नई दिल्ली। Stock Market Update : शेयर मार्केट में तेजी के बीच एनएसई पर 125 स्टॉक्स पर निवेशक इस कदर टूटे कि अपर सर्किट लग गया है। जबकि, 140 स्टॉक्स 52 हफ्ते के हाई पर ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी टॉप गेनर में सिप्ला 4 प्रतिशत से अधिक उछलकर 1407 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
इससे पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 2.46 प्रतिशत की छलांग लगाकर 1341.50 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। पीछे से टेक महिंद्रा और इन्फोसिस भी उछल रहे हैं। इनकी वजह से सेंसेक्स 408 अंकों की बढ़त के साथ 77211 पर पहुंच गया है।
सप्ताह के पहले दिन घरेलू शेयर मार्केट की ओपनिंग शानदार रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स रिलायंस इंडस्ट्रीज की अगुआई में 357 अंकों की बढ़त के साथ 77160 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 93 अंक ऊपर 24,106 के लेवल पर खुलने में कामयाब रहा।
ग्लोबल मार्केट के संकेत
- अमेरिका-ईरान युद्ध
ईरानी वार्ताकारों ने संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ चर्चा में प्रगति की सूचना दी, जिससे उन चिंताओं को दूर किया गया कि वार्ता लड़खड़ा रही थी। कतर और पाकिस्तान के प्रतिनिधियों ने एक बयान जारी कर संकेत दिया कि वार्ता का प्रारंभिक दौर समाप्त हो गया है और 60 दिनों के भीतर एक डील को अंतिम रूप देने की योजना की दिशा में प्रगति हुई है। - गिफ्ट निफ्टी के संकेत
गिफ्ट निफ्टी लाइव चार्ट आज भारतीय शेयर बाजार के लिए सकारात्मक शुरुआत दिखाता है। सुबह 7:40 बजे तक गिफ्ट निफ्टी 24,147 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के 24,056.90 के पिछले बंद भाव से 91 अंक का प्रीमियम है। - कच्चे तेल की कीमतें
कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि हुई क्योंकि, होर्मुज के माध्यम से शिपिंग यातायात में गिरावट आई। ब्रेंट क्रूड वायदा 0.83% बढ़कर 81.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड फ्यूचर्स 2.04% बढ़कर 77.40 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

