Sunday, April 12, 2026
Home Blog Page 4652

तेजी के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 66 अंक बढ़ कर 39,750 पर

नई दिल्ली। देश के शेयर बाजार में बुधवार को तेजी देखी गई। बंबई स्टॉक एक्सचेंज के मुताबिक संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 66 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 39,749.73 पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के मुताबिक संवेदी सूचकांक निफ्टी 4 अंकों की बढ़ोतरी के बाद 11,928.75 पर खुला।

ये हैं टॉप गेनर्स
बी
एसई में एजिस लॉजिस्टिक लिमिटेड 8.65 फीसदी, वेंकी 66.35 फीसदी, मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड 4.15 फीसदी, राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड 20.35 फीसदी, अशोक बिल्डकॉन 4.30 फीसदी। वहीं एनएसई में ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज 5.26 फीसदी, येसबैंक 4.50, इंफोसिस 2.56 फीसदी, कोलइंडिया 2.29 फीसदी, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया 1.95 फीसदी के साथ टॉप गेनर रहे।

ये हैं टॉप लूजर्स
बीएसई में मनपसंद बेवरेजेस 7 फीसदी, स्पाइसजेट 8.80 फीसदी, 3M इंडिया लिमिटेड 1,084 फीसदी, सेंट्रम कैपिटल लिमिटेड 0.85 फीसदी, जिंदल स्टेनलैस 2.25 फीसदी। वहीं एनएसई में भारती इंफ्राटेल 4.06 फीसदी, बजाज-ऑटो 3.09 फीसदी, हीरो मोटरकोर्प 2.56 फीसदी, ग्रासिम 2.54 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.74 फीसदी के साथ टॉप लूजर्स रहे।

रोबॉट अब इंसानों की तरह लिखेंगे, देखिये वीडियो

नई दिल्ली।रोबॉट अब तक इंडस्ट्रियल प्रॉडक्शन से लेकर चौकीदारी तक के काम में ही लोगों की मदद करते रहे हैं, लेकिन अब ये पढ़ाई-लिखाई के काम भी कर सकेंगे। वह दिन दूर नहीं है, जब रोबॉट लोगों को स्केच तैयार करने या कुछ लिखने में भी मदद करेंगे। अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की ओर से तैयार किए गए रोबॉट का उद्देश्य भाषाओं और स्केच को सीखाना और उन पर काम करना है।

जापानी अक्षरों को सीखने के बाद अब रोबॉट 10 भाषाओं को पढ़ने और कॉपी करने में सक्षम हैं। इनमें ग्रीक, हिंदी और अंग्रेजी जैसी भाषाएं भी शामिल हैं। असल में रोबॉट एक अल्गोरिदम के जरिए भाषाओं को समझता है और यह जानता की किसी अक्षर को लिखने के लिए उसे कहां और कैसे पेन चलाना है।

शोधकर्ताओं की टीम का नेतृत्व करने वाले आत्सुनोबी कोतानी ने कहा, ‘एक बार किसी शब्द या स्केच को देखने के बाद रोबॉट उसे पूरी तरह से उतार सकता है। यह काम वह बिना रुके कर सकता है।’ यही नहीं रोबॉट की लिखाई ऐसी है कि किसी के लिए यह समझना भी मुश्किल हो सकता है कि इसे किसी इंसान ने नहीं लिखा है।

रोबॉट हिंदी में नमस्ते जैसे शब्दों के अलावा मोना लिजा के स्केच को भी तैयार कर सकता है। फिलहाल यह 10 भाषाओं में हेलो जैसे शब्द लिख सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि रोबॉट को अन्य तमाम शब्द समझाने का भी प्रयास किया जा रहा है।

Qualcomm और Lenovo ने लॉन्च किया दुनिया का पहला 5G PC

नई दिल्ली।Qualcomm ने Lenovo के साथ पार्टनशिप के तहत दुनिया का पहला 5G पर्सनल कंप्यूटर (PC) लॉन्च किया है, जिसका नाम ‘Project Limitless’ रखा गया है। कंपनी ने कंप्यूटेक्स प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पर्सनल कंप्यूटर से पर्दा उठाया।

यह पीसी क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 8cx 5G कंप्यूट प्लैटफॉर्म पर बेस्ड है, जो कि दुनिया का पहला 7nm प्लैटफॉर्म है, जिसे 5G कनेक्टिविटी वाले पीसी के लिए तैयार किया गया है। टेक एक्सपर्ट का मानना है 5G टेक्नॉलजी में डाउनलोडिंग स्पीड 4G से करीब 100 गुना ज्यादा होगी। यह स्पीड आपको अविश्वसनीय लगे, लेकिन यह सत्य है। 5G टेक्नॉलजी में 2Gbps की स्पीड से आप एक बड़ी मूवी भी सिर्फ 2.5 से 3 सेकंड में डाउनलोड कर सकते हैं।

क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 8cx 5G कंप्यूट प्लैटफॉर्म मल्टि-गीगाबीट LTE को सपॉर्ट करता है और इसमें जबरदस्त बैटरी लाइफ दी गई है। बैटरी के बारे में कंपनी का दावा है कि इसे एक बार चार्ज करके कई दिनों तक चलाया जा सकता है। इसमें क्वॉलकम स्नैपड्रैगन X55 5G मॉडेम दिया गया है कि डाउनलोड स्पीड 2.5Gbps है।

क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 8cx 5G कंप्यूट प्लैटफॉर्म, किसी भी बैंड के साथ कम्पैटिबल है यानी दुनियाभर में कहीं भी आप इस पीसी से कनेक्ट हो सकते हैं। स्नैपड्रैगन 8cx 5G में क्वॉलकम काइरो 495 के साथ ऐंड्रेनो 680 जीपीयू भी दिया गया है। यह 8 चैनल LPDDR4x RAM तक सपॉर्ट करता है। इसके साथ ही इसमें यूएफएस 3.0 फ्लैश स्टोरेज दिया गया है।

Redmi K20 और K20 Pro स्मार्ट फोन लॉन्च, जानिए स्पेसिफिकेशन

Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने अपने दो शानदार फोन लॉन्च किए हैं। Redmi K20 और Redmi K20 Pro स्मार्टफोन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। चीन में आयोजित एक इवेंट के दौरान कंपनी ने ये दो बड़े स्मार्टफोन लॉन्च किए। बात दें कि, कुछ समय से Xiaomi ने सोशल मीडिया चैनल पर Redmi K20 से संबंधित टीजर जारी किया था।

Redmi के इन नए स्मार्टफोन और इनकी स्पेसिफिकेशन की अगर हम बात करें तो इनमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, गेम टर्बो 2.0 और 7th जनरेशन के इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। Redmi के ये फोन डीसी डिमिंग-सपोर्ट डिस्प्ले के साथ आएगा।

Redmi K20 मिड-रेंज सेगमेंट में स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। वहीं, Redmi K20 Pro में ब्रांड का पहला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 फ्लैगशिप प्रोसेसर दिया गया है। Redmi K20 Pro में 7th जनरेशन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की फ्रंट और बैक दोनों जगह लेयर दी गई है।

फोन में 6.39 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले और 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो दिया गया है। फोन में 7nm स्नैपड्रैगन 855 SoC ओक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है। फोन तीन रैम और स्टोरेज वैरिएंट में आता है। इसमें 6GB + 64GB, 6GB + 128GB,और 8GB + 256GB सम्मिलित हैं। सॉफ्टवेयर के मामले में फोन में MIUI 10 और Android 9 Pie मौजूद है।

Redmi K20 Pro की शुरुआती कीमत 2,599 चीनी युआन (लगभग 26,200 रुपये) होगी। इस दाम में 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उतारा जा सकता है। 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,799 चीनी युआन ( लगभग 28,200 रुपये) हो सकती है। इसके साथ ही 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,999 चीनी युआन ( लगभग 30,200 रुपये) हो सकती है।

Redmi K20 pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके रियर पर 48MP प्राइमरी स्नैपर, 13MP सेकेंडरी शूटर और 8MP टेलीफोटो लेंस दिया गया है। फोन में PDAF, 2x ऑप्टिकल जूम, 2K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग, ड्यूल-LED फ्लैश यूनिट, और HDR मौजूद है। सेल्फीज के लिए इस स्मार्टफोन में 20MP पॉप-अप कैमरा दिया है। कनेक्टिविटी फीचर में 4G LTE, ड्यूल-SIM स्लॉट्स, ड्यूल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, A-GPS, NFC, USB Type-C पोर्ट, और 3.5mm ऑडियो जैक है। फोन में 4000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 27W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

सेल्फीज के लिए इस स्मार्टफोन में 20MP पॉप-अप कैमरा दिया है। कनेक्टिविटी फीचर में 4G LTE, ड्यूल-SIM स्लॉट्स, ड्यूल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, A-GPS, NFC, USB Type-C पोर्ट, और 3.5mm ऑडियो जैक है। फोन में 4000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 27W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

5 दिन बाद मिली पेट्रोल, डीजल में राहत, जानिए आज की कीमत

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के 23 मई को आए नतीजों के बाद से ही पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। 5 दिनों तक तेल के दाम लगातार बढ़े हैं। इन 5 दिनों में देश में पेट्रोल जहां 61 पैसे महंगा हो गया है वहीं डीजल के दाम 49 पैसे बढ़ गए हैं। हालांकि, आज यानि बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं आया है।

इसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 71.86 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल 66.69 रुपए लीटर मिल रहा है।मुंबई में पेट्रोल 77.47 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल 69.88 रुपए लीटर मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 74.59 रुपए लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 70.50 रुपए लीटर मिल रहा है।

कोलकाता में पेट्रोल 73.92 रुपए लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 68.45 रुपए लीटर बिक रहा है। बता दें कि 19 मई को देश में चुनाव खत्म होने के बाद से ही पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं और आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इनमें और तेजी आ सकती है।

JEE एडवांस्ड पेपर विश्लेषण: गणित कठिन, फिजिक्स औसत, कैमेस्ट्री आसान रही

बृजेश माहेश्वरी, पेपर विश्लेषक
कोटा। देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड परीक्षा सोमवार को राजस्थान के सात, देश के 155 व छह अन्य देशों में संपन्न हुई। परीक्षा दो चरणों में सुबह 9 से 12 व दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक हुई। उन्होने बताया कि एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट की ओर से विशेष रूप से तैयार सी-सेट एप पर विद्यार्थियों की ओर से मिले फीडबैक के अनुसार जेईई एडवांस्ड 2019 का पेपर पिछले वर्षों की तुलना में कठिन था।

फिजिक्स व मैथेमेटिक्स ने विद्यार्थियों को परेशान किया जबकि कैमेस्ट्री का पेपर ओवरऑल आसान रहा। पेपर 2 पेपर 1 की तुलना में कठिन था। पेपर पैटर्न वर्ष 2018 की तरह रहा लेकिन, प्रश्नों को पूछने का तरीका अलग था। पेपर लैंदी होने से विद्यार्थियों को समय काफी लगा। जिस विद्यार्थी ने अलग-अलग डिफीकल्टी लेवल के पेपरों को सॉल्व करने का अभ्यास किया होगा, सालभर एडवांस तैयारी की होगी, उन विद्यार्थियों के लिए पेपर हल करना थोड़ा आसान हो सकता है।

विद्यार्थियों को उनके रिकॉर्डेड रेस्पोंस एवं प्रश्न पत्र 29 मई से 1 जून के मध्य भेज दिए जाएंगे। जेईई-एडवांस्ड की ऑफिशियल आंसर की 4 जून को घोषित की जाएगी एवं परिणाम 14 जून को जारी किए जाएंगे। आईआईटी एनआईटी की प्रवेश प्रक्रिया के लिए जोसा काउंसलिंग 20 जून से प्रारंभ होना संभावित है।

फिजिक्स
पेपर का स्तर काफी कठिन था एवं लैंदी भी रहा। प्रश्नों को काफी उलझाकर पूछा गया जिससे विद्यार्थियों को हल करने में काफी परेशानी हुई। मैकेनिक्स व मॉडर्न फिजिक्स टॉपिक्स से काफी प्रश्न पूछे गए।

कैमेस्ट्री
पेपर ओवरऑल आसान रहा। जिससे विद्यार्थियों को काफी राहत मिली। इन-ऑर्गेनिक में पी ब्लॉक से संबंधित प्रश्नों की संख्या ज्यादा रही। काफी प्रश्न कॉर्डिनेशन कैमेस्ट्री पर आधारित पर भी रहे। इसके अलावा बॉयोमोलीक्यूल व एसिडिक स्ट्रैन्थ से संबंधित प्रश्न भी काफी पूछे गए।

मैथेमेटिक्स
पेपर कठिन एवं लैंदी रहा। कैलकुलस पार्ट कम था जबकि मेट्रिक्स, डिटरमेन्ट व वेक्टर थ्री डी के प्रश्न ज्यादा पूछे गए। प्रश्नों में लम्बी कैलकुलेशन के कारण समय अधिक लगा। इसके चलते पेपर समय खपाने वाला रहा तथा कुछ प्रश्नों में बहुत एडवांस लेवल पर कैलकुलेशन पूछी गई।

ये रही मार्किंग स्कीम
पिछले वर्ष पेपर अधिकतम 360 अंकों का था जबकि इस वर्ष 372 अंकों का रहा। पेपर 1 और पेपर 2 अधिकतम 186-186 अंकों के रहे। इस बार मल्टीपल च्वाइस प्रश्नों में गलत उत्तर देने पर माइनस 1 अंक का प्रावधान किया गया। जोकि पिछले वर्ष माइनस 2 था।

पेपर-1
पेपर-1 में फिजिक्स, कैमेस्ट्री व मैथ्स के तीन भागों में विभाजित रहा। प्रत्येक भाग से कुल 18 प्रश्न पूछे गए अर्थात तीनों भाग मिलाकर कुल 54 प्रश्न पूछे गए। यह कुल 54 प्रश्न 186 अंकों के रहे। प्रत्येक भाग को भी तीन सेक्शन में बांटा गया। सेक्शन 1 में 4 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए, जो कि 12 अंकों के रहे। जिसमें सही विकल्प चुनने पर 3 अंक तथा गलत चुनने पर -1 अंक का प्रावधान रहा।

सेक्शन-2 में 32 अंकों के कुल 8 प्रश्न पूछे गए। ये मल्टीपल करेक्ट प्रश्न थे, जिनमें एक या एक से अधिक सही विकल्प भी थे। प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का था। इन प्रश्नों की मार्किंग स्कीम बहुविकल्पी सही उत्तरों को चुनने पर $3, $2, $1 निर्देशानुसार थी। इसके गलत विकल्प की स्थिति में ऋणात्मक मूल्यांकन -1 अंक रहा। सेक्शन 3 में 18 अंकों के 6 प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर एक संख्यात्मक मान दो डेसीमल तक था। विद्यार्थियों द्वारा दर्ज किया गया संख्यात्मक मान सही होने पर उसे 3 अंक देने का रहा। प्रश्नों में ऋणात्मक मूल्यांकन नहीं था।

पेपर-2
पेपर-2 फिजिक्स, कैमेस्ट्री, मैथेमेटिक्स के तीन भागों में विभाजित रहा। प्रत्येक भाग में कुल 18 प्रश्न थे यानी कुल पूछे गए 54 प्रश्नों का अंकभार 186 अंक रहा। प्रत्येक भाग को भी पेपर-1 की तरह तीन सेक्शन में बांटा गया। सेक्शन-1 में 32 अंकों के 8 प्रश्न पूछे गए, ये मल्टीपल करेक्ट प्रश्न थे, जिनमें एक या एक से अधिक सही विकल्प भी थे।

प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का था। इन प्रश्नों की मार्किंग स्कीम बहुविकल्पी सही उत्तरों को चुनने पर $3, $2, $1 निर्देशानुसार थी। इसके गलत विकल्प की स्थिति में ऋणात्मक मूल्यांकन -1 अंक रहा। सेक्शन 2 में कुल 6 प्रश्न 18 अंक के पूछे गए, प्रत्येक प्रश्न का उत्तर एक संख्यात्मक मान दो डेसीमल तक था।

विद्यार्थियों द्वारा दर्ज किया गया संख्यात्मक मान सही होने पर उसे 3 अंक देने का रहा। इन प्रश्नों में ऋणात्मक मूल्यांकन नहीं था। सेक्शन 3 में 2 लिस्ट मैच सेट्स (सुमेलन) रहे। एक सेट में 4 विकल्पों का बहुविकल्पी प्रश्न तथा दूसरे में 6 विकल्पों का मैच सेट पूछा गया। दोनों सेट के प्रश्नों में दिए गए विकल्पों में से केवल एक-एक मैच का उत्तर सही था। विद्यार्थियों द्वारा सही मैच को चुनने पर $3 अंक एवं गलत मैच चुनने पर ऋणात्मक मूल्यांकन -1 अंक था।

कोटा को रोजगारोन्मुखी डिप्लोमा इन ट्रेनिंग एन्ड डवलपमेंट की सौगात

कोटा। इंडियन सोसाइटी फ़ॉर ट्रेनिंग एन्ड डवलपमेंट कोटा चैप्टर की आम सभा एवम वार्षिक एवार्ड सेरेमनी का आयोजन होटल सूर्या रॉयल में किया गया । सचिव डॉ अमित राठौर ने चैप्टर द्वारा सम्पन्न वार्षिक गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । वर्ष पर्यंत कोटा चैप्टर द्वारा कुल 35 प्रशिक्षण एवं विकास कार्यक्रमों का आयोजन शहर की विभिन्न संस्थाओं, शहरवासियों, स्कूल कॉलेजो के लिए किया गया, जो कि देश के सभी 50 चैप्टर्स में सर्वाधिक है।

चैप्टर अध्यक्ष अनिता चौहान ने बताया कि यह वर्ष आई एस टी डी का स्वर्ण जयंती वर्ष है जिसके चलते कोटा चैप्टर शहर को एक नवीन करियर ऑप्शन के रूप में दूरस्थ शिक्षा में ट्रेनिंग और डेवलपमेन्ट में डिप्लोमा 18 माह अवधि का प्रदान करने जा रहा है। डिप्लोमा स्टडी सेंटर ओम कोठारी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एन्ड रिसर्च बनाया गया है।

जुलाई बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए है। यह डिप्लोमा करने के पश्चात एच आर एवम ट्रेनिंग के क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने स्वर्णिम अवसर खुल जाएंगे। डिपार्टमेंट ऑफ ह्यूमन रिसोर्स से मान्यता प्राप्त होने के कारण पब्लिक सेक्टर में डिप्लोमा धारियों को प्राथमिकता प्रदानकी जाती है।

ट्रेनिंग और एच आर फील्ड की महता वर्तमान समय में अत्यधिक बढ़ चुकी है स्किल डवलपमेंट के क्षेत्र में अग्रणी आईएसटीडी के डिप्लोमा के आधार पर कॉर्पोरेट जगत के साथ साथ सार्वजनिक उपक्रमों में डिप्लोमा की मान्यता के चलते इसके माध्यम से रोजगार का नवीन अवसर शहर को प्रदान किया जा रहा है

वर्ष में दो बार जनवरी एवं जुलाई माह में एडमिशन दिए जायेंगे 81वे बैच के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 जून है| कोटा चैप्टर ट्रेनिंग एवं डेवलपमेंट के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु “यंग अचीवर अवार्ड” अगले साल से देने की घोषणा की गयी चैप्टर के उपाध्यक्ष डॉ एमएल अग्रवाल ने चैप्टर अक्टूबर माह में सुसाइड प्रिवेंशन थीम पर होने वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस की जानकारी दी।

अग्रवाल ने बताया आई एस टी डी और अग्रवाल न्यूरो द्वारा आयोजित कांफ्रेंस के माध्यम से शिक्षा नगरी कोटा में बाहर से आने वाले कोचिंग विद्यार्थियों में बढ़ रहे तनाव एवं मानसिक अवसाद को रोकने के लिए कांफ्रेंस में देश भर से आये विशेषज्ञों द्वारा वैचारिक मंथन कर बच्चों को सकरात्मक उर्जा की दिशा की ओर प्रेरित किया जायेगा अभिभावकों और शिक्षकों के लिए विशेषत: प्रशिक्षण की महता को ध्यान में रखकर सुसाइड रोकथाम के लिए एक्सपर्ट पैनल डिस्कशन का आयोजन किया जायेगा

सक्सेना को लाइफ टाइम अचैवमेंट सम्मान
वार्षिक सम्मान समारोह के दौरान चैप्टर के कोषाध्यक्ष अशोक सक्सेना को लाइफ टाइम अचैवमेंट सम्मान दिया गया । श्रीराम रेयॉन्स के यूनिट हेड और कीट चैप्टर के संरक्षक वी के जेटली की आउटस्टैंडिंग मेंटर एवार्ड से समानित किया गया ।राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व अध्यक्ष के एम टंडन ने जेटली के लिए चैप्टर की ओर से “पेन पोट्रेट ” पढ़ा ।

संरक्षक गोविंद राम मित्तल, सदस्य जी डी पटेल, प्रेम भाटिया ने वी के जेटली को सम्मानित किया । चैप्टर के कार्यक्रमों में विशिष्ट योगदान हेतु नरेंद्र शुक्ला, डॉ मोनिका दुबे, डॉ नीरजा श्रीवास्तव, यज्ञदत्त हाड़ा, समोद सिंह को एवं चैप्टर के कार्यक्रमों में सर्वाधिक अटेंडेंस के लिए अनिता गौतम , प्रदीप कुलश्रेष्ठ, संदीप शारदा, रावतभाटा से डॉ एके वर्मा , कृष्णा कन्जोलिया को प्रशस्ति पत्र से सम्मांनित किया गया ।

संरक्षक गोविन्द राम मित्तल ने चैप्टर की गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा की कोटा शहर को प्रशिक्षण के माध्यम से विकसित करने में चैप्टर की टीम भावना सराहनीय है । सभी सदस्यों द्वारा निशुल्क सेवाए देकर समाजिक विकास को नवीन दिशा प्रदान की गयी है। चैप्टर सरक्षक श्रीराम रेयोंस के यूनिट हेड वी के जेटली ने कहा कि आई एस टी डी इकलौती संस्था है जिसमे हर क्षेत्र के द्रोणाचार्य जुड़े हुए हैं । इनसे मिलकर हम निरंतर संव्वाद बनाए रखे और अपनी सम्पूर्ण उर्जा जीवन के सकारात्मक कार्यों में लगाये ।

चैप्टर द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए वर्ष पर्यंत सहयोग करने हेतु मोदी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के डॉ जोशी, सर्वोदय एज्यूकेश्न्ल ग्रुप के डॉ अजहर मिर्जा , ओम कोठारी इंस्टिट्यूट के डॉ अमित राठौर , एस एस आई एसोसिएशन के कमलदीप सिंह मान को धन्यवाद स्वरुप प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गए ।

ज्वैलर्स की मांग घटने से सोने में गिरावट, चांदी मजबूत

नयी दिल्ली/ कोटा । स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 40 रुपये की हानि साथ 32,770 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दूसरी ओर औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के ताजा उठाव से चांदी की कीमत 90 रुपये की तेजी के साथ 37,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी।

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण कारोबारियों और फुटकर विक्रेताओं की मांग में गिरावट के कारण सोने की कीमत में गिरावट आई लेकिन विदेशों में तेजी के रुख ने गिरावट को सीमित कर दिया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना तेजी के साथ 1,286.60 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी तेजी के साथ 14.66 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 40-40 रुपये की हानि के साथ क्रमश: 32,770 रुपये और 32,600 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपये प्रति इकाई पर स्थिर रही।

चांदी हाजिर की कीमत 90 रुपये की तेजी के साथ 37,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी जबकि साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी का भाव 114 रुपये की तेजी के साथ 36,498 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। दूसरी ओर चांदी सिक्का लिवाल 79,000 और बिकवाल 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर बना रहा।

कोटा सर्राफा
चांदी 37400 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 32750 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38200 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 32910 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38380 रुपये प्रति तोला।

इंदौर बाजार : सोयाबीन रिफाइंड तेल में सुधार

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में सोमवार को ग्राहकी से सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में दो रुपये (शनिवार की तुलना में) प्रति 10 किलोग्राम का सुधार दर्ज किया गया।

तिलहन सरसों 3800 से 3850 रायडा 3400 से 3450 सोयाबीन 3750 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल इंदौर 1060 से 1080, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 758 से 760, सोयाबीन साल्वेंट 725 से 730, पाम तेल 630 से 635 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1925, देवास 1925, उज्जैन 1925, खंडवा 1910, बुरहानपुर 1910, अकोला 2875 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 695 से 700, महाराष्ट्र 695 से 700, तथा गुजरात 710 से 715 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

इंदौर किराना : खोपरा गोला के भाव में तेजी, बेसन सस्ता

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में सोमवार को खोपरा गोला के भाव में छह रुपये प्रति किलोग्राम (शनिवार की तुलना में) की तेजी लिए रहे। चना बेसन 50 रुपये प्रति 50 किलोग्राम सस्ता बिका। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में सोमवार को 14 गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर -गोला शक्कर 3380 से 3420 रुपये प्रति क्विंटल।शक्कर एम (मोटी) 3440 से 3450 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 198 से 212 रुपये प्रति किलोग्राम।खोपरा बूरा 2250 से 4250 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 130 से 135, निजामाबाद 90 से 110, पिसी 150 से 170 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 6500 से 8000, पैकिंग में 8400 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा गेहूं आटा 1110 से 1120, तन्दूरी आटा 1340 से 1350, मैदा 1160 से 1170, रवा 1260 से 1270, चना बेसन 3040 से 3050 तथा बटला बेसन 2750 से 2760 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।