नई दिल्ली। Samsung Galaxy S25 Edge 5G: सैमसंग गैलेक्सी S25 एज को स्टोरेज के हिसाब से दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। भारत में लॉन्च के समय, इसके 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,21,999 रुपये थी। दोनों में स्टैंडर्ड 12GB रैम है। इसे दो कलर ऑप्शन – टाइटेनियम जेटब्लैक और टाइटेनियम सिल्वर में उपलब्ध है।
अच्छी खबर यह है कि वर्तमान में Flipkart पर फोन का 256GB मॉडल केवल 59,999 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है। यानी देखा जाए तो फोन अपनी लॉन्च प्राइस से सीधे 50,000 रुपये कम में मिल रहा है। अगर आपके पास Axis Bank या SBI Flipkart का एलिजिबल क्रेडिट कार्ड है, तो आप 3,000 रुपये की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। यह भारत में फोन पर मिल रही सबसे बड़ी छूट में से एक है।
कैमरा भी पावरफुल
सैमसंग गैलेक्सी S25 एज में 200 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा (2x ऑप्टिकल इन-सेंसर जूम के साथ) है, साथ ही 120 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू वाला 12 मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए फोन में 12 मेगापिक्सेल का फ्रंट फेसिंग कैमरा है।
बैटरी और चार्जिंग स्पीड
फोन में 3900mAh की बैटरी है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग के साथ-साथ Qi (वायरलेस) चार्जिंग को सपोर्ट करती है। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है। 163 ग्राम वजनी इस फोन का 158.2×75.6×5.8 एमएम है। यानी फोन की मोटाई केवल 5.8 एमएम है।
डिस्प्ले
फोन में 6.7 इंच की क्वाड-एचडी प्लस (3120×1440 पिक्सेल) इंफिनिटी-ओ डायनेमिक एमोलेड 2X स्क्रीन है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास सिरेमिक 2 प्रोटेक्शन के साथ आती है।
रैम और प्रोसेसर
फोन को गैलेक्सी चिप के लिए कस्टम स्नैपड्रैगन 8 एलीट से लैस किया है, जिसे 12GB रैम के साथ जोड़ा गया है। यह वही प्रोसेसर है जो इस साल की शुरुआत में गैलेक्सी S25 सीरीज के साथ आया था। फोन 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है।

