कोटा। विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब पद्मिनी कोटा की ओर से बोरखेड़ा स्थित राजकीय चिकित्सा केंद्र में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान 40 से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
क्लब अध्यक्ष दीप्ति राजावत ने बताया कि रोटरी वर्ष 2026-27 की थीम ‘क्रिएट लास्टिंग इम्पैक्ट’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने और पोलियोमुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करना रहा।
अभियान के दौरान अभिभावकों को पोलियो की दो बूंद के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। सचिव डा.प्रीति शर्मा ने सभी अभिभावक निर्धारित समय पर अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे।
कार्यक्रम के समन्वय एवं संचालन में एएनएम सीमा मीणा, स्काउट कमिश्नर यज्ञ दत्त हाड़ा, बोरखेड़ा चिकित्सा केंद्र की एमओआईसी डॉ. ग़ज़ाला और पीएचएमएनएम वर्षा,सदस्य सोनिया लखोटिया का योगदान रहा।
क्लब ने परियोजना के समन्वय के लिए यज्ञ दत्त हाड़ा तथा कार्यक्रम में उपस्थित रहकर सहयोग देने के लिए सदस्य सोनिया लखोटिया का आभार जताया। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन दीप्ति राजावत एवं सचिव रोटेरियन डॉ. प्रीति शर्मा ने कहा कि बच्चों का स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

