Tuesday, June 23, 2026
Home Blog Page 5815

लालू प्रसाद से जुड़े बेनामी भूमि सौदे के मामले में आयकर का छापा 

नयी दिल्ली। आयकर विभाग ने दिल्ली और ईदगिर्द के इलाकों में कम से कम 22 स्थानों पर छापेमारी की और सर्वे किया। ये कार्रवाई राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव तथा अन्य से संबंधित 1,000 करोड़ रूपये के कथित बेनामी सौदों के मामले में की गई।

अधिकारियों ने बताया कि आज तड़के विभाग ने दिल्ली, गुड़गांव, रेवाड़ी में कुछ जानेमाने कारोबारियों तथा रियल एस्टेट एजेंटों तथा अन्य के परिसरों पर छापेमारी शुरू की। राजद के सांसद पीसी गुप्ता और कुछ अन्य कारोबारियों के परिसरों पर भी तलाशी ली गई।

उन्होंने बताया कि छापेमारी एक दर्जन स्थानों पर की गई जबकि आयकर विभाग ने 10 अन्य आधिकारिक परिसरों का सर्वे भी किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, लालू प्रसाद और उनके परिवार से जुड़े एक भूमि सौदे में शामिल लोगों और कारोबारियों के यहां तलाशी ली गई। लगभग 1,000 करोड़ रूपये के बेनामी सौदों और उसके बाद कर चोरी के मामले हैं।

उन्होंने बताया कि कर विभाग और पुलिस विभाग के लगभग 100 अधिकारी छापेमारी कर रहे हैं। पिछले हफ्ते भाजपा ने लालू प्रसाद, उनकी सांसद बेटी मीसा भारती और उनके दोनों बेटों पर लगभग 1,000 करोड़ रूपये के भ्रष्ट भूमि सौंदों में शामिल होने का आरोप लगाया था और केंद्र सरकार से दिल्ली में हुए ऐसे ही एक सौदे की जांच की मांग की थी।

 

JEE Advanced : अंतिम 5 दिन में ऐसे करें तैयारी

जेईई-एडवांस्ड की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए “लेन-देन न्यूज़ ” की सौगात

कोटा को छोड़कर देश के 120 शहरों में 21 मई को 1.74 लाख विद्यार्थी 23 आईआईटी की 11,100 सीटों पर एडमिशन के लिए जेईई-एडवांस्ड की परी़क्षा देंगे। जिसकी तैयारी के लिए  len-den news की ओर से नेशनल एक्सपर्ट – विशाल जोशी, निदेशक, न्यूक्लियस एजुकेशन और नरेंद्र अवस्थी, निदेशक, वायब्रेंट एकेडमी आपको टिप्स दे रहे हैं –

अंतिम 5 दिन में ऐसे तय करें जीत की मिस्ट्रीे , दो राउंड में करें जेईई-एडवांस्ड का पेपर

आईआईटी में दाखिले के लिए सबसे कठिन परीक्षा जेईई-एडवांस्ड परीक्षा सामने है, इसलिए सभी परीक्षार्थियों के लिए अंतिम 5 दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं। विद्यार्थियों ने जिस जोश व उत्साह के साथ पूरे वर्ष तैयारी की है, उस आत्मविश्वास को पेपर देने तक बनाए रखें। 21 मई को पेपर देने जाते समय ध्यान रहे कि हम जेईई-एडवांस्ड का पेपर देने जा रहे हैं, किसी ओर बात पर ध्यान न जाए।

  • अंतिम  दिनों में तनावमुक्त होकर 8 घंटे नींद अवश्य लें। रिलेक्स रहने का प्रयास करें।
  • अपने बायोलाॅजिकल सिस्टम को नहीं बदलें। रात में सोने का समय अंतिम दिनों में नहीं बदलें।
  • देर रात तक पढने की आदत हो या सुबह जल्दी उठकर पढ़ते हों, उसे फोलो करें।
  • बचे हुए दिनों में तीनों सब्जेक्ट में कोई नया चेप्टर नहीं देखें। एक्स्ट्रा नहीं पढें़। केवल जेईई-एडवांस्ड के पुराने पेपर साॅल्व करते रहें, जिससे
  • किसी भी चेप्टर के वैटेज का पता चल जाए। आत्मविश्वास के साथ पेपर देने का फ्लेवर मन में बना रहे।
  • दिमाग को हमेशा कंसेप्चुअल रखें, प्रतिवर्ष आईआईटी द्वारा पेपर पैटर्न में मामूली बदलाव किए जाते हैं।
  • अपनी तैयारी पर 100 प्रतिशत भरोसा रखें।
  • पेपर हल करते समय उसे 2 राउंड में साॅल्व करें। पहले राउंड में ऐसे आसान क्वेश्चन चुनें, जिनमें समय बच सकता है। दूसरे राउंड में थोडे़
  • कठिन सवालों को लें, पहले राउंड के बचे हुए समय को इनमें लगाए। इससे टाइम मैनेजमेंट सही रहेगा।
  • पेपर-1 तथा पेपर-2 दोनों समान महत्व रखते हैं। पेपर-1 देने के बाद क्वेश्चन या माक्र्स की तुलना न करें।
  • 12 से 2 बजे के बीच कूल माइंड से केवल पेपर-2 के बारे में सोचें।
  • दोनों पेपर में आसान, एवरेज व कठिन प्रश्नों का मिश्रण होता है, इसलिए इसमें समय न गवाएं।
  • पुराने जेईई-एडवांस्ड पेपर की प्रेक्टिस करते समय फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथ्स तीनों में जिस सीक्वेंस से प्रश्न हल किए, मेन पेपर को अटैम्प्ट करते समय सीक्वेंस को बदले नहीं।
  • पेपर में स्कोर के लिए निगेटिव मार्किंग महत्व रखती है, इसलिए किसी ंकठिन प्रश्न में 2 अंक माइनस होने का संशय हो तो उसे छोड़ना बेहतर है।
  • याद रहे, आपने जेईई-एडवांस्ड के पेपर में 60 से 70 प्रतिशत प्रश्न आत्मविश्वास के साथ हल किए हैं, तो आप सुरक्षित जोन में रहेंगे।

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 24 मई से कोटा में

0

कोटा । पिछले वर्ष जयपुर में ‘ग्राम 2016‘ की सफलता के बाद अब ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) का आयोजन सम्भागीय स्तर पर आरएसी ग्राउंड, शिवपुरी,कोटा में भी किया जा रहा है। सम्भागीय स्तर के सर्वप्रथम ‘ग्राम‘ का आयोजन 24 से 26 मई को होगा।

“ग्राम कोटा” के आयोजन का प्रमुख उद्देश्य इस सम्भाग के किसानों को सशक्त बनाने वाली तकनीकी जानकारी के प्रति जागरूकता लाना है, जिससे इनकी आय वर्ष 2022 तक दो गुना हो सके। इस आयोजन के जरिए कृषि क्षेत्र में सम्भाग (बारां,बूंदी,झालावाड एवं कोटा) की क्षमताएं प्रदर्शित की जाएगी। सम्भाग के किसानों को कृषि क्षेत्र में अपनाई जा रही श्रेष्ठ कार्य प्रणालियों की जानकारी दी जाएगी। 

नॉलेज पेपर और इन्वेस्टर गाइड

इसके अतिरिक्त“ग्राम कोटा” में राजस्थान में विभिन्न क्षेत्रों के लिए बनी प्रमुख नीतियाेंं की जानकारी देने के लिए नॉलेज पेपर और इन्वेस्टर गाइड भी उपलब्ध रहेगी। इसमें विभिन्न श्रेणियों में उपयोग में ली जा रही श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों की जानकारी भी होगी । ताकि अंतरराष्ट्रीय साझेदारों और राज्य तथा केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों में समन्वय स्थापित किया जा सके। निवेश सम्बन्धी प्रश्नों को संबोधित करने के लिए बी-टू-बी और बी-टू-जी बैठकें भी होंगी।

स्मार्ट फार्म ‘ग्राम  का विशेष आकर्षण

1800 वर्ग मीटर के क्षेत्र में निर्मित स्मार्ट फार्म इस वर्ष ‘ग्राम ‘ का विशेष आकर्षण होगा। स्मार्ट फार्म का मुख्य उद्देश्य विभिन्न कृषि नीतियों तथा राजस्थान की वर्तमान एवं उभरती हुई कृषि फसलों के बारे में बताना होगा। इसके अतिरिक्त मिनी स्पि्रंक्लर, स्पि्रंक्लर इरीगेशन, ड्रिप इरीगेशन एवं सोलर पम्पों के उपयोग जैसी सिंचाई की विभिन्न तकनीकों का लाइव डेमोंस्ट्रेशन ‘ग्राम कोटा‘ के मुख्य आकर्षणों में शामिल होगा।

4 सत्र होंगे

ग्राम कोटा‘में 3 दिनों की अवधि में कुल 4 सत्र होंगे। प्रथम दिन (24 मई को) ‘कल्टीवेटिंग अपॉच्र्युनिटीज थ्रू 4 डब्ल्यू‘ज ऑफ कोटा एग्रीकल्चर- (वेयरहाउस, वाटर यूज एफिशिएंसी, वुमन एम्पावरमेंट, वर्कफोर्स डेवलपमेंट)‘ तथा ‘एग्रीकल्चर अबंडन्स ऑफ कोटा- स्ट्रंथ एंड प्रोस्पेक्टस‘ विषयों पर दो सेमीनार आयोजित किए जाएंगे।

दूसरे दिन दूसरे दिन (25 मई को) ‘ग्राम  में ‘इमर्जिंग अपॉच्र्युनिटीज इन कोटा एग्रीकल्चर‘; ‘टर्निंग इनोवेशन टू कम्पेटिटिव एडवांटेज इन एग्रीकल्चर‘ और ‘सस्टेनेबल इनोवेशंस फॉर इन्टेंसिव एनिमल हस्बेंडरी‘ विषयों पर 3 सेमीनार होंगे। इसी क्रम में तीसरे दिन (26 मई को) ‘प्रमोटिंग एग्री टूरिज्म इन कोटा रीजन‘ विषय पर सेमिनार आयोजित किया जाएगा।

नई रॉयल एनफील्ड अब ट्विन-सिलिंडर पावर्ड 750 सीसी में, भारत में अगले वर्ष होगी लॉन्च

चेन्नई । बाइक्स बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड जल्द ट्विन-सिलिंडर पावर्ड 750 सीसी की बाइक ला रहा है। यह बाइक चेन्नई के पास कहीं देखी गई है। यह दिखने में पूरी तरह कॉन्टीनेंटल जीटी जैसी है। इसमें इंजन तक फ्यूल इंजेक्टर्स के जरिए पहुंचता है।

मैट ब्लैक कलर में लीक हुई इस बाइक की तस्वीर पर जाएं तो इसमें कॉन्टीनेंटल जीटी से कहीं ज्यादा आरामदायक सीटिंग दिखाई देती है। स्विचगियर पहले की रॉयल एनफील्ड्स जैसे ही हैं लेकिन आगे गैस चार्ज्ड शॉक ऐब्जॉर्बर दिए गए हैं, जो ऑफरोडिंग कंफर्ट को कई गुना बढ़ा देंगे। साथ ही इसमें होगा ट्विन चैनल एबीएस, जिसमें फ्रंट 120 व रियर 160 सेक्शन से लैस होगा।

प्रॉपर रेट्रो लुक के साथ इसके रियर टेल लैम्प बाइक के लुक को और बढ़ा देते हैं।यह भी उम्मीद जताई गई है कि नई रॉयल एनफील्ड बाइक को कंपनी 2017 EICMA में शोकेस करेगी। साथ ही इसके भारत में लॉन्च होने की उम्मीदें 2018 ऑटो एक्सपो से लगाई जा रही हैं। कीमत का अंदाजा 3.5-4 लाख रुपये के बीच लगाया गया है। 

अब स्मार्ट फोन से चलेगी और रुकेगी नई मर्सेडीज !

कार के डैशबोर्ड ट्रे में चार्ज हो रहे फोन से इंजन को भी ऑन किया जा सकेगा

नई दिल्ली । स्टेटस और दम के साथ-साथ मर्सेडीज अब अत्याधुनिक तकनीक पर जोर दे रही है। अब कंपनी ऐसी चाबी तकनीक ले आई है, जिसका इस्तेमाल स्मार्टफोन के जरिए किया जा सकता है। इस ‘डिजिटल वीइकल की’ की को जेमाल्टो ने तैयार किया है।

इस नई चाबी के साथ ड्राइवर्स कार को लॉक व अनलॉक स्मार्टफोन की मदद से कर सकेंगे। इस चाबी से कार के डैशबोर्ड ट्रे में चार्ज हो रहे फोन से इंजन को भी ऑन किया जा सकेगा।  कार कंपनियां अब ऐसी स्मार्ट तकनीक पर काम कर रही हैं, जिनसे ड्राइवर कार में बैठे-बैठे अपने बिल पे कर सकेंगे।

हाल में बॉश ने एक स्मार्ट, वॉइस-ऐक्टिवेटिड पर्सनल असिस्टेंट जैसी कार शोकेस की थी। केबिन कैमरा, सेंसर्स और क्लाउड कनेक्शन से लैस बॉश की यह सुपर स्मार्ट कार ड्राइवर के घुसते ही ना सिर्फ सीट अजस्ट करेगी, बल्कि कार के स्टार्ट से ऑफ होने तक पूरी तरह असिस्ट करेगी।

2017 की पेशकश

मर्सेडीज बेंज भारत में ना सिर्फ लग्जरी के लिए लोकप्रिय है, बल्कि समय-समय पर नए मॉडल्स उतारकर भी इसने यहां अच्छा-खासा बाजार बनाया है। सभी मॉडल्स में ई-क्लास सबसे सफल माना जाता रहा है। कंपनी ने हाल में ई क्लास का 2017 लॉन्ग वीलबेस वर्शन उतारा था।

इसका 2.0-लीटर इनलाइन 4 सिलिंडर पेट्रोल इंजन व 3-लीटर वी6 डीजल इंजन, जो 255 बीएचपी का अधिकतम पावर व 620 एनएम का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।

फीचर्स व कीमत

इतना ही नहीं, नई ई-क्लास में ईको, कंफर्ट, स्पोर्ट व स्पोर्ट प्लस ड्राइव मोड्स दिए गए हैं, जिन्हें आप अपनी सुविधा से सेट कर सकते हैं। इसके अलावा 9जी-ट्रोनिक ऑटो गियरबॉक्स भी दिया गया है, जिससे आपको कमाल का ड्राइविंग कंफर्ट मिलता है।

E 350d की कीमत 69.47 लाख रुपये है। कंफर्ट, लग्जरी और टेक्नॉलजी का यह कॉकटेल जितनी कीमत में मिल रहा है, एक्सपर्ट इसे ‘फायदे का सौदा’ बता रहे हैं। इसका सीधा मुकाबला बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, ऑडी 6 से है।

सीए के सिलेबस में बदलाव, अब ओपन बुक कंसेप्ट

0

कानपुर। राष्ट्रीय व वैश्विक स्तर पर हो रहे बदलाव तथा उद्योगों की जरूरतें देख इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट आफ इंडिया (आइसीएआई)  छात्रों के पाठ्यक्रम में परिवर्तन कर रहा है।

छात्रों की रटने की प्रवृत्ति को दूर कर उनमें तार्किक क्षमता का विकास करने के लिए इस साल से ओपन बुक कंसेप्ट शुरू किया जा रहा है। बदलाव के तहत अब छात्रों को परीक्षा कक्ष में किताब ले जाने की भी सुविधा मिलेगी।

बीते सप्ताह इंस्टीट्यूट की सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल द्वारा जीएसटी पर दो दिवसीय सेमिनार में भी इंस्टीट्यूट के नेशनल वाइस प्रेसीडेंट नवीन एनडी गुप्ता ने पाठ्यक्रम में परिवर्तन का जिक्र किया था।

काउंसिल से जुड़े सदस्यों के अनुसार अब ऑब्जेक्टिव (वस्तुनिष्ठ) प्रश्नों के माध्यम से देखने की कोशिश की जाएगी कि आखिर छात्रों ने विषय को कितना समझा है।

अपने सामने किताब होने के बाद भी छात्र प्रश्न का उत्तर तभी ढूंढ पाएगा जब उसने अपने विषय को ठीक से समझा होगा। इंस्टीट्यूट प्रत्येक 10 साल में अपने पाठ्यक्रम में बदलाव करता है।

सीए एक्ट से बना इंस्टीट्यूट :

  • इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट आफ इंडिया का गठन संसद में पारित सीए एक्ट 1949 के आधार पर हुआ है। एक प्रकार से यह सरकार हिस्सा है।
  • समय-समय पर आर्थिक क्षेत्र में लागू होने वाली सरकार की नीतियों का सही क्रियान्वयन करना इंस्टीट्यूट की जिम्मेदारी है। नीतियों को बनाने में भी इंस्टीट्यूट की अहम भूमिका रहती है।
  • आइडीएस पर देश में 470 कार्यक्रम लोगों के पास छिपे हुए कालेधन को बाहर निकालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित आय घोषणा योजना (आइडीएस) 2016 में इंस्टीट्यूट ने देश भर में 470 बड़े कार्यक्रम आयोजित कराए।
  • इनका सार्थक परिणाम निकला और लोगों ने कालेधन की घोषणा की। इंस्टीट्यूट के इस प्रयास की वित्त मंत्री ने भी सराहना की। नोटबंदी व प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में भी चार्टर्ड अकाउंटेंट की अग्रणी भूमिका रही।
  • अब जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) के रूप में देश की कर प्रणाली में सबसे बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इसके लिए भी सेमिनार के माध्यम से इंस्टीट्यूट लोगों को अपग्रेड कर रहा है।

ICICI और स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने होमलोन किया सस्ता

दिल्ली। निजी क्षेत्र के बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक और सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे  बड़े बैंक  स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने होम लोन की ब्याज  दरों में कमी की  घोषणा की है।इसका सबसे बड़ा फायदा अफोर्डेबल हाउसिंग के तहत लोन लेने वाले ग्राहकों को मिलेगा।आईसीआईसीआई ने 30 लाख रुपये तक के होम लोन की ब्याज दरों में 0.3 फीसद तक की कटौती की है

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी योग्य होम लोन ग्राहक 2.67 फीसद की इंट्रेस्टो सब्सिडी का फायदा भी उठा सकते हैं। कटौती के बाद कामकाजी महिलाओं को 8.35 फीसद और अन्य को 8.40 फीसद की दर पर 30 लाख रुपये तक का होम लोन मिल सकेगा।

आईसीआईसीआई बैंक की यह नई दरें 15 मई से नये ग्राहकों के लिए प्रभावी हो चुकी है। आईसीआईसीआई बैंक ने यह कटौती अफोर्डेबल हाउसिंग के तहत की है।

SBI ने सस्ता किया होम लोन

देश के सबसे बड़े सरकारी एवं कर्जदाता बैंक एसबीआई ने किफायती आवास ऋण में 25 आधार अंकों की भारी कमी की है। इस कमी के साथ इसे 8.35 फीसद कर दिया है जिसका फायदा नए कर्ज लेने वालों को मिलेगा। नई सरकारी योजना के अंतर्गत 30 लाख से कम के लोन किफायती आवास की श्रेणी में आते हैं।

पुरुष उधारकर्ताओं के लिए, सीमित अवधि की यह पेशकश 31 जुलाई तक मान्य है। राष्ट्रीय बैंकिंग के लिए एसबीआई के प्रबंध निदेशक, रजनीश कुमार ने एक सम्मेलन में यह बात कही है।इसके साथ ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 30 लाख रुपए से ऊपर के होम लोन की दर को भी 0.10 फीसद घटा दिया है।

महिलाओं के लिए नई दर में 25 फीसद की कटौती

नौकरीपेशा उधारकर्ताओं के लिए होगी और गैर-वेतनभोगी लोगों के लिए यह 20 बीपीएस होगी।पुरुष वेतनभोगी और गैर-वेतनभोगी उधारकर्ताओं के लिए लागू दर समान होगी। उधारकर्ताओं के लिए 25 बीपीएस की कटौती के रूप में ईएमआई के रुप में 530 रुपये प्रतिमाह की बचत होगी।

वनस्पति तेलों के बेस इंपोर्ट प्राइस में बदलाव, सोया तेल का प्राइस 13 डॉलर बढ़ा

0

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पाम ऑयल और सोयाबीन ऑयल के बेस इंपोर्ट प्राइस में बदलाव किया है, केंद्रीय वित्तमंत्रालय की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक कुछएक वनस्पति तेलों के इंपोर्ट टैरिफ प्राइस में हल्की बढ़ोतरी हुई है तो ज्यादातर का टेरिफ  शुल्क घटा है। क्रूड पाम ऑयल का बेस इंपोर्ट प्राइस 9 डॉलर बढ़कर 711 डॉलर प्रति टन निर्धारित किया गया है।

आरबीडी पाम ऑयल का बेस इंपोर्ट प्राइस घटकर 721 डॉलर और अन्य पाम ऑयल का बेस इंपोर्ट प्राइस बढ़कर 716 डॉलर प्रति टन किया गया है। पामोलीन ऑयल की बात करें तो क्रूड पामोलीन ऑयल का बेस इंपोर्ट प्राइस 725 डॉलर, आरबीडी पामोलीन का 728 डॉलर, और अन्य पामोलीन का 727 डॉलर प्रति टन निर्धारित किया गया है। क्रूड सोयाबीन तेल का बेस इंपोर्ट प्राइस 13 डॉलर बढ़कर 793 डॉलर हो गया है। 

आईपीओ के मामले में आठ इकाइयों पर सेबी का जुर्माना

नई दिल्‍ली। बाजार नियामक (सेबी) ने रशिल डेकोर, कोरपोरेट स्ट्रेटेजिक एलायंज और छह अन्य पर अपने आईपीओ दस्तावेजों में पूरी तरह खुलासा नहीं करने को लेकर जुर्माना लगाया है।

सेबी ने रशिल डेकोर और आईपीओ दस्तावेजों के हस्ताक्षरकर्ताओं – विपुल वोरा, घनश्याम अंबालाल ठक्कर, कृपेश घनश्यामभाई ठक्कर, हर्षदभाई नवनीतलाल दोषी, शंकर प्रसाद भगत एवं हसमुख कानुभाई मोदी पर सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

इन लोगों ने रशिल डेकोर के 40 करोड़ रुपये के आईपीओ दस्तावेज सौंपने के बाद बिना प्रतिभूति आवंटित किए 5.94 करोड़ रुपये का बिना गारंटी ऋण हासिल किया। ये ऋण आईपीओ से महज कुछ समय ही पहले लिया गया और शेयर जारी होने के तत्काल बाद चुका दिया गया।

सेबी ने 12 मई के अपने आदेश में कहा, ”यह महत्त्वपूर्ण है कि ऐसा लोन आईपीओ का 14.54 फीसदी था। लेकिन सार्वजनिक इश्तहार के माध्यम से उसके बारे में खुलासा नहीं किया गया और न ही सात जुलाई, 2011 को रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी में सौंपे गए दस्तावेज में उसके बारे में बताया गया।’

सेबी ने आईपीओ से जुड़ी चीजें संभालने वाले मर्चेंट बैंकर कॉरपोरेट स्ट्रेटेजिक एलायंज पर आठ लाख रुपये का जुर्माना लगाया क्योंकि वह यह सुनिश्चित नहीं कर पाया कि दस्तावेज में उपयुक्त, सही और सभी प्रासंगिक खुलासे हो।

सेंसेक्स 133 अंक उछल कर 30,322 के स्तर पर बंद

मुंबई। मुंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को  133 अंक की बढ़त के साथ 30,322 के स्तर पर और निफ्टी 45 अंक की तेजी के साथ 9445 के स्तर पर  बंद हुआ है।

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मिडकैप 0.91 फीसद और स्मॉलकैप में 0.43 फीसद की बढ़त देखने को मिली है।सबसे ज्यादा खरीदारी मेटल सेक्टर मेंसेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आईटी सेक्टर को छोड़ सभी सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर बंद हुए हैं।  सबसे ज्यादा खरीदारी मेटल (2.28 फीसद) सेक्टर में देखने को मिली है।

बैंक (0.66 फीसद), ऑटो (0.50 फीसद), फाइनेंशियल सर्विस (0.83 फीसद), एफएमसीजी (0.64 फीसद), फार्मा (1.30 फीसद) और रियल्टी (0.76 फीसद) की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। दिग्गज शेयर्स की बात करें तो निफ्टी में शुमार शेयर्स में से 32 हरे निशान में और 19 गिरावट के साथ कारोबार कर बंद हुए हैं।