Stock Market: सेंसेक्स फिर 81 हजार के पार, निफ्टी 24850 के नीचे लुढ़का

0
8

नई दिल्ली। Stock Market Opened: शेयर मार्केट में गिरावट का सिलसिला आज भी जारी है। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 210 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 80973 के लेवल पर खुला। जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 28 अंक नीचे 24823 के लेवल से सप्ताह के पहले दिन की शुरुआत की।

खराब शुरुआत के बाद शेयर मार्केट में रिकवरी हो रही है। सेंसेक्स एक बार फिर 81000 के पार चला गया है। जबकि, निफ्टी अभी भी 20 अंक नीचे 24831 के लेवल पर है। निफ्टी टॉप गेनर्स में ब्रिटानिया, एसबीआई लाइफ, एशियन पेंट्स और टाटा कंज्यूमर के शेयर हैं तो टॉप लूजर्स में ओएनजीसी, एनटीपीसी, अडानी पोर्टस, हिन्डाल्को और टाटा स्टील हैं।

ओएनजीसी में साढ़े तीन फीसद की गिरावट है। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) सुबह 9:55 बजे 26.25 अंक या 0.03% गिरकर 81,157.68 अंक पर कारोबार कर था, जबकि निफ्टी-50 (Nifty-50) में भी गिरावट देखी गई और यह 18.60 अंक या 0.07% की गिरावट के साथ 24,833.55 अंक पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के 13 प्रमुख क्षेत्रों में से 11 घाटे में चल रहे थे। घरेलू स्तर पर अधिक ध्यान केंद्रित करने वाले छोटे और मध्यम शेयरों में लगभग 0.4% की गिरावट आई।

अमेरिका में आर्थिक मंदी की चिंताओं के बाद वॉल स्ट्रीट में गिरावट का सोमवार को एशिया के शेयर बाजारों पर असर पड़ा और इनमें गिरावट आई। वहीं, बांड यील्ड और कमोडिटी की कीमतों में गिरावट आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि निवेशकों ने सुरक्षित स्थानों के लिए जोखिम वाली संपत्तियों में निवेश करने से परहेज किया है।

विदेशी बाज़ारों का हाल
इससे पहले शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट इंडेक्स बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 410.34 अंक या 1.01 प्रतिशत गिरकर 40,345.41 पर, एसएंडपी 500 94.99 अंक या 1.73 प्रतिशत गिरकर 5,408.42 पर और नैस्डैक कंपोजिट 436.83 अंक या 2.55 प्रतिशत गिरकर 16,690.83 पर आ गया।

शुक्रवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 1017.23 अंक यानी 1.24% की गिरावट के साथ 81,183.93 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, Nifty 50 भी 292.95 अंक या 1.17% की गिरावट के साथ 24,852.15 के लेवल पर बंद हुआ।