Thursday, May 14, 2026
Home Blog Page 4619

रेलवे की यात्रियों से लूट, रद्द टिकटों से कमाए 1,536 करोड़ से ज्‍यादा

इंदौर। भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग के साथ टिकट कैंसल करके भी मोटी कमाई की है। यह जानकारी सूचना के अधिकार के तहत सामने आई है। आरटीआई के हवाले से जानकारी मिली है कि भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 2018-19 में टिकट कैंसल किए जाने से 1,536.85 करोड़ रुपये की कमाई की है।

आरटीआई कार्यकर्ता ने रेलवे से यह जानकारी भी मांगी है कि क्या रेलवे टिकट कैंसल किए जाने के बदले यात्रियों से वसूले जाने वाले शुल्क को कम करने पर विचार कर रहा है? रेलवे ने इस सवाल का अब तक कोई जवाब नहीं दिया है।

मध्यप्रदेश के नीमच निवासी आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने शुक्रवार को जानकारी दी कि उन्हें रेल मंत्रालय के रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस) से अलग-अलग अर्जियों पर यह जानकारी मिली है। आरटीआई आवेदन में पूछे गए सवालों के जवाब के मुताबिक रेलवे ने आरक्षित टिकटों के निरस्तीकरण से 1,518.62 करोड़ रुपये कमाए हैं।

अनारक्षित टिकटिंग प्रणाली (यूटीएस) के तहत बुक यात्री टिकटों को रद्द कराए जाने से रेलवे ने 18.23 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया। गौड़ ने अपनी आरटीआई अर्जी में रेलवे से यह भी जानना चाहा था कि क्या टिकट रद्द करने के बदले यात्रियों से वसूले जाने वाले शुल्क को घटाने के किसी प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है? आरटीआई कार्यकर्ता ने कहा, ‘इस सवाल के जवाब का मुझे अब तक इंतजार है। रेल टिकट रद्द करने के बदले यात्रियों से वसूले जाने वाले शुल्क को व्यापक जनहित में जल्द घटाया जाना चाहिये।’

सोने में भारी गिरावट, चांदी भी टूटी, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली/ कोटा। शुक्रवार को सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। राष्ट्रीय राजधानी में आज सोने की कीमत 400 रुपये टूटकर 35,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गईं। इससे पहले गुरुवार को सोने की कीमत में 930 रुपये की जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी।

स्थानीय कारोबारियों की मांग में कमी आने से भाव में यह कमी देखी गई है। वहीं, चांदी में भी आज गिरावट देखी गई। चांदी का भाव आज 125 रुपये की गिरावट के साथ 39,075 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।

वैश्विक स्तर की बात करें तो सोने के भाव आज न्यूयॉर्क में 1,409.40 डॉलर प्रति औंस पर रहे। वहीं, चांदी की कीमत न्यूयॉर्क में 15.21 डॉलर प्रति औंस पर रही। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 400 रुपये की मंदी के साथ 35,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।

इसी तरह 99.5 फीसद शुद्धता वाले सोने में भी 400 रुपये की कमी हुई और इसका भाव 35,230 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। गिन्नी सोने की कीमत 27,400 रुपये प्रति आठ ग्राम पर ही स्थिर रही। कारोबारियों के अनुसार, स्थानीय ज्वैलर्स की मांग में कमी आने से भाव में यह मंदी देखने को मिली है।

चांदी की बात करें तो इसमें 125 रुपये की मंदी देखी गई और इसका भाव 39,075 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। साप्ताहिक-बेस्ड डिलिवरी वाली चांदी में 177 रुपये की मंदी देखी गई और इसका भाव 38,179 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 81,000 रुपये सैकड़ा व बिकवाली कीमत 82,000 रुपये सैकड़ा पर स्थिर रही।

कोटा सर्राफा
चांदी 38100 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 34100 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 39770 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 34270 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 39970 रुपये प्रति तोला।

SBI ने फ्री किया NEFT, RTGS, IMPS 1 अगस्त से होगा प्रभावी

नई दिल्ली। स्टेट बैंक (SBI) ने शुक्रवार को आईएमपीएस चार्ज को खत्म करने का ऐलान किया है, जो 1 अगस्त, 2019 से प्रभावी होगा। इस प्रकार योनो, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से फंड ट्रांसफर करने वाले यूजर्स से अब किसी तरह का आईएमपीएस चार्ज नहीं वसूला जाएगा।

इससे पहले एसबीआई ने 1 जुलाई से आरटीजीएस और एनईएफटी चार्ज खत्म कर दिया था। अब आईएमपीएस चार्ज खत्म होने के बाद एसबीआई के खाताधारकों को ऑनलाइन फंड ट्रांसफर के लिए कोई फीस नहीं चुकानी होगी।

बैंक द्वारा जारी बयान के मुताबिक, ‘इसके अलावा बैंक अपने ब्रांच नेटवर्क के माध्यम से ट्रांजैक्शन करने वाले कस्टमर्स के लिए सभी स्लैब्स के वास्ते एनईएफटी और आरटीजीएस चार्ज 20 फीसदी तक घटा दिए थे।’ इसके साथ ही ब्रांच बैंकिंग के माध्यम से 1 हजार रुपए तक के फंड ट्रांसफर के लिए आईएमपीएस चार्ज खत्म कर दिया जाएगा।

क्या होता है आईएमपीएस
इमीडिएट पेमेंट सर्विस (आईएमपीएस) के इंस्टैंट इंटरबैंक इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर सर्विस है, जो मोबाइल फोन और एटीएम जैसे अन्य चैनल्स, इंटरनेट बैंकिंग आदि के माध्यम से की जाती है। आईएमपीएस के मामले में बेनिफिशियरी के अकाउंट में तुरंत ही फंड पहुंच जाता है।

बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 86 अंक लुढ़का, निफ्टी 11,552 पर बंद

नई दिल्ली। अधिकांश समय हरे निशान में कारोबार करने के बाद अंतिम समय में छाई बिकवाली के कारण घरेलू शेयर बाजार एक बार फिर लाल निशान में बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 86 अंकों की गिरावट के साथ 38,736 अंकों पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 30 अंकों की गिरावट के साथ 11,552 अंकों पर बंद हुआ।

सेक्टोरियल इंडेक्स का हाल
सेंसेक्स में शुक्रवार को दिनभर के कारोबार में मिला-जुला रुख दिखा। दिनभर के कारोबार के बाद मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। वहीं, बैंकिंग, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयर बिकवाली के कारण 100 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए। मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल, आईटी, हेल्थकेयर सेक्टर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी में बैंक, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विसेंज, एफएमसीजी सेक्टर के शेयर लाल और ऑटो, आईटी, मीडिया, मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक, रियल्टी सेक्टर के शेयर हरे निशान में बंद हुए।

ये हैं टॉप गेनर
सेंसेक्स में बलरामपुर चीनी मिल्स 10.72 फीसदी, क्वैस 9.14 फीसदी, वीगार्ड 6.65 फीसदी, फिलिप्स कार्बन ब्लैक लिमिटेड 5.69, इंटेलेक्ट डिजाइन एरिना लिमिटेड 5.50 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे। निफ्टी में जी एंटरटेनमेंट 7.59 फीसदी, जेएसडब्ल्यू स्टील 4.96 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प 4.59 फीसदी, इंड्सइंड बैंक 3.61 फीसदी, टाटा मोटर्स 3.20 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे।

ये हैं टॉप लूजर
इरिस लाइफसाइंसेस लिमिटेड 7.79 फीसदी, कॉक्स एंड किंग्स 4.96 फीसदी, नौकरी डॉट कॉम 4.96, मनपसंद वेबरेजेस 4.87 फीसदी, डीएचएफएल में 4.14 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे। निफ्टी मं टेक महिंद्रा, 1.41 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 1.17 फीसदी, आईओसी 0.78 फीसदी, यूपीएल 0.54 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप गेनर रहे।

सड़क हादसे में मौत पर मिलेगा पांच लाख रुपए का मुआवजा

0

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में मोटर व्हीकल (संशोधन) बिल 2019 के बारे में जानकारी दी। इस बिल में सरकार ने सड़क हादसों के कारण होने वाली मौतों पर आम आदमी को पांच लाख रुपए का मुआवजा देने का प्रस्ताव दिया है। साथ ही ऐसे में मामलों में गंभीर रूप से घायल लोगों को 2.5 लाख रुपए का मुआवजा देने की सिफारिश की गई है।

लोकसभा में लिखित उत्तर देते हुए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि बिल में मोटर वाहन के उपयोग से होने वाले किसी भी हादसे के कारण मृत्यु के मामले में पीड़ित को बिना दोष दायित्व के तहत पांच लाख रुपए का मुआवजा देने का प्रस्ताव किया किया है। साथ ही गंभीर चोटों के मामले में यह राशि 2.5 लाख रुपए तय की गई है। मोटर व्हीकल (संशोधन) बिल 2019 को कुछ समय पहले ही कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दी थी। इसके बाद ही इसे लोकसभा में पेश किया गया है।

लाइसेंस व्यवस्था को कठोर करने का प्रस्ताव
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नए बिल में लाइसेंसिंग व्यवस्था को कठोर करने, यातायात के नियमों के उल्लंघन पर दंड में बढ़ोतरी, वाहनों की फिटनेस की ऑटोमैटिक जांच, दोषपूर्ण वाहनों की वापस मंगाने का प्रावधान, इलेक्ट्रॉनिक निगरानी का कार्यान्वयन, सड़कों पर सड़क सुरक्षा को लागू करना और नए अपराधों को शामिल किया गया है। बिल में परिवहन एग्रीगेटर्स को वैधानिक मान्यता प्रदान करने के लिए संशोधनों का प्रस्ताव है। इससे कैब और बस एग्रिगेटर्स को फायदा होगा।

इलेक्ट्रिक वाहन के पंजीकरण पर नहीं देना होगा कोई शुल्क
उन्होंने कहा कि बिल में देश में देश में बैटरी ऑपरेटिड वाहनों को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदारी पर पंजीकरण शुल्क से छूट देने का प्रस्ताव दिया गया है। साथ ही सरकार ने केंद्रीय मोटर व्हीकल रूल्स 1989 में संशोधन कर वाहन चालक के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की शर्त को हटा दिया गया है।

हरसिंगार : पौधा एक, उपचार अनेक, देखिए वीडियो

कोटा। नारंगी डंडी वाले सफेद खूबसूरत और महकते हरसिंगार के फूलों को आपने जरूर देखा होगा। इस पौधे को पारिजात का पौधा भी कहते हैं। इसके फूल, बीज या छाल का प्रयोग स्वास्थ्य एवं सौंदर्य उपचार के लिए तो है ही, साथ ही यह हर तरह के लाइलाज रोगों में भी उपयोगी है।

हरसिंगार के फूलों से लेकर पत्त‍ियां, छाल एवं बीज भी बेहद उपयोगी हैं। इसकी पत्तियों का काढ़ा या चाय बनाकर पीने से साइटिका जैसे कई तरह के दर्द में भी यह लाभकारी है ? आइये जानते हैं इसके गुणों के बारे में हमारे आयुर्वेदिक चिकित्सक वैद्य सुधींद्र श्रृंगी से।

चाय या काढ़ा बनाने की विधि

वि‍धि 1 : हरसिंगार की चाय बनाने के लिए इसकी दो पत्तियां और एक फूल के साथ तुलसी की कुछ पत्त‍ियां लीजिए और इन्हें 1 गिलास पानी में उबालें। जब यह अच्छी तरह से उबल जाए तो इसे छानकर गुनबुना या ठंडा करके पी लें। आप चाहें तो स्वाद के लिए शहद या मिश्री भी डाल सकते हैं। यह खांसी में फायदेमंद है।

वि‍धि 2 : हरसिंगार के दो पत्ते और चार फूलों को पांच से 6 कप पानी में उबालकर, 5 कप चाय आसानी से बनाई जा सकती है। इसमें दूध का इस्तेमाल नहीं होता। यह स्फूर्तिदायक होती है। चाय के अलावा भी हरसिंगार के वृक्ष के कई औषधीय लाभ हैं। जानिए कौन-कौन सी बीमारियों में कैसे करें इसका इस्तेमाल –
1 जोड़ों में दर्द – हरसिंगार के 6 से 7 पत्ते तोड़कर इन्हें पीस लें। पीसने के बाद इस पेस्ट को पानी में डालकर तब तक उबालें जब तक कि इसकी मात्रा आधी न हो जाए। अब इसे ठंडा करके प्रतिदिन सुबह खालीपेट पिएं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से जोड़ों से संबंधित अन्य समस्याएं भी समाप्त हो जाएगी।

2 खांसी – खांसी हो या सूखी खांसी, हरसिंगार के पत्तों को पानी में उबालकर पीने से बिल्कुल खत्म की जा सकती है। आप चाहें तो इसे सामान्य चाय में उबालकर पी सकते हैं या फिर पीसकर शहद के साथ भी प्रयोग कर सकते हैं।

3 बुखार – किसी भी प्रकार के बुखार में हरसिंगार की पत्तियों की चाय पीना बेहद लाभप्रद होता है। डेंगू से लेकर मलेरिया या फिर चिकनगुनिया तक, हर तरह के बूखार को खत्म करने की क्षमता इसमें होती है।

4 साइटिका – दो कप पानी में हरसिंगार के लगभग 8 से 10 पत्तों को धीमी आंच पर उबालें और आधा रह जाने पर इसे अंच से उतार लें। ठंडा हो जाने पर इसे सुबह शाम खाली पेट पिएं। एक सप्ताह में आप फर्क महसूस करेंगे।

5 बवासीर – हरसिंगार को बवासीर या पाइल्स के लिए बेहद उपयोगी औषधि माना गया है। इसके लिए हरसिंगार के बीज का सेवन या फिर उनका लेप बनाकर संबंधित स्थान पर लगाना फायदेमंद है।

6 त्वचा के लिए – हरसिंगार की पत्त‍ियों को पीसकर लगाने से त्वचा संबंधी समस्याएं समाप्त होती हैं। इसके फूल का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से चेहरा उजला और चमकदार हो जाता है।

7 हृदय रोग – हृदय रोगों के लिए हरसिंगार का प्रयोग बेहद लाभकारी है। इस के 15 से 20 फूलों या इसके रस का सेवन करना हृदय रोग से बचाने में कारगर है।

8 दर्द – हाथ-पैरों व मांसपेशियों में दर्द व खिंचाव होने पर हरसिंगार के पत्तों के रस में बराबर मात्रा में अदरक का रस मिलाकर पीने से फायदा होता है।

9 अस्थमा – सांस संबंधी रोगों में हरसिंगार की छाल का चूर्ण बनाकर पान के पत्ते में डालकर खाने से लाभ होता है। इसका प्रयोग सुबह और शाम को किया जा सकता है।

10 प्रतिरोधक क्षमता – हरसिंगार के पत्तों का रस या फिर इसकी चाय बनाकर नियमित रूप से पीने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर हर प्रकार के रोग से लड़ने में सक्षम होता है। इसके अलावा पेट में कीड़े होना, गंजापन, स्त्री रोगों में भी बेहद फायदेमंद है।

<

<

अक्षय कुमार बने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले बॉलिवुड ऐक्टर

मुम्बई। जानी-मानी बिजनस मैगजीन ‘फोर्ब्स’ ने दुनियाभर में एक साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों की सूची जारी की है। इसमें भारत से इस बार केवल बॉलिवुड ऐक्टर अक्षय कुमार ही जगह बना पाए हैं। इस बार लिस्ट से अभिनेता सलमान खान भी बाहर हो गए हैं।

लिस्ट में कभी भारत के 4 अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार शामिल हुआ करते थे, लेकिन अब इस सूची में महज अक्षय कुमार ही बचे हैं। हालांकि साल 2018 से ही इस सूची में अक्षय कुमार ने सभी भारतीय सितारों को कमाई के मामले में पछाड़ दिया था।

33वें नंबर पर हैं अक्षय कुमार
भिनेता अक्षय कुमार इस सूची में 33वें नंबर पर हैं। उनकी एक साल में की गई कुल कमाई 65 मिलियन डॉलर (करीब 444 करोड़ रुपये) रही। उन्होंने कमाई के मामले में हॉलिवुड के दिग्गज सितारे रिहाना, जैकी चैन, ब्रेडली कूपर, स्कारलेट जॉनसन जैसों को भी पछाड़ दिया है। सूची में अक्षय रॉबर्ट डाउनी जूनियर के बेहद करीब पहुंच गए हैं।

फोर्ब्स लिस्ट में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय ऐक्टर
फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों की सूची में पहले स्थान पर अमेरिकी सिंगर टेलर स्विफ्ट काबिज हैं। उनकी पिछले साल की कमाई 185 मिलियन डॉलर (करीब 1,264 करोड़ रुपये) रही। वह साल 2016 से ही इस सूची में पहले स्थान पर बरकरार हैं। टेलर स्व‌िफ्ट के बाद काइली जेनर 170 मिलियन डॉलर के साथ दूसरे, कान्ये वेस्ट तीसरे, चौथे नंबर पर अर्जेंटीना के मशहूर फुटबॉलर लियोन मेसी और पांचवें नंबर पर ‌ब्रिटिश सिंगर एड शीरन हैं।

दूसरे दिन भी सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल की कीमतें स्थिर

नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बाद भी डीजल की कीमतों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार 12 जुलाई को फिर डीजल की कीमतों में कटौती की है। इस बार डीजल की कीमतों में 05 से 10 पैसे तक की कटौती की गई है। बजट के बाद अब तक डीजल की कीमतों में 45 पैसे की कटौती हो गई है। पेट्रोल की कीमतों अभी भी स्थिर बनी हुई हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमतों में 10 पैसे की कटौती की गई है और यह 66.24 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में डीजल 6 पैसे सस्ता होकर 68.31 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में डीजल 10 पैसे की कटौती के बाद 69.43 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई में 5 पैसे सस्ता हुआ है और अब इसकी नई कीमत 70.02 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं।

पेट्रोल की कीमतों में गुरुवार को कोई कटौती नहीं हुई हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 72.90 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 75.12 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 78.52 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 75.70 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

ब्रेंट क्रूड की कीमतों में मामूली तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का सिलसिला बना हुआ है। शुक्रवार सुबह ब्रेंट क्रूड 0.47 फीसदी की तेजी के साथ 66.83 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.51 फीसदी की तेजी के साथ 60.51 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

कोटा की दरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

हरे निशान में खुले बाजार, सेंसेक्स 56 अंक तेज

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजारों में एक दिन पहले की तेजी शुक्रवार को भी बरकरार रही और बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 69 अंकों की तेजी के साथ 38,892 अंकों पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 21 अंकों की तेजी के साथ 11,604 अंकों पर खुला। सुबह 9.26 बजे सेंसेक्स 56 अंकों की तेजी के साथ 38,879 अंकों पर और निफ्टी 2 अंकों की तेजी के साथ 11,584 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं।

इन शेयरों में तेजी का माहौल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में लेमनट्री, एससीआई, एचएससीएल, एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज, एचएफसीएल के शेयरों में तेजी का माहौल है। निफ्टी में जी एंटरटेनमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, हीरो मोटोकॉर्प, इंड्सइंड बैंक, टाटा मोटर्स में तेजी का माहौल है।

इन शेयरों में मंदी का माहौल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में कॉक्स एंड किंग्स, केपीआर मिल्स, मनपसंद बेवरेजेस, मॉनसेंटो, ग्रेफाइट के शेयरों में मंदी का माहौल है। निफ्टी में टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, आईओसी, यूपीएल, एक्सिस बैंक के शेयरों में मंदी का माहौल है।

पति-पत्नी के बेडरूम की पर्सनल बातें सुन रहे गूगल के वर्कर्स : रिपोर्ट

नई दिल्ली। Google के लिए काम करने वाले थर्ड पार्टी कॉन्ट्रैक्टर्स स्मार्टफोन, होम स्पीकर और सिक्यॉरिटी कैमरों पर गूगल असिस्टेंट के माध्यम से आपके बेडरूम की बातचीत को गुप्त रूप से सुन रहे हैं। एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस तरह की रिकॉर्डिग से यूजर्स की गोपनीयता पर गंभीर सवाल उठते हैं।

बेल्जियम के ब्रॉडकास्टर वीआरटी एनडब्ल्यूएस के अनुसार, गूगल होम स्पीकर के साथ यूजर्स की बातचीत रिकॉर्ड की जा रही है और ऑडियो क्लिप सब-कॉन्ट्रैक्टर्स को भेजे जा रहे हैं, जो गूगल की स्पीच रिकग्निशन में सुधार के लिए ऑडियो फाइलों को बाद में उपयोग करने के लिए ट्रांसक्रिप्ट कर रहे हैं।

एक विसिलब्लोअर की सहायता से वीआरटी एनडब्ल्यूएस गूगल असिस्टेंट के माध्यम से रिकॉर्ड किए गए एक हजार से अधिक अंशों को सुनने में सक्षम रहा। बुधवार को जारी हुई रिपोर्ट में कहा गया, ‘इन रिकॉर्डिग में हम पता और संवेदनशील जानकारी साफ सुन सकते हैं। इससे बातचीत में शामिल लोगों की पहचान करना और ऑडियो रिकॉर्डिग से उसका मिलान करना आसान हो गया है।’

वीआरटी ने कहा, ‘बहुत से पुरुषों ने पॉर्न सर्च किया, पति-पत्नी के बीच बहस और यहां तक कि एक मामला जिसमें एक महिला आपातकालीन स्थिति में थी। इन सभी बातों का पता हमें रिकॉर्डिग से चला।’ इससे भी ज्यादा चिंताजनक बात यह है कि विसिलब्लोअर ने वीआरटी को जिस प्लैटफॉर्म को दिखाया था, उसके पास पूरी दुनिया की रिकॉर्डिग मौजूद थी।

अंतरराष्ट्रीय डेटा निगम (आईडीसी) के अनुसार भारत में, ऐमजॉन एको ने 2018 में 59 प्रतिशत शेयर के साथ भारतीय स्मार्ट स्पीकर बाजार का नेतृत्व किया, इसके बाद गूगल होम 39 प्रतिशत यूनिट शेयर के साथ मौजूद रहा। देश में 2018 में कुल 753 हजार इकाईयां भेजी गईं। गूगल होम के मिनी व अन्य सभी स्मार्ट स्पीकर मॉडल बिक गए और वह एक शीर्ष विक्रेता के रूप में उभरा।