नई दिल्ली। NEET UG Admit Card 2026 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से 21 जून 2026 को आयोजित की जाने वाली NEET UG री-एग्जाम (Re-NEET 2026) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
एडमिट कार्ड लाइव होते ही लाखों छात्रों ने एक साथ आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना शुरू कर दिया, जिसके कारण सर्वर पर भारी ट्रैफिक को गया है, जिसके कारण देश भर के कई मेडिकल अभ्यर्थी की लॉगिन स्क्रीन बार-बार क्रैश हो रही है या फिर आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in ओपन होने में बहुत ज्यादा समय ले रही है।
अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो घबराने की कोई बात नहीं है। यहां हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं जिनके जरिए आप अपना री-नीट हॉल टिकट बहुत ही आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- होमपेज पर दिए गए “NEET UG 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर (Application Number), जन्म तिथि (Date of Birth) और स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- सभी डिटेल्स भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा, इसकी पीडीएफ (PDF) डाउनलोड करें और सेव कर लें।
- भविष्य के लिए एडमिट कार्ड के कम से कम दो से तीन कलर्ड प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
NEET UG 2026 Admit Card Direct Link
डिजिलॉकर (DigiLocker) के माध्यम से डाउनलोड करें-
- यदि आधिकारिक वेबसाइट काम नहीं कर रही है, तो उम्मीदवार एक बेहतर विकल्प के रूप में डिजिलॉकर का उपयोग कर सकते हैं।
- अपने मोबाइल नंबर या यूजरनेम की मदद से लॉगिन करें.
- लॉगिन करने के बाद “Search Documents” वाले सेक्शन में जाएं.
- वहां सर्च बार में “National Testing Agency” या “NEET” लिखकर सर्च करें.
- अब ड्रॉपडाउन में से “NEET Admit Card 2026” के विकल्प को चुनें.
- अपना नीट 2026 का एप्लीकेशन नंबर और परीक्षा का वर्ष दर्ज करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
NEET Admit Card 2026 Digilocker Direct link
उमंग (UMANG) ऐप के जरिए डाउनलोड करें
- उम्मीदवार उमंग ऐप के माध्यम से भी अपना हॉल टिकट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
- ऐप पर अपना मोबाइल नंबर और एमपिन (MPIN) दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
- ऐप के अंदर NTA Services को खोजें और वहां NEET UG 2026 का चयन करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि सबमिट करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा, इसे डाउनलोड करें और फोन में सेव कर लें।
NEET UG 2026 Re-Exam Admit Card Umang app Link
भारी ट्रैफिक के कारण यदि वेबसाइट कुछ समय के लिए न खुले, तो छात्र परेशान न हों और थोड़ी-थोड़ी देर में चेक करते रहें। वेबसाइट पर ज्यादा भीड़ होने के दौरान डिजिलॉकर और उमंग ऐप एक बेहतरीन बैकअप विकल्प साबित होता है।
इन जानकारियों को जरूर चेक करें
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा सेंटर का पता
- परीक्षा का समय
- परीक्षा की तिथि
- उम्मीदवार का नाम
- उम्मीदवार की जन्मतिथि
- उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर
- परीक्षा के लिए गाइडलाइंस
- परीक्षा के विषय
- परीक्षा सेंटर पर पहुंचने का समय

