Thursday, May 14, 2026
Home Blog Page 4618

राजस्थान में दस हजार लोगों पर एक बैंक

जयपुर। क्षेत्रफल के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य में 10,453 लोगों पर एक बैंक शाखा है जो औसत 47 वर्ग किलोमीटर के इलाके में सेवा देती है। राज्य का यह औसत राष्ट्रीय औसत के लगभग बराबर है। राज्य में सभी तरह के अधिसूचित वाणिज्यिक बैंकों की कुल संख्या दिसंबर 2018 में बढ़कर 7237 हो गयी जो दिसबर 2017 में 7143 थी।

रिजर्व बैंक के अनुसार देश में वाणिज्यिक बैंकों की संख्या (जून 2018 की स्थिति के अनुसार) 1.16 लाख है। इस हिसाब से औसतन प्रति 10,500 आबादी पर बैंक की एक शाखा बैठती है। राज्य की आर्थिक समीक्षा 2018-19 के अनुसार एक अक्तूबर 2018 को राज्य की अनुमानित जनसंख्या 756.50 लाख थी।

इस हिसाब से राजस्थान में एक बैंक शाखा औसतन 10,453 लोगों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करती है और एक तरह से 47 वर्ग किलोमीटर के इलाके में ये सेवाएं उपलब्ध कराती है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान क्षेत्रफल के हिसाब से देश का सबसे बड़ा राज्य है।

समीक्षा के अनुसार दिसंबर 2018 तक राज्य में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की 1538 कार्यालय या शाखाएं, निजी बैंकों की 1143 शाखाएं, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की 4329 शाखाएं, लघु वित्तीय बैंकों की 221 शाखाएं या कार्यालय काम कर रही थीं। राज्य में विदेशी बैंकों की कुल छह ही शाखाएं या कार्यालय हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसी सप्ताह यह आर्थिक समीक्षा विधानसभा में पेश की थी।

इसके अनुसार राज्य में सभी तरह के अधिसूचित बैंकों की कुल शाखाओं या कार्यालयों की संख्या की बात की जाए तो यह दिसंबर 2018 में 7237 थी। इसके अनुसार समूचे देश की बात की जाए तो यह संख्या 141200 है। समीक्षा में कहा गया है कि राज्य के आर्थिक विकास में वित्तीय संस्थान महत्वपूर्ण हैं जो जमाएं संग्रहण के साथ साथ विभिन्न क्षेत्रों को कर्ज वितरण में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।

राज्य सरकार ने भी विभिन्न विकास कार्यक्रमों के लिए बैंकों तथा अन्य वित्तीय संस्थानों से धन लेना शुरू किया है लेकिन इस तरह के कर्ज का इस्तेमाल बेहतर ढंग से किया जाना जरूरी है ताकि उसका अधिकाधिक फायदा लोगों को मिले।

IMA कोटा की महिला इकाई गठित, अध्यक्ष डॉ. अंशु ने की कार्यकारिणी घोषित

कोटा। इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन वुमन्स विंग की अध्यक्ष डाॅ. अंशु सरदाना ने शनिवार को अपनी कार्यकारिणी का गठन किया। कार्यकारिणी में सचिव डाॅ. सुधा पंकज मीना को बनाया गया है। डाॅ. अमिता बिरला को संरक्षक, डाॅ. सुलोचना मित्तल, डाॅ. अलका माथुर, डाॅ. मंजू गोयल को सलाहकार नियुक्त किया गया है।

उपाध्यक्ष डाॅ. दीपिका मित्तल, कोषाध्यक्ष डाॅ. प्रतिमा जायसवाल, संयुक्त सचिव डाॅ. नीता जिन्दल व डाॅ. माधुरी पीरी को बनाया गया है।

डाॅ. राजेश शर्मा, डाॅ. रीना ठाकर, डाॅ. भारती तंवर, डाॅ. राजश्री भाटी, डाॅ. वंदना पाठक, डाॅ. कल्पना माखीजा, डाॅ. अंशु गुप्ता, डाॅ. अर्चना मीणा, डाॅ. मीनू बिरला, डाॅ. नीतू अग्रवाल, डाॅ. सुचित्रा मौर्या, डाॅ. आरूषी जैन, डाॅ. दीप्ति सुखेजा, डाॅ. स्वाति नामदेव को कार्यकारिणी सदस्य नामांकित किया है।

अध्यक्ष डाॅ. अंशु सरदाना ने कहा कि वुमन्स विंग के द्वारा शैक्षणिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जेसीरेट वीक मस्ती : रेम्प पर बिखेरा जलवा, नृत्य ने बांधा समां

कोटा। जेसीआई कोटा स्टार द्वारा आयोजित मस्ती 2019 के अंतर्गत शनिवार को दूसरे दिन होटल ली अमर में थीम-ट्वीन-थीम पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम निदेशक पूनम आर्य व अनुप्रिया बंसल ने बताया कि थीम-ट्वीन-थीम दो दो महिलाओं ने एक जैसी ड्रेस रेम्प वाक तथा डांस किया।

कार्यक्रम में स्पेशल गेस्ट मिसेज इंडिया राॅयल ब्यूटी 2019 की शैव्या गौतम महेश्वरी, अंजू कासलीवाल थी। कार्यक्रम कोर्डिनेटर किरण जैन, संगीता रावकां, शिल्पा पोकरा ने बताया कि थीम-ट्वीन-थीम में मेघा जैन प्रथम व साधना शर्मा द्वितीय तथा प्रियंका गंगवाल व निशा बघेरिया तृतीय रहीं। वहीं स्वीटी जैन व रेशु जैन विजेता रही। सेल्फी कॉन्टेस्ट में प्रियंका गंगवाल व अमृता गोयल विजेता रही। इनको शैव्या गौतम महेश्वरी व अंजू कासलीवाल ने पुरस्कार देकर नवाजा।

संस्था की चेयरपर्सन श्वेता जैन व सचिव वंदना जैन ने बताया कि जेसीरेट वीक के अंतिम दिन रविवार को अग्रवाल सेवा सदन में स्टार जेसीरेट द्वारा कल्चर नाइट का आयोजन होगा। जिसमें महिलाओं द्वारा कलर्स ऑफ डांस प्रस्तुत किए जाएंगे तथा कपल जेम होंगे। इस अवसर पर पूर्व चेयरपर्सन सुनीता गोयल, कल्पना चित्तौडा, दीपा बाकलीवाल, अनामिका गुप्ता, ममता शर्मा, स्वीटी जैन, स्वाति जैन, पूजा बंसल, अल्का जैन, मोनिका जैन उपस्थित थे।

इंफोसिस 18 हजार लोगों को नौकरी देगा, होगी सीधी भर्ती

नई दिल्ली। देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस ने चालू वित्त वर्ष में 18 हजार लोगों को नौकरी देने की योजना बनाई है। इंफोसिस की ओर से शुक्रवार को बयान जारी कर कहा गया कि यह सारी भर्तियां सीधे यूनिवर्सिटी और कॉलेज कैंपस से की जाएंगी।

इस समय इंफोसिस में 2.29 लाख लोग काम कर रहे हैं। कंपनी मौजूदा समय में कड़ा संघर्ष कर रही है। इसके बावजूद कंपनी का कहना है कि वह नए लोगों को नौकरी देने का कार्य करती रहेगी। कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि चालू तिमाही में कंपनी ने कुल 8 हजार लोगों को नौकरी दी है।

इसमें से 2500 लोग फ्रेशर हैं। इंफोसिस के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर यूबी प्रवीन राव ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष में हम 18 हजार और लोगों को नौकरी देने की योजना बना रहे हैं और यह भर्तियां सीधे कॉलेज-यूनिवर्सिटी कैंपस से होंगी। कंपनी ने बयान में कहा है कि जून तिमाही में 906 लोग कंपनी से जुड़े हैं।

आपके बेडरूम की बातें सुनते हैं वर्कर्स, गूगल ने स्वीकारा

नई दिल्ली। भले ही स्मार्ट डिवाइसेज ने आपका काम आसान किया हो लेकिन इसके साथ ही इन्होंने आपकी प्राइवेसी पर भी हमला किया है। आपके बेडरूम में होने वाली बातें अब सिक्रेट नहीं रही। अब तक सिर्फ दीवारों के कान होते थे लेकिन चार दीवारों के भीतर ही कान पहुंच गए हैं। आपकी निजी बातें अब गूगल भी सुन रहा है।

एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल के लिए काम करने वाले थर्ड पार्टी एंप्लॉयज स्मार्टफोन, होम स्पीकर और सिक्योरिटी कैमरों पर गूगल असिस्टेंट के माध्यम से आपके बेडरूम की सारी बातचीत को गुप्त रूप से सुन रहे हैं। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस तरह की रिकॉर्डिंग से यूजर्स की गोपनीयता पर गंभीर सवाल उठते हैं। हालांकि गूगल ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है।

गूगल होम स्पीकर, सुरक्षा कैमरे से रिकॉर्ड हो रही बातचीत
बेल्जियम के ब्रॉडकास्टर वी आरटी एनडब्ल्यूएस के अनुसार, गूगल होम स्पीकर के साथ यूजर्स की बातचीत रिकॉर्ड की जा रही है और ऑडियो क्लिप सब-कॉन्ट्रैक्ट्स को भेजे जा रहे हैं, जो गूगल की स्पीच रिकग्निशन में सुधार के लिए ऑडियो फाइलों को बाद में उपयोग करने के लिए ट्रांसक्रिप्ट कर रहे हैं। एक विसलब्लोअर की सहायता से वी आरटी एनडब्ल्यू एस गूगल असिस्टेंट के माध्यम से रिकॉर्ड किए गए एक हजार से अधिक अंशों को सुनने में सक्षम रहा।

क्या कहना है गूगल का
गूगल ने इस रिपोर्ट को माना तो है, लेकिन साथ ही में कहा है की इन रिकार्डिंग्स को वॉयस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी को बेहतर करने के लिए सुना जाता है। हालांकि, इस रिपोर्ट से एक बार फिर यूजर्स की निजता पर सवाल उठे हैं। गूगल का कहना है की यूजर्स और गूगल असिस्टेंट के बीच होने वाली बात के बहुत छोटे से हिस्से को कंपनी के लैंग्वेज एक्सपर्ट्स रिव्यू करते हैं। इसी के साथ रिव्यू प्रोसेस के दौरान यूजर्स की निजता को सुरक्षित रखने के लिए कई सेफ गार्ड्स का इस्तेमाल किया जाता है।

मुंबई में घर खरीदना सबसे महंगा, चेन्नई दूसरे और दिल्ली तीसरे स्थान पर

0

मुम्बई।भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को एक रिपोर्ट जारी की। इसके मुताबिक देश में पिछले चार साल में घर खरीदना और भी ज्यादा महंगा हुआ है। चार महानगरों की ही बात की जाए तो मुम्बई में घर खरीदना सबसे महंगा है। दूसरे पर चेन्नई और तीसरे पर दिल्ली का नंबर आता है।

आरबीआई के अनुसार- पिछले चार वर्षों में देश में घर खरीदने में होने वाले खर्च में गिरावट आई है। देशभर के 13 शहरों में घरों की कीमत और वहां के निवासियों की आय का अनुपात (असंतुलित हुआ है। यह मार्च 2015 में 56.1 % था, जो मार्च 2019 में 61.5 % हो गया।

मुम्बई में घरों की कीमत और वहां के निवासियों की आय के अनुपात की बात की जाए तो मार्च 2015 में 64.1 % की तुलना में मार्च 2019 में यह 74.4 % हो गया है। इस हिसाब से आय की तुलना में मकानों की कीमत करीब एक तिहाई हो चुकी है।

चेन्नई में यही अनुपात 58.6 % है जबकि दिल्ली में यह आंकड़ा 58.5 % का है। हालांकि यह ज्यादा बड़ा अंतर नहीं है। कोलकाता में यही अनुपात 56.5 % है।आरबीआई की त्रैमासिक आवासीय संपत्ति मूल्य सर्वेक्षण के अंतर्गत 13 शहरों को शामिल किया गया। इनमें मुम्बई, चेन्नई, दिल्ली, बेंगलुरू, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे, जयपुर, चंडीगढ़, अहमदाबाद, लखनऊ, भोपाल और भुवनेश्वर शामिल।

रिपोर्ट के अनुसार घर खरीदने के मामले में भुवनेश्वर इन तमाम शहरों में सबसे सस्ता शहर है। बीते दो सालों में ईएमआई और आय का अनुपात (ईटीआई) औसत रूप से समान बना हुआ है। हालांकि भविष्य में घर खरीदना और भी महंगा होगा।

इंदौर बाजार : कपास्या तेल एवं सोयाबीन रिफाइंड तेल महंगा

इंदौर।स्थानीय खाद्य तेल बाजार में शनिवार को मूंगफली तेल 30 रुपये प्रति 10 किलोग्राम महंगा बिका। सोयाबीन रिफाइंड तेल दो रुपये, पाम तेल पांच रुपये और कपास्या तेल के भाव दो रुपये प्रति 10 किलोग्राम की तेजी लिए रहे। तिलहन में रायडा 50 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता होकर बिका।

तिलहन:सरसों 3600 से 3650रायडा 3400 से 3450सोयाबीन 3500 से 3550 रुपये प्रति क्विंटल। तेल:मूंगफली तेल इंदौर 1080 से 1100, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 735 से 738, सोयाबीन साल्वेंट 690 से 695, पाम तेल 615 से 620 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार:कपास्या खली इंदौर 1850, देवास 1850, उज्जैन 1850, खंडवा 1840, बुरहानपुर 1840, अकोला 2875 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल:कपास्या तेल इंदौर 745 से 750, महाराष्ट्र 730 से 735, तथा गुजरात 750 से 755 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

इंदौर किराना बाजार: खोपरा गोला लुढ़का, आटा एवं मैदा तेज

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में शनिवार को मांग कमी से खोपरा गोला के भाव दो रुपये प्रति किलोग्राम की कमी लिए रहे। गेहूं आटा 10 रुपये और मैदा के भाव में 20 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में शनिवार को सात गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर-गोला शक्कर 3350 से 3380 रुपये प्रति क्विंटल।शक्कर एम (मोटी) 3400 से 3420 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 160 से 182 रुपये प्रति किलोग्राम।खोपरा बूरा 2000 से 3300 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 130 से 132, निजामाबाद 90 से 100, पिसी 140 से 155 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 6000 से 7600, पैकिंग में 8000 से 8300 रुपये प्रति क्विंटल।आटा-मैदा गेहूं आटा 1140 से 1150, मैदा 1180 से 1190, रवा 1240 से 1250, चना बेसन 3000 से 3025 तथा बटला बेसन 2650 से 2675 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

इंदौर अनाज मंडी:आवक की कमी से उड़द उछला

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में शनिवार को उड़द के भाव 100 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक संयोगितागंज अनाज मंडी में शनिवार को पांच हज़ार बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन:चना (कांटा) 4175 से 4200, चना (देसी) 4050 से 4100, डबल डॉलर 4500 से 5000, मसूर 4150 से 4200, हल्की 3800 से 3900, मूंग 5600 से 5700, हल्की 5000 से 5200, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5000 से 5300, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 5800 से 5850, उड़द 4900 से 5100, हल्की 3600 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल:तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 7000 से 7200, तुअर दाल फूल 7400 से 7600, तुअर दाल बोल्ड 7800 से 8000, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400, चना दाल 5450 से 5650, आयातित चना दाल 5500 से 5200मसूर दाल 5300 से 5400, मूंग दाल 7350 से 7550, मूंग मोगर 8050 से 8250, उड़द दाल 7200 से 7400, उड़द मोगर 7300 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज:गेहूं हल्का 1870 से 1900, गेहूं 147- 1950 से 2200, गेहूं लोकवन 1950 से 2250, गेहूं चंदौसी 3200 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 2000 से 2100, ज्वार संकर 2150 से 2200, ज्वार देसी 2500 से 2800, मक्का पीली 2150 से 2200, मक्का गजर 2100 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल:बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के लिए 28 जुलाई तक करें आवेदन

जयपुर। देवस्थान विभाग की ‘वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना’ के तहत इन दिनों ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक इच्छुक यात्री 28 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। रेल मार्ग और हवाई मार्ग से 5000-5000 यात्रियों को तीर्थ स्थलों पर ले जाया जाएगा। वहीं, पहली बार बुजुर्गों को हवाई जहाज से नेपाल के काठमांडू में स्थित पशुपतिनाथ की नि:शुल्क यात्रा कराई जाएगी।

विभाग के अतिरिक्त आयुक्त दिनेश चंद्र कोठारी ने बताया कि आवेदन भरते समय वरिष्ठ नागरिकों को चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी किया गया स्वस्थ और यात्रा के लिए सक्षम होने का प्रमाण पत्र भी अपलोड करना होगा। आवेदक और उसके सहायक के पास भामाशाह कार्ड होना भी जरूरी है व आधार कार्ड से जुड़ा हो। 

हवाई यात्रा में यह बदला
हवाई यात्रा के तहत पूर्व में यात्रियों को छह सर्किटों की सैर कराई जाती थी। वहीं, अब इन्हें बढ़ाकर नौ कर दिया है।

सर्किट ( Varisth Nagrik Tirth Yatra Yojana 2019 )
नेपाल में पशुपतिनाथ-काठमांडू
गंगासागर-दक्षिणेश्वर काली-वेलूर मठ-कोलकाता
देहरादून- हरिद्वार-ऋषिकेश

65 वर्ष के यात्री भी ले जा सकेंगे सहायक
रेल से जाने वाले 65 वर्ष या इससे अधिक के नागरिक भी साथ में सहायक ले जा सकेंगे। सेवानिवृत्त सरकारी कार्मिक भी इस योजना योजना का लाभ उठा सकेंगे।

रेल यात्रा : दो नए सर्किट
गोवर्धन-नंदगांव-बरसाना-मथुरा- वृंदावन और अजमेर (अजमेर शरीफ) तथा दिल्ली (शेख निजामुद्दीन औलिया की दरगाह) और फतेहपुर सीकरी (शेख सलीम चिश्ती की दरगाह)।

देवस्थान एवं पर्यटन मंत्री ने देवस्थान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तीर्थ यात्रा योजना के प्रचार-प्रसार के लिये जिला कलेक्टरों से समन्वय स्थापित कर हर जिले में प्रेसवार्ता आयोजित करवाई जाए। उन्होंने निर्देश दिए है कि योजना का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार किया जाये ताकि दूर दराज के ग्रामीण इलाकों तक भी इसकी जानकारी पहुंचे।

आवदेन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें