Market: सेंसेक्स 460 अंक फिसलकर 73249 पर, निफ्टी 22700 से नीचे बंद

0
10

नई दिल्ली। Stock Market Closed: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को भी लाल निशान पर बंद हुआ। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 460.30 अंक फिसलकर 73,249.39 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 123.70 अंक की गिरावट के साथ 22,687.65 पर आ गया।

बाजार में सबसे ज्यादा कमजोरी मीडिया, FMCG और IT सेक्टर्स में दर्ज की गई। NSE पर मीडिया इंडेक्स 2.35 फीसदी टूटा। जबकि FMCG और IT इंडेक्स 1-1 फीसदी से ज्यादा टूटकर बंद हुए हैं। वहीं, फार्मा और सरकारी बैंक शेयरों में खरीदारी दर्ज की गई। ब्रॉडर मार्केट में भी कमजोरी बरकरार है। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 1-1 फीसदी गिरकर बंद हुए हैं।

बाजार पर दबाव बनाने वाले ट्रिगर्स में महंगा कच्चे तेल अहम है, जो सेशन के दौरान 3 फीसदी से ज्यादा उछला। सऊदी अरामको के तेल क्षेत्र पर हमलों के बाद ब्रेंट क्रूड 3 फीसदी उछलकर 112.5 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।

वहीं, मीडिया रिपोर्टों में अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के बाद पश्चिम एशिया में संघर्ष बढ़ने की आशंका जताई गई है। एशियाई बाजारों के इंडेक्स 2.5–3.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि डाओ फ्यूचर्स भी करीब 380 अंक नीचे कारोबार कर रहा था।