुवार को सात गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर -गोला :शक्कर 3380 से 3420 रुपये प्रति क्विंटल।शक्कर एम (मोटी) 3440 से 3450 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 193 से 201 रुपये प्रति किलोग्राम।खोपरा बूरा 2200 से 4000 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी:हल्दी खड़ी सांगली 130 से 135, निजामाबाद 90 से 110, पिसी 150 से 170 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना:साबूदाना 6500 से 8000, पैकिंग में 8400 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा:गेहूं आटा 1110 से 1120, तन्दूरी आटा 1340 से 1350, मैदा 1160 से 1170, रवा 1260 से 1270, चना बेसन 3150 से 3160 तथा बटला बेसन 2750 से 2760 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

इंदौर मंडी: चना, मसूर और तुअर में तेजी

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में बृहस्पतिवार को चना कांटा 50 रुपये, मसूर 25 रुपये, मूंग 150 रुपये और तुअर (अरहर) के भाव 50 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी लिए रहे। उड़द के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुई। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक संयोगितागंज अनाज मंडी में गुरुवार को 10 हजार बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन:चना (कांटा) 4450 से 4475, चना (देसी) 4350 से 4375, डबल डॉलर 4500 से 4800, मसूर 4100 से 4150, हल्की 3750 से 3800, बटला (मटर) 4200 से 4300, मूंग 6000 से 6100, हल्की 5200 से 5500, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5500 से 5700, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 6050 से 6100, उड़द 5200 से 5400, हल्की 4100 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल:तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 7100 से 7300, तुअर दाल फूल 7500 से 7700, तुअर दाल बोल्ड 7900 से 8100, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400चना दाल 5650 से 5850, आयातित चना दाल 5500 से 5200मसूर दाल 5300 से 5400मूंग दाल 7650 से 7850, मूंग मोगर 8450 से 8650 उड़द दाल 7300 से 7500, उड़द मोगर 7600 से 7800 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज:गेहूं हल्का 1720 से 1820, गेहूं 147- 1870 से 2070, गेहूं लोकवन 1770 से 2070, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1800 से 1900, ज्वार संकर 2000 से 2100, ज्वार देसी 2500 से 3000, मक्का पीली 2100 से 2150, मक्का गजर 2000 से 2050 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल:बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर बाजार: सोया रिफाइंड तेल में गिरावट, कपास्या तेल तेज

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में बृहस्पतिवार को सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में दो रुपये प्रति 10 किलोग्राम की कमी हुई। कपास्या तेल में पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम की भाव वृद्धि हुई। तिलहन में सरसों के भाव में 50 रुपये प्रति क्विंटल कम हुए। रायडा के भाव 150 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी लिए रहे।

तिलहन:सरसों 3700 से 3750रायडा 3400 से 3500सोयाबीन 3750 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल। तेल:मूंगफली तेल इंदौर 1050 से 1070, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 762 से 765, सोयाबीन साल्वेंट 728 से 732, पाम तेल 640 से 645 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार:कपास्या खली इंदौर 1925, देवास 1925, उज्जैन 1925, खंडवा 1910, बुरहानपुर 1910, अकोला 2875 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल:कपास्या तेल इंदौर 710 से 715, महाराष्ट्र 705 से 710, तथा गुजरात 720 से 725 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

अम्ब्रेला ऐसा जो उड़कर बारिश से बचाएगा आपको, देखिये वीडियो

नई दिल्ली। छाता, वो भी ऐसा कि जिसे हाथ में पकड़ने की जरूरत न पड़े और आप भींगने से बच जाएं। हम बात कर रहे हैं ड्रोन अम्ब्रेला की, जिसे आपको हाथ में लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह छाता हवा में उड़ते हुए आपके सिर के ऊपर साथ-साथ आगे बढ़ेगा। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इस ड्रोन अम्ब्रेला का एक विडियो ट्वीट किया है।

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया है, ‘हमारा फोकस लेटेस्ट टेक्नॉलजी वाली ऑटानमस कारों और वीइल पर है लेकिन मॉनसून के करीब आने के साथ, मैं ऑटानमस अम्ब्रेला की संभावनाओं को लेकर ज्यादा उत्साहित हूं।’

AI और कैमरे का इस्तेमाल करता है ड्रोन अम्ब्रेला
ड्रोन अम्ब्रेला एक कैमरे और आर्टिफिशल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल करता है, जो कि इसे यूजर को ट्रैक और फॉलो करने में मदद करता है। यह छाता इसे इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति के सिर से थोड़ा ऊपर उड़ेगा और यह आपको ड्रोन की तरह फॉलो करेगा। इसका इस्तेमाल बारिश और धूप दोनों में किया जा सकता है। इस छाते में मैन्युअल कंट्रोल, एक ऑटोमैटिक ‘फॉलो मी’ मोड और कई दूसरे फंक्शन दिए गए हैं।

आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर जो विडियो शेयर किया है, उसमें दिखाया गया है कि यह ड्रोन या सेल्फ फ्लाइंग अम्ब्रेला हमारी जिंदगी को कितना आसान बना देगा। विडियो में दिखाया गया है कि मशहूर जादूगर माउला तेज बारिश में फ्रांस की गलियों में घूम रहे हैं और यह छतरी उनके सिर के ऊपर-ऊपर चल रही है और उन्हें बारिश से बचा रही है। यह छाता एक ऐप से कंट्रोल होता है। माउला और Augmented magic में उनकी टीम यह शानदार कॉन्सेप्ट लेकर आई है।

ट्विटर पर यूजर्स ने इस ड्रोन अम्ब्रेला में काफी दिलचस्पी दिखाई है। एक यूजर ने इसे बेहतरीन इनोवेशन बताया है। वहीं, एक यूजर का कहना है कि तेज हवा चलने पर इस छाते का क्या होगा। एक यूजर ने लिखा है कि यह फोटोग्राफर्स के लिए बेहतरीन है, जो कि बारिश में आसानी से शूट कर सकेंगे।

सेंसेक्स 330 अंक उछलकर 39,832 पर बंद, निफ्टी 11,945 के पार

मुंंबई। बुधवार की गिरावट के बाद शेयर बाजार आज फिर से उछाल के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 31 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 329.92 अंक (0.84%) की तेजी आई तो नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 84.80 अंक (0.71%) मजबूत हो गया और दोनों सूचकांक क्रमशः 39,831.97 अंक और 11,945.90 अंक पर बंद हुए।

गुरुवार को सेंसेक्स के 31 में से 20 शेयरों के भाव चढ़ गए जबकि निफ्टी के 50 में से 32 शेयरों में उछाल आई। वहीं, सेंसेक्स के शेष 11 शेयरों में जबकि निफ्टी के 18 शेयरों के भाव टूट गए।

सेंसेक्स के जिन शेयरों में सबसे तेजी आई, उनमें एनटीपीसी (3.44%), भारती एयरटेल (2.33%), बजाज फाइनैंस (2.07%), टीसीएस (1.91%), यस बैंक (1.88%), एचडीएफसी (1.81%), एसबीआई (1.46%), रिलायंस (1.32%), एशियन पेंट्स (1.03%) और एचडीएफसी बैंक (0.97%) सबसे ज्यादा मजबूत हुए।

वहीं, निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में एनटीपीसी 3.32%, यस बैंक 2.34%, बजाज फआइैंस 2.28%, बीपीसीएल 2.10%, भारती एयरटेल 2.05%, टीसीएस 1.84%, गेल 1.63%, एसबीआई 1.53%, डॉ. रेड्डी 1.51और एचडीएफसी 1.47% तक चढ़ गए।

गुरुवार को दिनभर के कारोबार में टूटने वाले शेयरों की बात करें तो सन फार्मा (2.39%), महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (1.61%), इंडसइंड बैंक (1.35%), वेदांता (1.12%), ओएनजीसी (1.11%), टाटा स्टील (0.85%), टाटा मोटर्स (0.71%), एचसीएल टेक (0.68%), मारुति (0.41%), टाटा मोटर्स डीवीआर (0.41%) और हीरो मोटोकॉर्प (0.19%) सेंसेक्स के टूटने वाले शेयर रहे।

वहीं, निफ्टी के गिरावट वाले शेयरों में सन फार्मा 2.57%, आइशर मोटर्स 2.22%, जी एंटरटेनमेंट 2.13%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 2.03%, ओएनजीसी 1.34%, इन्फ्राटेल 1.31%, जेएसडब्ल्यू स्टील 1.18%, इंडसइंड बैंक 1.10%, टाटा स्टील 1.07% और वेदांता 1.06% तक टूट गए।

आज निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मेटल, निफ्टी फार्मा और निफ्टी रीयल्टी में गिरावट आई जबकि निफ्टी बैंक, निफ्टी फाइनैंस सर्विस, निफ्टी आईटी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी प्राइवेट बैंक जैसे सेक्टोरल इंडिसेज हरे निशान में बंद हुए।

सुस्त मांग से सोना 150 रुपये सस्ता, चांदी चमकी, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली/ कोटा ।वैश्विक स्तर पर दाेनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच घरेलू जेवराती मांग की सुस्ती से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 150 रुपए फिसलकर 32,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि औद्योगिक ग्राहकी आने से इस दौरान चांदी 75 रुपए की तेजी में 37,400 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 3.55 डॉलर की गिरावट के साथ 1,276.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.40 डॉलर की लुढ़ककर 1,279.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से पीली धातु की चमक फीकी पड़ गई है।

इसके अलावा निवेशकों का रुझान बॉन्ड में भी बढा है, जिसका असर सोने के भाव पर दिख रहा है।अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर भी 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 14.57 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

वैश्विक गिरावट के बीच घरेलू जेवराती मांग कमजोर पड़ने से सोना स्टैंडर्ड 150 रुपए लुढ़ककर 32,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 32,700 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपए पर टिकी रही।

औद्योगिक मांग निकलने से चांदी हाजिर 75 रुपए की तेजी में 37,400 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा 80 रुपए की गिरावट लेकर 36,095 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 79 हजार और 80 हजार रुपए सैकड़ा पर टिके रहे।

कोटा सर्राफा
चांदी 37100 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 32650 रुपए प्रति दस ग्राम, सोना 38080 रुपये प्रति तोला
सोना शुद्ध 32810.रुपए प्रति दस ग्राम, सोना 38270 रुपये प्रति तोला

पुराना वाहन रखना होगा महंगा, रजिस्ट्रेशन फीस में बढ़ोतरी की तैयारी

0

नई दिल्ली। देश में साल 2000 के पहले के वाहनों को खरीदना और रखना महंगा हो सकता है। खासकर कॉमर्शियल व्हीकल पर सबसे ज्यादा महंगाई की मार पड़ने वाली है। केंद्र सरकार के प्रस्ताव के मुताबिक वाहनों के दोबारा रजिस्ट्रेशन पर भारी टैक्स देना पड़ सकता है जो कि पहली रजिस्ट्रेशन फीस से 15 से 20 गुना हो सकता है।

कई स्टडी से मालूम चला है कि पुराने वाहन, नए वाहनों के मुकाबले 25 गुना ज्यादा प्रदूषण फैलाते हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने पुराने वाहनों को सड़क से हटाने के लिए एक ब्लूप्रिंट फाइनल किया है। इस प्रस्ताव को अगले तीन से चार माह में लॉन्च की जा सकती है। इस प्रस्ताव पर सरकार का थिंकटैंक नीति आयोग तेजी से काम कर रहा है।

इस प्रस्ताव के तहत पुराने वाहन को नष्ट करके नया वाहन खरीदने वालों को सरकार की तरफ से कुछ आर्थिक फायदा दिया जा सकता है। साथ ही रजिस्ट्रेशन फीस में छूट मिल सकती है। सरकार इस मालमे में व्हीकल मैन्युफैक्चर्र से भी पुराने वाहन को नष्ट करने नया वाहन लेने वालों को डिस्काउंट देने को लेकर बातचीत करेगी। इस प्रस्ताव पर केंद्र सरकार राज्यों के साथ भी सलाह मशविरा कर रही है।

फिटनेस टेस्ट में होगा इजाफा
सरकार 15 साल पुराने वाहनों के लिए साल में 2 बार फिटनेस टेस्ट अनिवार्य कर सकती है, जो कि अभी साल में एक बार है। साथ ही रजिस्ट्रेशन रिन्यू कराने की फीस में भी इजाफा किया जा सकता है। कानून के मुताबिक हर एक वाहन का 15 साल के बाद दोबार रजिस्ट्रेशन कराना होता है, जबकि दोबारा रजिस्ट्रेशन केवल अगले 5 साल के लिए होता है।