सारा अर्जुन निभाएगी मधुबाला का किरदार, भंसाली के निर्देशन में बनेगी बायोपिक

0
14

मुंबई। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मधुबाला पर बायोपिक को दुनिया के सामने लाएंगे। फिल्म में सारा अर्जुन लीड मधुबाला के किरदार में नजर आएंगी। अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो संजय लीला भंसाली इस सितंबर से फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। इस समय डायरेक्टर फिल्म लव एंड वॉर के आखिरी पार्ट की शूटिंग कर रहे हैं।

मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक संजय लीला भंसाली इस समय रणबीर कपूर, विकी कौशल और आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसी रिपोर्ट है कि इस फिल्म की शूटिग अगले महीने सितंबर तक खत्म हो जाएगी। इसके बाद डायरेक्टर मधुबाला के जीवन पर बन रही फिल्म पर फोकस करेंगे।

इस फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू हो सकती है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि संजय लीला भंसाली मुंबई के गोरेगांव में लगे सेट अपर लव एंड वॉर की शूटिंग खत्म करने के बाद इसी सेट से मधुबाला का शूट शुरू करेंगे। इस फिल्म को लेकर ऑडियंस में एक्साइटमेंट बनी हुई है।

मधुबाला के जीवन की कहानी
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधुबाला का जीवन प्रभाव छोड़ने वाला रहा। एक्ट्रेस ने कम उम्र में फिल्मों में कदम रखा और 50 और 60 के दशक में वो इंडस्ट्री की सबसे बड़ी हीरोइन बनकर सामने आई। उनकी खूबसूरती के चर्चे होते। दिलीप कुमार से अफेयर तो जैसे आम बात हो गई थी। लेकिन फिर ऐसा भी दौर आया जब मधुबाला फिल्मों के सेट पर खून की उल्टियां करने लगीं। किसी सेट पर तो वो बेहोश हो गई। इस बीच जिससे प्यार करती थीं उसका साथ भी छूट गया। 60 के दशक के दौरान ही मधुबाला ने किशोर कुमार से शादी कर ली।

सारा अर्जुन बनेंगी मधुबाला
किशोर कुमार ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी के कुछ समय बाद ही वो ज्यादा बीमार पड़ने लगी। वो खुद उन्हें लंदन के कई डॉक्टर्स ने मिलने ले गए। लेकिन उस समय में इस दिल की बीमारी का कोई इलाज नहीं था। साल 1969 में सिर्फ 36 साल की उम्र में मधुबाला दुनिया छोड़ गई।उनकी अंतिम विदाई में उस समय के तमाम बड़े एक्टर्स शामिल हुए थे। पृथ्वीराज कपूर, अशोक कुमार, सुनील दत्त। उस समय दिलीप कुमार शहर में नहीं थे। वो मद्रास में शूटिंग कर रहे थे। मधुबाला की डेथ की खबर मिलते ही वो शाम अटक मुंबई पहुंचे। उनकी कब्र पर उन्हें विदाई दी। अब इस दुखद जीवन पर फिल्म बनाई जा रही है।