कोटा। Re-NEET Paper Analysis: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी का री-एग्जामिनेशन हो गया। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट कोटा के प्रसीडेंट विनोद कुमावत ने बताया कि पेपर का स्तर औसत से अच्छा रहा। फिजिक्स और कैमेस्ट्री का पेपर कन्सेपच्युअल था। कुछ सवाल लैंदी और ट्रिकी भी थे।
पेपर 4 कोड में पूछे गए, ये कोड 50-60-70-60 रहे। कैमेस्ट्री में फिजिकल कैमेस्ट्री का पेपर टफ आया, सवाल डीप, केलकुलेटिव और काॅनसेप्चुअली टफ रहे। आॅर्गेनिक व इन- आॅर्गेनिक कैमेस्ट्री के सवाल भी 3 मई के पेपर की तुलना में टफ रहे।
ऐसे में रैंक फिजिक्स-कैमेस्ट्री से तय होगी। बाॅयलोजी का पेपर 3 मई की तुलना में आसान रहा। टाॅपिक्स से आने वाले सवालों की संख्या बदली गई है। इस बार कुछ ऐसे टाॅपिक्स से सवाल ज्यादा पूछे गए, जिनसे पहले बहुत कम पूछे जाते थे। जेनेटिक्स-बायोटेक से सवाल कम आए, चेप्टर लिविंग वल्र्ड से प्रश्न आए, एनाटोमी से सवाल नहीं आए, सेल बाॅयलोजी से सवाल पहले की तुलना में ज्यादा आए। जूलाॅजी में मैच द काॅलम नहीं आए।
फिजिक्स: फिजिक्स का पेपर ओवरऑल टफ एवं कंसेप्चुअल रहा। सवाल डीप एवं कैलकुलेटिव रहे। पेपर में 11वीं कक्षा के सिलेबस से 21 एवं 12वीं कक्षा के सिलेबस से 24 प्रश्न पूछे गए थे। दो प्रश्नों को लेकर कंट्रोवर्सी है। ईएम वेव्ज के एक प्रश्न में दो आंसर दे रखे हैं जबकि एरर के एक सवाल में दिए गए ऑप्शंस में कोई भी सही नहीं है। इसको बोनस करना चाहिए। सबसे ज्यादा 13-13 प्रश्न मैकेनिक्स व इलेक्ट्रोडाइनेमिक्स से पूछे गए। इसके अलावा मॉडर्न फिजिक्स एंड इलेक्ट्रोनिक्स से आठ, थर्मल फिजिक्स से पांच, एसएचएम एंड वेव्ज व ऑप्टिक्स से तीन-तीन प्रश्न पूछे गए।
कैमिस्ट्री: री-नीट 2026 में कैमिस्ट्री का पेपर ओवरऑल टफ रहा है। पेपर में 11वीं कक्षा के सिलेबस से 21 एवं 12वीं कक्षा के सिलेबस से 24 प्रश्न पूछे गए हैं। फिजीकल कैमिस्ट्री से कुल 15 प्रश्न पूछे गए। इसी प्रकार इनऑर्गेनिक कैमिस्ट्री से 16 एवं ऑर्गेनिक कैमिस्ट्री से 14 प्रश्न पूछे गए हैं। सबसे ज्यादा छह प्रश्न काॅर्डिनेशन कम्पाउंड से पूछे गए। इसी प्रकार ऑक्सीजन कंटेनिंग कम्पांउंड से चार एवं थर्मोडाइनेमिक्स से तीन प्रश्न पूछे गए हैं। पैटर्न आॅफ क्वेश्चंस की बात करें तो कुल 36 प्रश्न सिंगल करेक्ट टाइप, असरशन एंड रीजनिंग के तीन, स्टेटमेंट टाइप के चार एवं मैच द काॅलम टाइप के दो प्रश्न पूछे गए। मल्टीपल करेक्ट टाइप का एक भी प्रश्न नहीं पूछा गया।
बाॅयोलाजी: री-नीट 2026 में बाॅयोलाॅजी का पेपर ओवरऑल आसान रहा है। इसमें 11वीं कक्षा के सिलेबस से 52 एवं 12वीं कक्षा के सिलेबस से 38 प्रश्न कवर किए गए हैं। इसके अलावा क्वेश्चंस पैटर्न की बात करें तो 32 प्रश्न सिंगल करेक्ट, असरशन एंड रीजनिंग के पांच, इनकरेक्ट टाइप के 11 एवं फिल इन द ब्लैंक्स के 14, स्टेटमेंट टाइप के आठ एवं मैच द काॅलम टाइप के आठ प्रश्न पूछे गए। मल्टीपल करेक्ट टाइप का एक भी प्रश्न नहीं पूछा गया। सबसे ज्यादा 13 प्रश्न ह्यूमन फिजियोलाॅजी से पूछे गए। इसी प्रकार जेनेटिक्स एंड बाॅयोटेक्नोलाॅजी व प्लांट फीजियोलाॅजी से 11-11 प्रश्न आए। सेल बाॅयोलाॅजी से 10, प्लांट डाइवर्सिटी से नौ एवं इकोलाॅजी से सात प्रश्न पूछे गए।

