Crude Soybean Oil: भारत में चीन से क्रूड सोयाबीन तेल का आयात बढ़ा, जानिए क्यों

0
6

मुम्बई। Crude Soybean Oil Import भारत में क्रूड सोयाबीन तेल के आयात में भारी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है और अर्जेन्टीना तथा ब्राजील की भांति चीन भी इससे प्रमुख आपूर्तिकर्ता देश के रूप में उभर रहा है। चीन दुनिया में सोयाबीन का सबसे प्रमुख आयातक देश के रूप में उभर रहा है।

चीन दुनिया में सोयाबीन का सबसे प्रमुख आयातक देश है जहां प्रतिवर्ष 9-10 करोड़ टन सोयाबीन का आयात किया जाता है। इसकी क्रशिंग-प्रोसेसिंग से वहां क्रूड सोया तेल का अधिशेष उत्पादन होता है।

नवम्बर 2025 से मार्च 2026 के दौरान भारत में क्रूड सोया तेल के 93.3 प्रतिशत भाग का आयात अर्जेन्टीना, ब्राजील एवं चीन से किया गया। इसमें चीन की भागीदारी 8.1 प्रतिशत रही जबकि पिछले चार वर्षों के दौरान वहां से भारत में इसका कोई आयात नहीं हो रहा था।

भारत में सोयाबीन तेल के कुल आयात में अर्जेन्टीना के उत्पाद की भागीदारी 2024-25 सीजन के 60.2 प्रतिशत से बढ़कर 2025-26 के सीजन में 63.4 प्रतिशत पर पहुंच गई। दूसरी ओर इसी अवधि के दौरान ब्राजील की हिस्सेदारी 23.8 प्रतिशत से गिरकर 21.8 प्रतिशत रह गई।

भारत को सोयाबीन तेल की आपूर्ति के मामले में चीन अब तीसरे नम्बर पर पहुंच गया है और उसने रूस, थाईलैंड तथा अमरीका जैसे देशों को पीछे छोड़ दिया है जहां से भारत में थोड़ी-बहुत मात्रा में क्रूड सोयाबीन तेल का आयात होता है।

उधर उत्तरी पड़ोसी देश नेपाल से भारत में रिफाइंड सोयाबीन तेल का भारी आयात हो रही है क्योंकि साफ्टा संधि के कारण इस आयात को सीमा शुल्क से छूट मिल जाती है।