नई दिल्ली। Lava Smart 4 Plus smartphone : नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, लेकिन बजट 10 हजार रुपये से भी कम है, तो लावा का नया फोन आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है।
लावा ने भारतीय बाजार में नए स्मार्टफोन Smart 4 Plus के लॉन्च के साथ स्मार्ट सीरीज पेश की है। कंपनी इसे “नो टेंशन फोन” कह रही है, जो किफायती कीमत में स्टाइलिश लुक प्रदान करता है। कंपनी का कहना है कि इसे खासतौर से स्टाइलिश लुक, विश्वसनीय और स्मूद मोबाइल एक्सपीरियंस चाहने वाले युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
यह फोन लंबे समय तक चलने वाली बैटरी लाइफ और कई यूजर फ्रेंडली फीचर्स पैक करता है। फोन में 8GB तक रैम मिलती है। फोन की कीमत 10 हजार रुपये से भी कम है और कंपनी घर पर फ्री सर्विस की सुविधा दे रही है।
डिजाइन और प्रोसेसर
स्मार्टफोन में (6.75 इंच का बड़ा एचडी प्लस डिस्प्ले है, जो एक इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। यह फोन यूनिसोक 9863A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसे हर रोज स्मूद परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है।
फोन में 4GB रैम के साथ आता है, जो 4GB वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ आता है, यानी फोन के रैम 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में ढेर सारे डेटा स्टोर करने के लिए 64GB स्टोरेज भी है। फोन में चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट और 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है।
कैमरा और कनेक्टिविटी
फोटोग्राफी के लिए, फोन में 13 मेगापिक्सेल का AI डुअल रियर कैमरा और सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा भी है। यह फोन नैनो + नैनो सिम कॉन्फिगरेशन के जरिए डुअल सिम (4G+4G) कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है और इसमें कॉन्फ्रेंस कॉलिंग, कॉल रिकॉर्डिंग और ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग जैसे बेहद काम के फीचर्स भी हैं।
सॉफ्टवेयर और ड्यूरेबिलिटी
कंपनी का कहना है कि Android 15 Go ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला यह फोन एक सुरक्षित और भरोसेमंद स्मार्टफोन एक्सपीरियंस देता है। कंपनी का कहना है कि फोन को 2 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए फोन को IP64 रेटिंग दी गई है।
कीमत: नए Lava Smart 4 Plus की कीमत 9,999 रुपये है और यह सभी ऑफलाइन रिटेलर्स और सर्विस प्रोवाइडर्स के पास फाइनेंशियल स्कीम के जरिए उपलब्ध है। इसे लावा के रिटेल आउटलेट्स से भी खरीदा जा सकता है। कंपनी इसके ग्राहकों को ‘घर पर मुफ्त सर्विस’ (Free Service @ Home) की सुविधा भी दे रही है।

