Market; सेंसेक्स 350 अंक टूटकर 76756 पर, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला

0
10

नई दिल्ली। Stock Market Update: भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते की शुरुआत सोमवार को बेहद शांत और मिले-जुले रुझानों के साथ हुई है। दोपहर 1 बजे तक बीएसई सेंसेक्स 344.29 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,756.18 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, एनएसई निफ्टी 89.05 अंक यानी 0.37 प्रतिशत फिसलकर 23,966.95 पर पहुंच गया और 24,000 के अहम स्तर से नीचे बना रहा।

निफ्टी 50 इंडेक्स में आइशर मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वालों में शामिल रहे। इसके अलावा पीएसयू बैंक शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली, जहां कई शेयर 2 प्रतिशत तक टूट गए।

सुबह शुरुआती बढ़त के बाद सेंसेक्स लाल निशान पर कारोबार करता दिखा, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी हरे निशान में रहकर अपने अहम 24,000 के स्तर को बचाने में कामयाब रहा।

इस ‘म्यूटेड’ यानी सुस्त शुरुआत के पीछे वैश्विक स्तर पर बढ़ रहे भू-राजनीतिक तनाव को मुख्य कारण माना जा रहा है। आइए, आसान भाषा में समझते हैं कि सोमवार की सुबह बाजार में क्या हलचल रही और आगे के लिए एक्सपर्ट्स बाजार की चाल को लेकर क्या अनुमान लगा रहे हैं।

सेंसेक्स 47.96 अंकों (0.06%) की मामूली गिरावट के साथ 77,052.51 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी इंडेक्स ने थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी 13.55 अंकों (0.06%) की हल्की बढ़त के साथ 24,069.55 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

इस सुस्त और उतार-चढ़ाव भरे माहौल के बीच, ‘इटरनल’ और ‘ट्रेंट’ के शेयर बाजार में टॉप गेनर्स (सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाले) की लिस्ट में सबसे ऊपर रहे।

ग्लोबल मार्केट के संकेत

  • अमेरिका-ईरान तनाव
    अमेरिका और ईरान के बीच इस सप्ताह फिर से शांति वार्ता शुरू होने वाली है, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट और अन्य मुद्दों पर बातचीत होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों देशों ने युद्धविराम का उल्लंघन करने के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है और सप्ताहांत में दोनों ने एक-दूसरे पर नए हमले भी किए।
  • कच्चे तेल की कीमतों में उछाल
    मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच जवाबी हमलों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.67 प्रतिशत चढ़कर 72.51 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 1.03 प्रतिशत बढ़कर 69.94 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
  • गिफ्ट निफ्टी
    गिफ्ट निफ्टी लाइव चार्ट आज भारतीय शेयर बाजार के धीमी शुरुआत का संकेत दे रहा है। सुबह 7:42 बजे तक गिफ्ट निफ्टी 24,084 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद 24,102.30 से 18.3 अंक कम है।