नई दिल्ली। JoSAA counselling Round 1: आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी जैसे देश के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित जोसा काउंसलिंग 2026 के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी हो गया है।
राउंड 1 में जिन उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था, वे josaa.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं कि उन्हें किस इंजीनियरिंग कॉलेज में सीट अलॉट हुई है। अब चयनित अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग और दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
राउंड 1 में जेईई एडवांस्ड 2026 के टॉप रैंकर्स को आईआईटी बॉम्बे की बीटेक सीएसई ( BTech CSE ) की सीट मिली है। आमतौर पर जेईई एडवांस्ड की टॉप 60 रैंक पाने वालो को आईआईटी बॉम्बे की ड्रीम सीट बीटेक सीएसई अलॉट होती है। इस बार जोसा काउंसलिंग कुल छह राउंड में होगी जिसमें 5 सामान्य राउंड होंगे और एक एडिश्नल राउंड होगा।
सीट पाने वाले अभ्यर्थी 26 जून तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर सकेंगे। करीब दो लाख विद्यार्थियों ने 2 करोड़ 70 लाख 53 से ज्यादा चॉइस भरी दी। जोसा से 23 आईआईटी, आईआईईएसटी शिबपुर, 31 एनआईटी, 26 ट्रिपल आईटी और 56 जीएफटीआई सहित कुल 138 इंजीनियरिंग संस्थानों की 67000 से ज्यादा सीटों पर दाखिला हो रहै।
आगे का शेड्यूल
- 26 जून, 2026 (17:00 तक): फीस भुगतान की अंतिम तिथि (राउंड 1)।
- 29 जून, 2026 (13:00 तक): भुगतान के प्रयास करने वाले उम्मीदवारों के लिए फीस भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान।
जोसा काउंसिलिंग में सीट आवंटन के बाद विद्यार्थियों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग में 10वीं, 12वीं की अंकतालिका, जेईई मेन/एडवांस्ड एडमिट कार्ड, कैटेगरी सर्टिफिकेट, कैंसिल चैक की फॉटोकॉपी, मेडिकल सर्टिफिकेट आदि स्कैन कर अपलोड करने होंगे। ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी के विद्यार्थियों को एक अप्रैल 2026 के बाद का कैटेगरी सर्टिफिकेट देना होगा।
बीटेक की कितनी सीटें
इस वर्ष देशभर के तकनीकी संस्थानों में कुल 4,470 नई सीटें जोड़ी गई हैं। सीट मैट्रिक्स के अनुसार 23 आईआईटी में कुल 18,951 सीटों पर प्रवेश होगा। 32 एनआईटी में 25,162 सीटें उपलब्ध हैं। 26 आईआईआईटी में 11,518 व जीएफटीआई में 11,692 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। चारों श्रेणियों के संस्थानों में कुल 67,323 सीटों पर प्रवेश की व्यवस्था की गई है।
JoSAA काउंसलिंग 2026 फीस डिटेल्स
JoSAA काउंसलिंग 2026 में हिस्सा लेने के लिए कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं है। हालांकि जिन कैंडिडेट्स को सीट मिलती है, उन्हें अपनी मिली हुई सीट पक्की करने के लिए सीट स्वीकार करने की फीस देनी होगी। फीस की डिटेल्स नीचे देखें:
- एससी, एसटी, दिव्यांग कैटेगरी: 15,000
- बाकी सभी कैंडिडेट्स: 30,000
काउंसलिंग के आखिरी राउंड के बाद, जिन कैंडिडेट्स को NIT+ सिस्टम में सीटें मिली हैं, उन्हें आंशिक फीस भी देनी होगी। शुल्क का विवरण इस प्रकार है:
- SC, ST, PwD श्रेणियां: 20,000 रु
- अन्य सभी उम्मीदवार: 45,000 रु
जोसा काउंसलिंग राउंड पूरे होने के बाद, एडमिशन की कंफर्मेशन के लिए यह शुल्क देना अनिवार्य है। यह शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI, नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से जमा किया जा सकता है।
जोसा काउंसलिंग 2026 का आगे का शेड्यूल राउंड
- 30 जून, 2026 (17:00): सीट अलॉटमेंट रिजल्ट (राउंड 2)।
- 30 जून से 3 जुलाई, 2026 (17:00 तक): ऑनलाइन रिपोर्टिंग (फीस भुगतान, दस्तावेज अपलोड, प्रश्नों के उत्तर)।
- 1 जुलाई (10:00) से 3 जुलाई, 2026 (17:00 तक): सीट वापस लेने / सीट आवंटन प्रक्रिया से बाहर निकलने की शुरुआत।
- 3 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस भुगतान की अंतिम तिथि (राउंड 2)।
- 4 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान (राउंड 2)।
- 6 जुलाई, 2026 (17:00): थर्ड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट (राउंड 3)।
- 6 जुलाई से 8 जुलाई, 2026 (17:00 तक): ऑनलाइन रिपोर्टिंग (फीस भुगतान, दस्तावेज अपलोड )।
- 7 जुलाई (10:00) से 8 जुलाई, 2026 (17:00 तक): सीट वापस लेने / एग्जिट प्रक्रिया की शुरुआत (राउंड 3)।
- 8 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस भुगतान की अंतिम तिथि (राउंड 3)।
- 9 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस समस्याओं का समाधान; निकासी और अन्य प्रश्नों का उत्तर देने का अंतिम दिन।
- 10 जुलाई, 2026 (17:00): सीट आवंटन (राउंड 4)।
- 10 जुलाई से 13 जुलाई, 2026 (17:00 तक): ऑनलाइन रिपोर्टिंग (फीस भुगतान, दस्तावेज़ अपलोड, प्रश्नों के उत्तर)।
- 11 जुलाई (10:00) से 14 जुलाई, 2026 (17:00 तक): सीट वापस लेने / एग्जिट प्रक्रिया की शुरुआत (केवल IITs/IISc के लिए विड्रॉल/एग्जिट का यह अंतिम राउंड है)।
- 13 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस भुगतान की अंतिम तिथि (Round 4)।
- 14 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस समस्याओं का समाधान (Round 4)।
- 15 जुलाई, 2026 (17:00 तक): निकासी और अन्य प्रश्नों का उत्तर देने का अंतिम दिन।
राउंड 5 (IITs/IISc के लिए अंतिम राउंड):
- 16 जुलाई, 2026 (17:00): सीट आवंटन (Round 5) – IITs/IISc के लिए सीट आवंटन का अंतिम राउंड।
- 16 जुलाई से 20 जुलाई, 2026 (17:00 तक): ऑनलाइन रिपोर्टिंग (फीस भुगतान, दस्तावेज़ अपलोड, प्रश्नों के उत्तर)।
- 20 जुलाई, 2026 (17:00 तक): फीस भुगतान की अंतिम तिथि (राउंड 5)।
- 21 जुलाई, 2026 (17:00 तक): यदि कोई हो तो फीस समस्याओं का समाधान / प्रश्नों के उत्तर देने का अंतिम दिन। इस दिन IITs/IISc के लिए सीट आवंटन समाप्त हो जाएगा।
केवल NIT+ सिस्टम के लिए
- 16 जुलाई से 20 जुलाई, 2026 (17:00 तक): सीट वापस लेने (राउंड 6) की शुरुआत।
- 17 जुलाई से 21 जुलाई, 2026 (17:00 तक): विड्रॉल क्वेरी रिस्पॉन्स।
- 22 जुलाई से 24 जुलाई, 2026 (17:00 तक): आंशिक प्रवेश शुल्क का ऑनलाइन भुगतान।

